फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Pakistan javelin thrower Arshad Nadeem to skip Diamond League meet in Lausanne Know

Diamond League: लुसाने डायमंड लीग में नहीं होगी अरशद और नीरज की टक्कर, क्या पाक स्टार ने नाम लिया वापस?

Wed, 12 Aug 2026 06:21 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Wed, 12 Aug 2026 06:21 PM IST
सार

अरशद नदीम ने एशियन गेम्स की तैयारी पर फोकस करते हुए लुसाने डायमंड लीग से नाम वापस ले लिया है। वह दक्षिण अफ्रीका में दो सप्ताह ट्रेनिंग करेंगे, जिसके बाद वर्ल्ड एथलेटिक्स अल्टीमेट चैंपियनशिप और एशियन गेम्स में हिस्सा लेने की तैयारी है।

विज्ञापन
Pakistan javelin thrower Arshad Nadeem to skip Diamond League meet in Lausanne Know
अरशद नदीम और नीरज चोपड़ा - फोटो : ANI

विस्तार

पाकिस्तान के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम इस महीने होने वाली लुसाने डायमंड लीग में हिस्सा नहीं लेंगे। उन्होंने आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं और इस साल जापान में होने वाले एशियन गेम्स की तैयारी पर ध्यान केंद्रित करने का फैसला किया है।
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका में करेंगे विशेष ट्रेनिंग
अरशद के लंबे समय से कोच सलमान बट ने बताया कि 28 वर्षीय खिलाड़ी फिलहाल लाहौर में अभ्यास कर रहे हैं। वह जल्द ही दक्षिण अफ्रीका के पोचेफ्सट्रूम जाएंगे, जहां वह अपने कोच टेरसियस लिबेनबर्ग और स्थानीय प्रशिक्षकों की देखरेख में कुछ सप्ताह तक ट्रेनिंग करेंगे। सलमान बट ने कहा, 'उन्होंने इस महीने डायमंड लीग में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया है, क्योंकि वह एशियन गेम्स के लिए पूरी तरह तैयार रहना चाहते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉमनवेल्थ गेम्स में रहा निराशाजनक प्रदर्शन
अरशद को हाल ही में ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में शीर्ष आठ में जगह नहीं मिल सकी थी। इस स्पर्धा में श्रीलंका के रुमेश थरंगा पथिरागे ने 89.75 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि भारत के नीरज चोपड़ा और यश वीर सिंह ने क्रमशः रजत और कांस्य पदक अपने नाम किए। यह पहली बार था जब पुरुष भाला फेंक स्पर्धा के पोडियम पर दो भारतीय खिलाड़ियों ने जगह बनाई।
विज्ञापन

डायमंड लीग में नहीं दिखेंगे अरशद
अरशद को 21 अगस्त को होने वाली लुसाने डायमंड लीग में हिस्सा लेना था, जहां नीरज चोपड़ा के अलावा जूलियन वेबर और एंडरसन पीटर्स जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी मैदान में उतरने वाले हैं। हालांकि, अब वह इस प्रतियोगिता से बाहर हो गए हैं और सीधे दक्षिण अफ्रीका में ट्रेनिंग कैंप के लिए रवाना होंगे। पोचेफ्सट्रूम वही स्थान है, जहां अरशद ने 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स और 2024 ओलंपिक से पहले भी अभ्यास किया था। दोनों प्रतियोगिताओं में उन्होंने स्वर्ण पदक जीता था।

आगे का कार्यक्रम
दक्षिण अफ्रीका में ट्रेनिंग पूरी करने के बाद अरशद छह से 14 सितंबर तक बुडापेस्ट में होने वाली वर्ल्ड एथलेटिक्स अल्टीमेट चैंपियनशिप में हिस्सा ले सकते हैं। इसके बाद उनका मुख्य लक्ष्य एशियन गेम्स होगा। सलमान बट ने बताया कि अर्शद फिलहाल दक्षिण अफ्रीका जाने के लिए वीजा मिलने का इंतजार कर रहे हैं। इस साल दो अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाने और कॉमनवेल्थ गेम्स में नौवें स्थान पर रहने के बाद उन्हें आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed