Ronaldo-Georgina: अरबों की संपत्ति, फिर भी रोनाल्डो से लिविंग रूम में शादी! जॉर्जिना ने बताया इस फैसले का कारण
क्रिस्टियानो रोनाल्डो और जॉर्जिना रोड्रिग्ज ने 11 अगस्त को बेहद निजी समारोह में शादी की। दुनिया की सबसे चर्चित सेलिब्रिटी जोड़ियों में शामिल होने के बावजूद दोनों ने किसी महल या भव्य आयोजन के बजाय अपने घर के लिविंग रूम को चुना। जॉर्जिना ने बताया कि उनके लिए परिवार के साथ बिताया अंतरंग पल किसी भी भव्य शादी से ज्यादा खास है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जॉर्जिना ने वोग (Vogue) को दिए इंटरव्यू में बताया कि बचपन में वह अपनी शादी को बेहद भव्य बनाने का सपना देखती थीं। उन्होंने कहा, 'मैं सबसे बड़े महल, सबसे बड़ी बग्घी, सबसे लंबी ड्रेस और हीरों से भरे मुकुट का सपना देखती थी। लेकिन अब मैं कहती हूं- नहीं। मैं अपने पार्टनर और बच्चों के साथ घर पर कुछ प्राइवेसी चाहती हूं।' उन्होंने आगे कहा, 'महल, घर, द्वीप, घोड़े और कारें- ये सब हमारे पास हर दिन उपलब्ध हैं। लेकिन कुछ प्राइवेसी और निजी होना हमारे लिए ज्यादा असामान्य है।'
🚨❤️ 𝗗𝗜𝗗 𝗬𝗢𝗨 𝗞𝗡𝗢𝗪: Cristiano Ronaldo and Georgina Rodríguez chose to have their wedding in the LIVING ROOM of their own home, with only their children present. 💍
— The Touchline | 𝐓 (@TouchlineX) August 16, 2026
Georgina: “We chose the living room where we have breakfast, lunch and dinner, where we live our everyday… pic.twitter.com/xDxGHL2wpS
Congratulations to #GeorginaRodriguez and @Cristiano on their wedding in Portugal. The couple and their children wore custom #Gucci looks for the special day. #CristianoRonaldo
— gucci (@gucci) August 16, 2026
Images courtesy of Vogue pic.twitter.com/A3zQBRGQjj
जॉर्जिना ने बताया कि दोनों ने अपने घर के उसी लिविंग रूम में शादी करने का फैसला किया, जहां उनका परिवार रोजमर्रा की जिंदगी जीता है। उन्होंने कहा, 'हमने इसे अपने घर के लिविंग रूम में करने का फैसला किया, जहां हम नाश्ता, दोपहर का खाना और रात का खाना खाते हैं और जहां हम अपनी जिंदगी की वास्तविकता जीते हैं। 30 साल बाद मैं चाहती हूं कि बच्चे इस टेबल को देखकर कहें- इस टेबल पर कुछ अद्भुत हुआ था, हमारे माता-पिता ने यहीं शादी के वचन लिए थे।' रोनाल्डो ने इस पर मजाकिया अंदाज में कहा, 'शायद तब यह वही टेबल नहीं होगी। हम सजावट बदल सकते हैं।'
2016 में गुच्ची स्टोर पर हुई थी पहली मुलाकात
रोनाल्डो और जॉर्जिना की पहली मुलाकात अगस्त 2016 में मैड्रिड के एक गुच्ची स्टोर में हुई थी। उस समय जॉर्जिना वहां सेल्स असिस्टेंट के तौर पर काम करती थीं। उस पहली मुलाकात को याद करते हुए जॉर्जिना ने कहा, 'मैं उनकी ओर पीठ करके खड़ी थी और फिर मुड़ी और उन्हें देखा। हमारी नजरें मिलीं और उस पल से ऐसा लगा जैसे यह एक सपना हो।' रोनाल्डो ने भी उनकी बात पर सहमति जताते हुए कहा, 'हां, एक सपना। मैं जानता हूं कि वह मेरी जिंदगी का प्यार हैं और मुझे लगता है कि मैं भी उनके लिए वही हूं। मुझे लगता है कि वह भी मानती हैं कि मैं उनकी जिंदगी का प्यार हूं।'
View this post on Instagram
जॉर्जिना ने यह भी संकेत दिया कि भविष्य में परिवार और दोस्तों के साथ एक बड़ा समारोह हो सकता है। उन्होंने कहा, 'भविष्य में हम एक बड़ी शादी करेंगे, ताकि परिवार और दोस्तों के साथ इसका जश्न मना सकें।' फिलहाल, दोनों ने अपनी शादी को बेहद निजी रखते हुए उस जगह को चुना, जहां उनके परिवार की रोजमर्रा की जिंदगी गुजरती है। यही सादगी इस शादी को बाकी सेलिब्रिटी शादियों से अलग बनाती है।