{"_id":"6a7ef2b7abc637feb3036988","slug":"tata-steel-to-sell-jamshedpur-football-and-sporting-to-churchill-club-for-rs-100-know-details-2026-08-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Football: टाटा स्टील का चौंकाने वाला फैसला, JFSPL की 100% हिस्सेदारी चर्चिल ब्रदर्स को 100 रुपये में बेचेगी","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
Football: टाटा स्टील का चौंकाने वाला फैसला, JFSPL की 100% हिस्सेदारी चर्चिल ब्रदर्स को 100 रुपये में बेचेगी
Fri, 14 Aug 2026 04:19 PM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Fri, 14 Aug 2026 04:19 PM IST
सार
टाटा स्टील ने जमशेदपुर एफसी की पूरी हिस्सेदारी चर्चिल ब्रदर्स को महज 100 रुपये में बेचने का फैसला किया है। इस सौदे के बाद चर्चिल ब्रदर्स के आगामी आईएसएल सत्र में जमशेदपुर एफसी की जगह उतरने की उम्मीद है और उसे एआईएफएफ को 1.1 करोड़ रुपये की भागीदारी फीस जमा करनी होगी।
विज्ञापन
जमशेदपुर एफसी
- फोटो : Jamshedpur FC/X
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टाटा स्टील ने जमशेदपुर फुटबॉल एंड स्पोर्टिंग प्राइवेट लिमिटेड (जेएफएसपीएल) में अपनी पूरी हिस्सेदारी चर्चिल ब्रदर्स स्पोर्ट्स क्लब प्राइवेट लिमिटेड को महज 100 रुपये में बेचने का फैसला किया है।
विज्ञापन
100 प्रतिशत हिस्सेदारी का होगा हस्तांतरण
- टाटा स्टील ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि कंपनी के निदेशक मंडल द्वारा गठित कमेटी ऑफ डायरेक्टर्स ने जेएफएसपीएल में कंपनी की 100 प्रतिशत हिस्सेदारी के हस्तांतरण को मंजूरी दे दी है।
- जेएफएसपीएल टाटा स्टील की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है। इसमें टाटा स्टील के पास 4.08 करोड़ इक्विटी शेयर हैं, जिनमें प्रत्येक शेयर का अंकित मूल्य 10 रुपये है। कंपनी इन सभी शेयरों को चर्चिल ब्रदर्स स्पोर्ट्स क्लब को 100 रुपये के मामूली मूल्य पर हस्तांतरित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
शेयर खरीद समझौते पर हस्ताक्षर
टाटा स्टील ने बताया कि मंजूरी के बाद दोनों कंपनियों ने शेयर परचेज एग्रीमेंट (एसपीए) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते में टाटा स्टील की जेएफएसपीएल में पूरी हिस्सेदारी चर्चिल ब्रदर्स को हस्तांतरित करने से संबंधित नियम और शर्तें तय की गई हैं।

एफवाई26 में 32.23 करोड़ रुपये का कारोबार
कंपनी के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 में जमशेदपुर फुटबॉल एंड स्पोर्टिंग प्राइवेट लिमिटेड का कारोबार 32.23 करोड़ रुपये रहा था। जेएफएसपीएल जमशेदपुर की फुटबॉल गतिविधियों से जुड़ी कंपनी है और इसके माध्यम से टाटा स्टील की फुटबॉल क्षेत्र में मौजूदगी रही है।

आईएसएल में चर्चिल ब्रदर्स की एंट्री लगभग तय
टाटा स्टील से जमशेदपुर एफसी की पूरी हिस्सेदारी हासिल करने के बाद गोवा का चर्चिल ब्रदर्स आगामी इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) सत्र में उतरने की तैयारी में है। नया सत्र चार सितंबर से शुरू होना है। चर्चिल ब्रदर्स को शुक्रवार तक अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) की ओर से तय 1.1 करोड़ रुपये की पूरी भागीदारी फीस जमा करनी है। इससे पहले जमशेदपुर एफसी ने 31 जुलाई को आईएसएल से हटने और अपनी पहली टीम को भंग करने का फैसला किया था। यह फैसला 55 लाख रुपये की भागीदारी फीस की पहली किस्त जमा करने की समयसीमा खत्म होने के कुछ घंटे बाद लिया गया था।