{"_id":"6a7d38396d10623d2c0ee93d","slug":"lionel-messi-makes-emotional-return-four-days-after-father-s-death-inter-miami-lose-3-2-2026-08-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Lionel Messi Returns: पिता को खोने के चार दिन बाद फुटबॉल के मैदान पर लौटे मेसी, लियोन के खिलाफ हुई भावुक वापसी","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Lionel Messi Returns: पिता को खोने के चार दिन बाद फुटबॉल के मैदान पर लौटे मेसी, लियोन के खिलाफ हुई भावुक वापसी
Thu, 13 Aug 2026 08:51 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मियामी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मियामी
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 13 Aug 2026 08:51 AM IST
सार
लियोनल मेसी अपने पिता जॉर्ज मेसी के निधन के महज चार दिन बाद इंटर मियामी के लिए मैदान पर लौट आए। लियोन के खिलाफ लीग्स कप मुकाबले में वह पहले बेंच पर रहे और दूसरे हाफ में मैदान पर उतरे। हालांकि, उनकी वापसी इंटर मियामी को हार से नहीं बचा सकी और टीम 2-3 से मुकाबला गंवा बैठी।
विज्ञापन
मेसी
- फोटो : USA Today Images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिता के निधन के बाद अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनल मेसी मैदान पर वापसी कर चुके हैं। मेसी के लिए बुधवार की रात सिर्फ एक फुटबॉल मैच नहीं, बल्कि भावनाओं से भरी वापसी थी। अपने पिता जॉर्ज मेसी के निधन के महज चार दिन बाद अर्जेंटीना के दिग्गज खिलाड़ी ने एक बार फिर फुटबॉल के मैदान पर कदम रखा। इंटर मियामी की ओर से लीग्स कप के अहम मुकाबले में मेसी लियोन के खिलाफ खेलने उतरे।
जॉर्ज मेसी का आठ अगस्त को अर्जेंटीना के रोसारियो में 68 वर्ष की उम्र में निधन हुआ था। उनके निधन के बाद मेसी अपने गृहनगर गए और अंतिम संस्कार में शामिल हुए। इंटर मियामी ने भी अपने कप्तान को इस मुश्किल समय में फुटबॉल से दूर रहने का समय दिया था। ऐसे में माना जा रहा था कि मेसी की वापसी में कुछ और वक्त लग सकता है, लेकिन उन्होंने बुधवार को अचानक मैदान पर लौटकर सभी को भावुक कर दिया।

पहले बेंच पर बैठे, दूसरे हाफ में उतरे
लियोन के खिलाफ मुकाबले के लिए मेसी को शुरुआती प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली। वह सब्स्टिट्यूट खिलाड़ियों की सूची में शामिल थे। हालांकि, मैच के दूसरे हाफ की शुरुआत में ही उन्हें मैदान पर उतार दिया गया। मेसी की वापसी ऐसे समय हुई जब इंटर मियामी के लिए मुकाबला बेहद महत्वपूर्ण था। टीम अपने पिछले लीग्स कप मैच में मेसी की गैरमौजूदगी में मॉन्टेरे के खिलाफ 1-2 से हार गई थी। इसके बाद लियोन के खिलाफ जीत उसके लिए जरूरी थी। मेसी के मैदान पर आने से टीम को उम्मीद जगी, लेकिन उनका लौटना भी इंटर मियामी को हार से नहीं बचा सका। लियोन ने मुकाबला 3-2 से अपने नाम कर लिया।

पिता की याद में लिखी थी भावुक पोस्ट
- मेसी की मैदान पर वापसी इसलिए भी खास रही क्योंकि पिता के निधन के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर बेहद भावुक संदेश साझा किया था। उन्होंने जॉर्ज को सिर्फ अपना पिता ही नहीं, बल्कि दोस्त और प्रतिनिधि बताया था। जॉर्ज मेसी ने बचपन से ही उनके करियर को संभाला और लंबे समय तक उनके एजेंट भी रहे।
- मेसी ने अपनी भावुक पोस्ट में लिखा था, 'पापा, मुझे अभी भी यकीन नहीं हो रहा कि आप चले गए हैं। यह बात मेरे दिल में उतरी नहीं है, या यूं कहूं कि मैं इसे स्वीकार नहीं करना चाहता। यह सोचना बहुत मुश्किल है कि अब मैं आपको दोबारा नहीं देखूंगा और हम बात नहीं करेंगे।'
- उन्होंने यह भी बताया था कि उनके पिता चाहते थे कि वह 2026 विश्व कप में खेलें। मेसी ने लिखा कि टूर्नामेंट शुरू होने से कुछ दिन पहले जॉर्ज की हालत बिगड़ गई थी, लेकिन उन्हें उम्मीद थी कि उनके पिता ठीक होकर विश्व कप के फाइनल में उन्हें खेलते हुए देखने पहुंच पाएंगे।
'मुझे नहीं पता आगे कैसे जारी रखूंगा'
मेसी की पोस्ट में उनके करियर को लेकर भी एक ऐसी बात सामने आई थी, जिसने फुटबॉल जगत को चौंका दिया। उन्होंने पिता की मौत के बाद खुद स्वीकार किया था कि उन्हें नहीं पता कि वह आगे कैसे बढ़ेंगे। मेसी ने लिखा था, 'मुझे नहीं पता कि आपके बिना मैं क्या करूंगा। मुझे नहीं पता कि आगे कैसे जारी रखूंगा। मैंने सिर्फ फुटबॉल खेला है और अब मुझे इस बात को लेकर काफी संदेह है कि मैं इसे ज्यादा लंबे समय तक जारी रखूंगा या नहीं।' इन्हीं शब्दों के कुछ दिनों बाद उनका मैदान पर लौटना बेहद भावुक पल बन गया।

View this post on Instagram
रोनाल्डो और नेमार ने भी बढ़ाया हौसला
मेसी के पिता के निधन के बाद फुटबॉल जगत के कई सितारों ने उनके प्रति संवेदनाएं जताईं। क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने मेसी की पोस्ट पर टिप्पणी करते हुए लिखा था, 'इन मुश्किल समय में आपको और आपके परिवार को बहुत ताकत मिले।' वहीं, मेसी के पूर्व बार्सिलोना साथी और करीबी दोस्त नेमार ने भी उनका हौसला बढ़ाया। नेमार ने लिखा, 'आप और आपके परिवार के लिए बहुत सारी ताकत की कामना करता हूं। एक बड़ा सा गले लगना।'

मैदान पर लौटे, लेकिन जीत नहीं दिला सके
पिता को खोने के सिर्फ चार दिन बाद मेसी का फुटबॉल मैदान पर लौटना अपने आप में बड़ी कहानी बन गया। हालांकि, इंटर मियामी के लिए रात का अंत निराशाजनक रहा। मेसी के दूसरे हाफ में उतरने के बावजूद टीम को लियोन के खिलाफ 2-3 से हार का सामना करना पड़ा। फिलहाल मेसी की यह वापसी सिर्फ एक मैच में उनकी मौजूदगी नहीं है। यह उस खिलाड़ी की मैदान पर वापसी है, जिसने कुछ दिन पहले ही अपने सबसे करीबी व्यक्ति को खोया और अपने भविष्य को लेकर अनिश्चितता जाहिर की थी। ऐसे में उनकी हर अगली उपस्थिति पर दुनिया की नजर रहेगी।