India vs Wales Live Score: पुरुष हॉकी विश्वकप का हुआ आगाज, भारत और वेल्स के बीच मुकाबला जारी
India vs Wales Mens Hockey World Cup Free Live Score: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। पुरुष हॉकी विश्व कप 2026 का आज आगाज हो गया है। भारत अपने अभियान की शुरुआत वेल्स के खिलाफ मैच से कर रहा है। आप यहां मुकाबले से जुड़े पल-पल के अपडेट्स पढ़ सकते हैं...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुकाबले के लिए भारत की शुरुआती एकादश
सूरज करकेरा, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), जरमनप्रीत सिंह, राजिंदर सिंह, संजय, हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह, सुमित, सुखजीत सिंह, मनदीप सिंह और अभिषेक। सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी: मोहित एचएस, नीलकांत शर्मा, आदित्य अर्जुन लालागे, दिलप्रीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा, यशदीप सिवाच और अमित रोहिदास।
THE STARTING XI FOR INDIAN MEN’S TEAM’S WORLD CUP OPENER IS HERE! 🇮🇳🏑
— Hockey India (@TheHockeyIndia) August 15, 2026
India begin their FIH Hockey World Cup Belgium & Netherlands 2026 campaign against Wales in Pool D at Amstelveen. 🔥
📺 Star Sports Select 2 (SD+HD) + Khel & JioHotstar + DD Sports (DD Free Dish)
⏰ 4:30 pm… pic.twitter.com/Z833fHtW5C
- विशेषज्ञों का मानना है कि मौजूदा भारतीय टीम के पास इस बार पदक जीतने का मजबूत मौका है। विश्व रैंकिंग में आठवें स्थान पर मौजूद भारत के पूल में उससे ऊपर सिर्फ तीसरे नंबर की इंग्लैंड टीम है। पाकिस्तान 12वें और वेल्स 15वें स्थान पर है।
- टूर्नामेंट के नए प्रारूप में प्रत्येक पूल से शीर्ष दो टीमें अगले दौर में पहुंचेंगी। दूसरे चरण में आठ टीमों को चार-चार के दो समूहों में बांटा जाएगा। यहां प्रत्येक टीम दूसरे पूल से आने वाली टीमों के खिलाफ खेलेगी। दोनों समूहों की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी।
- भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने कहा है कि टीम उसी मानसिकता और तैयारी के साथ विश्व कप में उतरेगी, जिसके साथ उसने पिछले दो ओलंपिक में सफलता हासिल की थी।
- उन्होंने कहा कि जिस तरह टोक्यो ओलंपिक में भारत ने 41 साल बाद पदक जीता था, उसी तरह टीम इस बार विश्व कप में 51 साल का इंतजार खत्म करने के लिए तैयार है।
- हरमनप्रीत के मुताबिक टीम पर पदक जीतने का दबाव नहीं है, बल्कि यह उसकी जिम्मेदारी है।
- कप्तान ने कहा कि टीम ने शीर्ष टीमों के खिलाफ लगातार मुकाबले खेले हैं और युवा खिलाड़ी भी आत्मविश्वास से भरे हुए हैं।
- पिछले कुछ टूर्नामेंटों में भारत के फील्ड गोल करने के प्रदर्शन को भी उन्होंने सकारात्मक पहलू बताया।