{"_id":"6a7db35f7d1b6b1392074d37","slug":"indias-no-1-para-table-tennis-player-noorjahan-honoured-with-sardar-patel-sports-award-2026-08-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"संघर्ष से सफलता तक: नूरजहां की उपलब्धियों को सलाम, गुजरात सरकार ने 'सरदार पटेल स्पोर्ट्स अवार्ड' से नवाजा","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
संघर्ष से सफलता तक: नूरजहां की उपलब्धियों को सलाम, गुजरात सरकार ने 'सरदार पटेल स्पोर्ट्स अवार्ड' से नवाजा
Thu, 13 Aug 2026 05:38 PM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Thu, 13 Aug 2026 05:38 PM IST
सार
भारत की नंबर-1 पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी नूरजहां नूरअली जमानी को गुजरात सरकार ने प्रतिष्ठित 'सरदार पटेल स्पोर्ट्स अवार्ड' से सम्मानित किया। 2022 में खेल में वापसी के बाद नूरजहां ने लगातार सफलता हासिल की है और अब उनकी नजर 2026 एशियन पैरा गेम्स पर है।
विज्ञापन
नूरजहां
- फोटो : IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत की शीर्ष रैंकिंग वाली पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी नूरजहां नूरअली जमानी को गुजरात सरकार के प्रतिष्ठित 'सरदार पटेल स्पोर्ट्स अवार्ड' से सम्मानित किया गया है। गुजरात के उप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने बुधवार को गांधीनगर में आयोजित एक समारोह में नूरजहां को इस सम्मान से नवाजा।
विज्ञापन
गुजरात के प्रमुख खेल सम्मानों में शामिल है अवार्ड
गुजरात सरकार के खेल, युवा एवं सांस्कृतिक गतिविधि विभाग की ओर से शुरू किया गया 'सरदार पटेल स्पोर्ट्स अवार्ड' राज्य के प्रमुख खेल सम्मानों में से एक है। सरदार वल्लभभाई पटेल के नाम पर दिए जाने वाले इस पुरस्कार से उन खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाता है, जिन्होंने अपने प्रदर्शन और संघर्ष के दम पर गुजरात और देश का नाम रोशन किया है।
सम्मान मिलने पर नूरजहां ने कहा कि गुजरात सरकार से मिला यह पुरस्कार उनके लिए बेहद खास है और उन्हें भविष्य में और ऊंचे लक्ष्य तय करने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा, 'हर उपलब्धि गर्व के साथ भारत का प्रतिनिधित्व करने के मेरे संकल्प को मजबूत करती है। मैं मुझ पर भरोसा करने और हर कदम पर मेरे सफर में मेरा साथ देने के लिए अदाणी स्पोर्ट्सलाइन और गर्व है प्रोग्राम की आभारी हूं।'

संघर्ष और वापसी की प्रेरणादायक कहानी
नूरजहां फिलहाल अपनी कैटेगरी में भारत में नंबर-1 और दुनिया में 27वें स्थान पर हैं। पांच साल की उम्र में पोलियो से प्रभावित होने वाली नूरजहां ने 2007 से 2010 के बीच पहली बार पैरा टेबल टेनिस में हिस्सा लिया था। इसके बाद वह एक दशक से अधिक समय तक प्रतिस्पर्धी खेल से दूर रहीं।
साल 2022 में उन्होंने प्रतिस्पर्धी टेबल टेनिस में शानदार वापसी की और इसके बाद लगातार अपनी पहचान मजबूत की। उन्होंने यूटीटी नेशनल पैरा टेबल टेनिस चैंपियनशिप जीतने के बाद इंदौर में आयोजित यूटीटी पैरा सीनियर नेशनल चैंपियनशिप 2025-26 में भी अपना खिताब सफलतापूर्वक बरकरार रखा।

गर्व है कार्यक्रम के जरिए मिल रहा समर्थन
अदाणी स्पोर्ट्सलाइन के चीफ बिजनेस ऑफिसर संजय अदेसारा ने नूरजहां को सम्मान मिलने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि नूरजहां का सफर उस दृढ़ संकल्प और हिम्मत को दर्शाता है, जो एक चैंपियन की पहचान होती है। नूरजहां को अदाणी स्पोर्ट्सलाइन के एथलीट डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत लंबे समय से हाई-परफॉर्मेंस सपोर्ट मिल रहा है। इसमें टूर्नामेंट प्लानिंग, कोचिंग गाइडेंस, प्रदर्शन की निगरानी और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए आवश्यक सहयोग शामिल है। नूरजहां अहमदाबाद की रहने वाली हैं और अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड में जूनियर ऑफिसर के तौर पर भी काम करती हैं।

एशियन पैरा गेम्स पर नजर
नूरजहां को यह सम्मान ऐसे समय मिला है, जब वह 2026 एशियन पैरा गेम्स के लिए क्वालिफाई करने की तैयारी में जुटी हैं। जापान के आइची और नागोया में 18 से 24 अक्तूबर तक होने वाले इन खेलों में जगह बनाने के लिए वह अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे रही हैं। नूरजहां का लक्ष्य अपनी शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की सफलता में योगदान देना है।