फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Tata Steel to sell Jamshedpur Football and Sporting to Churchill club for Rs 100 know details

Football: टाटा स्टील का चौंकाने वाला फैसला, JFSPL की 100% हिस्सेदारी चर्चिल ब्रदर्स को 100 रुपये में बेचेगी

Fri, 14 Aug 2026 04:19 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Fri, 14 Aug 2026 04:19 PM IST
सार

टाटा स्टील ने जमशेदपुर एफसी की पूरी हिस्सेदारी चर्चिल ब्रदर्स को महज 100 रुपये में बेचने का फैसला किया है। इस सौदे के बाद चर्चिल ब्रदर्स के आगामी आईएसएल सत्र में जमशेदपुर एफसी की जगह उतरने की उम्मीद है और उसे एआईएफएफ को 1.1 करोड़ रुपये की भागीदारी फीस जमा करनी होगी।

विज्ञापन
Tata Steel to sell Jamshedpur Football and Sporting to Churchill club for Rs 100 know details
जमशेदपुर एफसी - फोटो : Jamshedpur FC/X

विस्तार

टाटा स्टील ने जमशेदपुर फुटबॉल एंड स्पोर्टिंग प्राइवेट लिमिटेड (जेएफएसपीएल) में अपनी पूरी हिस्सेदारी चर्चिल ब्रदर्स स्पोर्ट्स क्लब प्राइवेट लिमिटेड को महज 100 रुपये में बेचने का फैसला किया है।
विज्ञापन

100 प्रतिशत हिस्सेदारी का होगा हस्तांतरण
  • टाटा स्टील ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि कंपनी के निदेशक मंडल द्वारा गठित कमेटी ऑफ डायरेक्टर्स ने जेएफएसपीएल में कंपनी की 100 प्रतिशत हिस्सेदारी के हस्तांतरण को मंजूरी दे दी है।
  • जेएफएसपीएल टाटा स्टील की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है। इसमें टाटा स्टील के पास 4.08 करोड़ इक्विटी शेयर हैं, जिनमें प्रत्येक शेयर का अंकित मूल्य 10 रुपये है। कंपनी इन सभी शेयरों को चर्चिल ब्रदर्स स्पोर्ट्स क्लब को 100 रुपये के मामूली मूल्य पर हस्तांतरित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शेयर खरीद समझौते पर हस्ताक्षर
टाटा स्टील ने बताया कि मंजूरी के बाद दोनों कंपनियों ने शेयर परचेज एग्रीमेंट (एसपीए) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते में टाटा स्टील की जेएफएसपीएल में पूरी हिस्सेदारी चर्चिल ब्रदर्स को हस्तांतरित करने से संबंधित नियम और शर्तें तय की गई हैं।
विज्ञापन

एफवाई26 में 32.23 करोड़ रुपये का कारोबार
कंपनी के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 में जमशेदपुर फुटबॉल एंड स्पोर्टिंग प्राइवेट लिमिटेड का कारोबार 32.23 करोड़ रुपये रहा था। जेएफएसपीएल जमशेदपुर की फुटबॉल गतिविधियों से जुड़ी कंपनी है और इसके माध्यम से टाटा स्टील की फुटबॉल क्षेत्र में मौजूदगी रही है।

आईएसएल में चर्चिल ब्रदर्स की एंट्री लगभग तय
टाटा स्टील से जमशेदपुर एफसी की पूरी हिस्सेदारी हासिल करने के बाद गोवा का चर्चिल ब्रदर्स आगामी इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) सत्र में उतरने की तैयारी में है। नया सत्र चार सितंबर से शुरू होना है। चर्चिल ब्रदर्स को शुक्रवार तक अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) की ओर से तय 1.1 करोड़ रुपये की पूरी भागीदारी फीस जमा करनी है। इससे पहले जमशेदपुर एफसी ने 31 जुलाई को आईएसएल से हटने और अपनी पहली टीम को भंग करने का फैसला किया था। यह फैसला 55 लाख रुपये की भागीदारी फीस की पहली किस्त जमा करने की समयसीमा खत्म होने के कुछ घंटे बाद लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed