फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Praggnanandhaa beats Sindarov in Sinquefield Cup

Sinquefield Cup Chess: प्रज्ञानंद ने सिंकफील्ड कप में जीता दूसरे दौरा का मैच; सिंदारोव को हराया

Wed, 12 Aug 2026 12:45 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंट लुई (अमेरिका)
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंट लुई (अमेरिका) Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 12 Aug 2026 12:45 PM IST
सार

इस जीत से प्रज्ञानंद के 1.5 अंक हो गए हैं। उन्होंने पहले दौर की बाजी ड्रॉ खेली थी। इस बीच पहले दौर में जीत हासिल करने वाले एकमात्र खिलाड़ी अमेरिका के फैबियानो कारुआना ने नीदरलैंड के अनीश गिरी के खिलाफ ड्रॉ खेला।

विज्ञापन
Praggnanandhaa beats Sindarov in Sinquefield Cup
प्रज्ञानंद - फोटो : IANS

विस्तार

भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंद ने ग्रैंड शतरंज टूर की प्रतियोगिता सिंकफील्ड कप के दूसरे दौर के मैच में जावोखिर सिंदारोव के डिफेंस को ध्वस्त करते हुए अपनी पहली जीत दर्ज की। दूसरे दौर के स्टार प्रज्ञानंद रहे जिन्होंने रानी के सामने वाले प्यादे से शुरुआत करके धीरे-धीरे अपनी स्थिति मजबूत की और आखिर में जीत हासिल करने में सफल रहे।
विज्ञापन


सिंदारोव ने काले मोहरों से खेलते हुए बाजी ड्रॉ कराने को प्राथमिकता दी लेकिन वह प्रज्ञानंद की प्रतिबद्धता का अनुमान नहीं लगा पाए। इसका भारतीय खिलाड़ी को फायदा मिला जिन्होंने 95 चाल में जीत हासिल की। उज्बेकिस्तान के खिलाड़ी सिंदारोव का इस साल के आखिर में विश्व चैंपियन डी गुकेश के खिलाफ विश्व खिताब के लिए मुकाबला होगा।
विज्ञापन


इस जीत से प्रज्ञानंद के 1.5 अंक हो गए हैं। उन्होंने पहले दौर की बाजी ड्रॉ खेली थी। इस बीच पहले दौर में जीत हासिल करने वाले एकमात्र खिलाड़ी अमेरिका के फैबियानो कारुआना ने नीदरलैंड के अनीश गिरी के खिलाफ ड्रॉ खेला।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे दौर में प्रज्ञानंद सहित चार खिलाड़ियों ने जीत हासिल की। अमेरिका के लेवोन अरोनियन ने जर्मनी के विन्सेंट कीमर को, अमेरिका के ही वेस्ली सो ने नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट को और फ्रांस के मैक्सिम वाचियर-लाग्रेव ने अमेरिका के सावियन सैमुअल को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed