{"_id":"6a82bdd7e5f08f4cc903d754","slug":"krishnamachari-srikkanth-rejects-eoin-morgan-and-brendon-mccullum-for-csk-coach-gives-hussey-name-ipl-2027-2026-08-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CSK New Coach: कौन बनेगा चेन्नई की टीम का नया कोच? मॉर्गन-मैकुलम को इस दिग्गज की न; यह ऑस्ट्रेलियाई पहली पसंद","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
CSK New Coach: कौन बनेगा चेन्नई की टीम का नया कोच? मॉर्गन-मैकुलम को इस दिग्गज की न; यह ऑस्ट्रेलियाई पहली पसंद
Mon, 17 Aug 2026 01:23 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 17 Aug 2026 01:23 PM IST
सार
चेन्नई सुपर किंग्स का नया कोच कौन बनेगा, इसको लेकर काफी चर्चा है। मॉर्गन का नाम रेस में फिलहाल सबसे आगे चल रहा है। पर भारत के पूर्व ओपनर ने सीएसके को सुझाव देते हुए मॉर्गन को कोच न बनाने की मांग की है। साथ ही उन्होंने मैकुलम का नाम भी नकार दिया।
विज्ञापन
मैकुलम, फ्लेमिंग और मॉर्गन
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चेन्नई सुपर किंग्स के नए कोच को लेकर तलाश जारी है। स्टीफन फ्लेमिंग से 18 सत्र बाद नाता तोड़ने के बाद अब सीएसके एक ऐसे कोच की तलाश कर रही है, जो युवाओं खिलाड़ियों से सजी टीम को छठी बार आईपीएल खिताब दिला सके। हाल ही में कोचिंग रोल को लेकर कुछ नाम भी सामने आए। इनमें इयोन मॉर्गन का नाम रेस में सबसे आगे चल रहा है। हालांकि, भारत के पूर्व ओपनर के श्रीकांत मॉर्गन को सीएसके के कोच के तौर पर नहीं चाहते हैं। श्रीकांत ब्रैंडन मैकुलम को भी सीएसके के कोच के तौर पर नहीं चाहते हैं। उन्होंने एक नया नाम हेड कोच के लिए सुझाया है। श्रीकांत ने जिस क्रिकेटर का नाम लिया है, वह ऑस्ट्रेलिया का दिग्गज बल्लेबाज है।
विज्ञापन
श्रीकांत ने मॉर्गन को लेकर क्या कहा?
दरअसल, मॉर्गन के नाम को लेकर काफी चर्चा है। रविचंद्रन अश्विन ने भी मॉर्गन को रेस में सबसे आगे बताया था। श्रीकांत भी पहले सीएसके मैनेजमेंट का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने मॉर्गन को सीएसके के हेड कोच के तौर पर अस्वीकार कर दिया। अपने यूट्यूब चैनल पर श्रीकांत ने कहा, 'मैं मॉर्गन के लिए नहीं जाता, यह तो तय बात है। वह एक अच्छे खिलाड़ी रहे हैं और इंग्लैंड के लिए उन्होंने शानदार कप्तानी की है। पर कोच के तौर पर मैं उन्हें विकल्प के तौर पर भी नहीं रखना चाहूंगा। केकेआर के लिए वह कप्तान रह चुके हैं, लेकिन कुछ खास नहीं कर पाए थे। अच्छा रहेगा कि वह कमेंट्री तक ही सीमित रहें।'

मैकुलम को लेकर क्या बोले श्रीकांत?
श्रीकांत ने कहा, 'यही बात मैं ब्रैंडन मैकुलम के लिए भी कहूंगा। अच्छा रहेगा की सीएसके मैकुलम को हेड कोच न बनाए। सीएसके को मैकुलम और मॉर्गन दोनों को न कह देना चाहिए।' मॉर्गन को आईपीएल में कोचिंग का कोई अनुभव नहीं है। वहीं, मैकुलम केकेआर के कोच रह चुके हैं। वह 2020 से 2022 तक यह जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। 2021 में मॉर्गन की कप्तानी में और मैकुलम की कोचिंग में केकेआर की टीम फाइनल में पहुंची थी, जहां उन्हें सीएसके ने हराया था। हाल ही में अश्विन ने कहा था कि उन्हें लगता है मॉर्गन सीएसके के कोच के तौर पर आ रहे हैं। उनके नाम की खूब चर्चा है। अश्विन ने बताया कि सीएसके और मॉर्गन के बीच बातचीज भी जारी है।

श्रीकांत ने इस दिग्गज का नाम सुझाया
हालांकि, श्रीकांत ने सीएसके को सुझाव देते हुए कहा कि उन्हें माइकल हसी को हेड कोच बनाने के बारे में सोचना चाहिए। हसी सीएसके के मौजूदा बैटिंग कोच हैं। उन्होंने कहा, 'सीएसके को बाहर से किसी कोच की जरूरत नहीं है। उनके साथ मिस्टर क्रिकेट पहले से मौजूद हैं। माइकल हसी को ऑटोमैटिक हेड कोच बना देना चाहिए। वह बेस्ट विकल्प हैं। यह भी सोचने वाली बात है कि आगे चलकर सीएसके में महेंद्र सिंह धोनी का क्या किरदार रहने वाला है? इसको पहले फिक्स करना चाहिए। इसके बाद ही सबकुछ क्लीयर हो पाएगा।'