फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Fungus outbreak on field postpones Celta Vigo vs Osasuna La Liga opener know details

Football: मैदान को लगी 'बीमारी', दुनिया की सबसे प्रचलित लीग को टालना पड़ा उद्घाटन फुटबॉल मैच; जानें पूरा मामला

Thu, 13 Aug 2026 06:40 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विगो (स्पेन)
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विगो (स्पेन) Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Thu, 13 Aug 2026 06:40 PM IST
सार

सेल्टा विगो और ओसासुना के बीच ला लीगा का उद्घाटन मुकाबला मैदान में फैले फंगस के कारण स्थगित कर दिया गया। अब यह मैच 27 अगस्त को खेला जाएगा, क्योंकि खराब मौसम ने पिच को सुधारने की प्रक्रिया प्रभावित की।

विज्ञापन
Fungus outbreak on field postpones Celta Vigo vs Osasuna La Liga opener know details
फुटबॉल (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobestock

विस्तार

दुनिया की सबसे प्रचलित और स्पेन की शीर्ष फुटबॉल लीग ला लीगा के नए सीजन का शुरुआती मुकाबला मैदान में फैले फंगस के कारण टाल दिया गया है। सेल्टा विगो और ओसासुना के बीच रविवार को होने वाला मुकाबला अब 27 अगस्त को खेला जाएगा।
विज्ञापन

मैदान में फैला फंगस बना वजह
सेल्टा विगो के घरेलू मैदान एस्टाडियो डी बालाइडोस की पिच पर फंगस फैलने के कारण यह फैसला लिया गया। स्पेनिश फुटबॉल फेडरेशन और दोनों क्लबों की सहमति के बाद मुकाबला स्थगित किया गया। ला लीगा ने भी बताया कि स्टेडियम की पिच को प्रभावित करने वाली एक बीमारी के चलते मैच को टालना जरूरी था। लीग अधिकारियों ने बुधवार को मैदान का निरीक्षण किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम ने बढ़ाई परेशानी
सेल्टा विगो के मुताबिक, ला लीगा के अधिकारियों ने पिछले सप्ताह भी मैदान का निरीक्षण किया था और पिच में फैली बीमारी को खत्म करने के लिए किए जा रहे काम को मंजूरी दी थी। हालांकि, हालिया मौसम की परिस्थितियों ने पिच की स्थिति में सुधार की प्रक्रिया को प्रभावित किया। क्लब ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए मुकाबला स्थगित करने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन

27 अगस्त को होगा मुकाबला
सेल्टा विगो और ओसासुना के बीच ला लीगा का यह मुकाबला अब 27 अगस्त को खेला जाएगा। इस तरह मैदान की समस्या के कारण लीग के नए सत्र के शुरुआती मुकाबलों में से एक को निर्धारित कार्यक्रम से आगे बढ़ाना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed