{"_id":"6a7c1d984c00380aa6099ec3","slug":"praggnanandhaa-beats-sindarov-in-sinquefield-cup-2026-08-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sinquefield Cup Chess: प्रज्ञानंद ने सिंकफील्ड कप में जीता दूसरे दौरा का मैच; सिंदारोव को हराया","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
Sinquefield Cup Chess: प्रज्ञानंद ने सिंकफील्ड कप में जीता दूसरे दौरा का मैच; सिंदारोव को हराया
Wed, 12 Aug 2026 12:45 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंट लुई (अमेरिका)

Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 12 Aug 2026 12:45 PM IST
सार
इस जीत से प्रज्ञानंद के 1.5 अंक हो गए हैं। उन्होंने पहले दौर की बाजी ड्रॉ खेली थी। इस बीच पहले दौर में जीत हासिल करने वाले एकमात्र खिलाड़ी अमेरिका के फैबियानो कारुआना ने नीदरलैंड के अनीश गिरी के खिलाफ ड्रॉ खेला।
विज्ञापन
प्रज्ञानंद
- फोटो : IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंद ने ग्रैंड शतरंज टूर की प्रतियोगिता सिंकफील्ड कप के दूसरे दौर के मैच में जावोखिर सिंदारोव के डिफेंस को ध्वस्त करते हुए अपनी पहली जीत दर्ज की। दूसरे दौर के स्टार प्रज्ञानंद रहे जिन्होंने रानी के सामने वाले प्यादे से शुरुआत करके धीरे-धीरे अपनी स्थिति मजबूत की और आखिर में जीत हासिल करने में सफल रहे।
सिंदारोव ने काले मोहरों से खेलते हुए बाजी ड्रॉ कराने को प्राथमिकता दी लेकिन वह प्रज्ञानंद की प्रतिबद्धता का अनुमान नहीं लगा पाए। इसका भारतीय खिलाड़ी को फायदा मिला जिन्होंने 95 चाल में जीत हासिल की। उज्बेकिस्तान के खिलाड़ी सिंदारोव का इस साल के आखिर में विश्व चैंपियन डी गुकेश के खिलाफ विश्व खिताब के लिए मुकाबला होगा।
इस जीत से प्रज्ञानंद के 1.5 अंक हो गए हैं। उन्होंने पहले दौर की बाजी ड्रॉ खेली थी। इस बीच पहले दौर में जीत हासिल करने वाले एकमात्र खिलाड़ी अमेरिका के फैबियानो कारुआना ने नीदरलैंड के अनीश गिरी के खिलाफ ड्रॉ खेला।
विज्ञापन
दूसरे दौर में प्रज्ञानंद सहित चार खिलाड़ियों ने जीत हासिल की। अमेरिका के लेवोन अरोनियन ने जर्मनी के विन्सेंट कीमर को, अमेरिका के ही वेस्ली सो ने नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट को और फ्रांस के मैक्सिम वाचियर-लाग्रेव ने अमेरिका के सावियन सैमुअल को हराया।