{"_id":"6a827cfc3db7125bc000800f","slug":"asian-games-2026-smaller-squad-bigger-support-system-cricket-gets-20-shooting-15-support-staff-2026-08-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Asian Games 2026: क्रिकेट टीम के साथ जाएंगे 20 सपोर्ट स्टाफ, शूटिंग को 15; एशियाड के लिए भारत की तैयारी","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Asian Games 2026: क्रिकेट टीम के साथ जाएंगे 20 सपोर्ट स्टाफ, शूटिंग को 15; एशियाड के लिए भारत की तैयारी
सार
एशियाई खेलों में इस बार भारत का दल छोटा रहेगा। आईओए ने 36 खेलों में 504 खिलाड़ियों की मंजूरी मांगी है। इनमें 275 पुरुष और 229 महिला खिलाड़ी हैं। खिलाड़ियों के साथ 167 कोचिंग व सपोर्ट स्टाफ और 69 अतिरिक्त टीम ऑफिशियल्स की मंजूरी मांगी गई है। क्रिकेट और शूटिंग टीमों के लिए विशेष रूप से बड़ा सपोर्ट स्टाफ रहेगा।
विज्ञापन
श्रेयस अय्यर
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एशियाई खेलों में इस बार भारत का दल छोटा रहेगा। हांगझोऊ एशियाड में भारत ने 40 खेलों में 661 सदस्यीय दल उतारा था। इस बार भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने 36 खेलों में 504 खिलाड़ियों की सरकार से मंजूरी मांगी है। इनमें 275 पुरुष व 229 महिला खिलाड़ी हैं। 504 खिलाड़ियों के 167 कोचिंग व सपोर्ट स्टाफ के अलावा 69 अतिरिक्त टीम ऑफिशियल्स की मंजूरी मांगी गई है।
विज्ञापन
पिछले एशियाड की स्वर्ण विजेता पुरुष व महिला क्रिकेट टीमें के साथ सबसे बड़ा सपोर्ट स्टाफ दल जा रहा है। बीसीसीआई 15-15 सदस्यीय टीमों के लिए 10-10 का सपोर्ट स्टाफ भेज रहा है। वहीं, पिछले एशियाड में सर्वाधिक सात स्वर्ण समेत 22 पदक दिलाने वाली शूटिंग टीम के 30 सदस्यों के 15 सपोर्ट स्टाफ रहेंगे।
विज्ञापन
759 सदस्यीय दल की मांगी गई मंजूरी...
कुल 740 सदस्यीय दल के साथ चीफ डी मिशन सहदेव यादव की अगुवाई में 19 सदस्यीय आईओए का दल भी रहेगा। इस लिहाज से आईओए ने सरकार से कुल 759 सदस्यीय दल की मंजूरी मांगी है।
विज्ञापन
अय्यर की कप्तानी में खेलेगी टीम
पुरुष टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर व हेड कोच बीवीएस लक्ष्मण रहेंगे। साथ ही पूर्व टेस्ट क्रिकेटर सुनील जोशी गेंदबाजी कोच, पूर्व भारतीय बल्लेबाज ऋषिकेश कानितकर बल्लेबाजी कोच व शुभदीप घोष फील्डिंग कोच रहेंगे। महिला टीम के हेड कोच अमोल मजूमदार, गेंदबाजी कोच अविष्कार साल्वी व फील्डिंग कोच मुनिश बाली होंगे। बीसीसीआई ने 30 सदस्यीय दोनों टीम पर 10 सपोर्ट स्टाफ व 10 अतिरिक्त स्टाफ मांगा है।
22.6 करोड़ की लागत से भेजा जाएगा दल
एशियाई खेलों में दल भेजने पर 22.6 करोड़ रुपये के खर्च का अनुमान है। इसमें सेरेमोनियल किट, प्लेइंग किट, पॉकेट भत्ता, टिकट, इंश्योरेंस का खर्च शामिल है। सबसे बड़ा दल एथलेटिक्स का है। इनमें 72 एथलीट और 26 सपोर्ट स्टाफ शामिल हैं।