फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Australia Coach Andrew McDonald Urges Caution Against Rushing Into Changes After Bangladesh Loss

AUS vs BAN: बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया में बदलाव की मांग, हेड कोच की आई प्रतिक्रिया; जानें क्या बोले

Mon, 17 Aug 2026 03:31 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डार्विन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डार्विन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 17 Aug 2026 03:31 PM IST
सार

बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की शर्मनाक हार के बाद टीम में बड़े बदलाव की मांग उठने लगी है। रिकी पोंटिंग ने कुछ स्थानों पर बदलाव की जरूरत बताई है, लेकिन कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने जल्दबाजी से बचने की सलाह दी। उन्होंने मार्नस लाबुशेन का भी बचाव किया, लेकिन माना कि टीम को उनसे रन चाहिए।

विज्ञापन
Australia Coach Andrew McDonald Urges Caution Against Rushing Into Changes After Bangladesh Loss
लाबुशेन और मैकडोनाल्ड - फोटो : IANS

विस्तार

बांग्लादेश के खिलाफ डार्विन में मिली ऐतिहासिक हार के बाद ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम में बदलाव की मांग तेज हो गई है। पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने टीम में ‘रीजनरेशन’ यानी नए खिलाड़ियों को मौका देने की जरूरत बताई है, लेकिन मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने इस तरह के फैसले में जल्दबाजी से बचने की सलाह दी है।
विज्ञापन


बांग्लादेश ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया को हराकर पहली बार उसकी जमीन पर टेस्ट जीत दर्ज की। इस हार के बाद ऑस्ट्रेलिया की सलामी बल्लेबाजी और नंबर तीन की स्थिति पर सवाल उठने लगे हैं। जेक वेदराल्ड और मार्नस लाबुशेन दबाव में हैं। हालांकि, मैकडोनाल्ड का मानना है कि मौजूदा खिलाड़ियों में अभी काफी क्रिकेट बाकी है।
विज्ञापन

'इन खिलाड़ियों में अभी काफी क्रिकेट बाकी है'
मैकडोनाल्ड ने कहा, 'टीम की उम्र, हम इस समय कहां हैं और किस तरह आगे बढ़ रहे हैं, इस पर हमेशा चर्चा होगी। हार इस चर्चा को और बढ़ा देती है। लेकिन मेरा मानना है कि इन खिलाड़ियों में अभी काफी क्रिकेट बाकी है।' उन्होंने कहा कि हार के बाद बदलाव की मांग होना स्वाभाविक है, लेकिन टीम प्रबंधन भावनाओं के आधार पर फैसला नहीं करेगा।

मैकडोनाल्ड ने कहा, 'हार के बाद बदलाव की मांग हमेशा होगी। बाहर से भी और अंदर से भी भावनाएं जुड़ी होंगी। ड्रेसिंग रूम में बैठे हमारे खिलाड़ी भी इसे महसूस कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट मैच खेलना उनके लिए बहुत मायने रखता है और टेस्ट हार का दर्द उन्हें होता है।'

'बदलाव की मांग करना आसान विकल्प है'
ऑस्ट्रेलियाई कोच ने कहा कि टीम जीत रही हो, तब भी विशेषज्ञ बदलाव की मांग करते हैं। उनके मुताबिक सिर्फ हार के बाद तुरंत खिलाड़ियों को बदल देना आसान रास्ता है। उन्होंने कहा, 'बदलाव की मांग करना आसान विकल्प है। बहुत से लोग हमारे जीतने के समय भी बदलाव की मांग करते हैं। शानदार प्रदर्शन के बाद ऐसी राय रखना उनका अधिकार है। यह हमारे काम का हिस्सा है।' मैकडोनाल्ड ने साफ किया कि 22 अगस्त से मैके में शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए चयनकर्ता सिर्फ पहली टेस्ट हार के आधार पर टीम में बदलाव नहीं करेंगे। उन्होंने कहा, 'ऐसा नहीं होगा कि हमने यह टेस्ट मैच गंवा दिया और अचानक सब कुछ बदल देंगे। हम उसी प्रक्रिया से गुजरेंगे, जिससे आम तौर पर गुजरते हैं और फिर सर्वश्रेष्ठ एकादश चुनेंगे।'
विज्ञापन

लाबुशेन से चाहिए बड़े रन
मैकडोनाल्ड ने मार्नस लाबुशेन की बल्लेबाजी पर भी बात की। लाबुशेन ने दूसरी पारी में 31 रन बनाए थे। कोच ने माना कि उनका प्रदर्शन कुछ समय तक अच्छा दिखा, लेकिन टीम को उनसे बड़े स्कोर की जरूरत है। उन्होंने कहा, 'हमारी सबसे बड़ी जरूरत रन हैं। दूसरी पारी में उन्होंने 31 रन बनाए और आउट होने तक वह अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे। उनकी मूवमेंट अच्छी थी, वह पैड से गेंद को अच्छी तरह क्लिप कर रहे थे और सीधे बल्ले से भी अच्छे शॉट खेल रहे थे।' हालांकि, उन्होंने आगे कहा, 'लेकिन आखिरकार यह 31 रन ही हैं, बड़ा स्कोर नहीं। वह रन बनाने में संघर्ष कर रहे हैं। वह इसे महसूस करते हैं और हम भी इसे महसूस करते हैं। कोचिंग ग्रुप के तौर पर हम उनके साथ बहुत मेहनत कर रहे हैं।'

'उन्हें कुछ बड़े रन बनाने होंगे'
लाबुशेन को पिछले साल वेस्टइंडीज के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई टीम से बाहर किया गया था और अपनी बल्लेबाजी तकनीक में बदलाव करने के लिए कहा गया था। मैकडोनाल्ड ने माना कि लाबुशेन ने उन बदलावों को अपनाया है और डार्विन में दबाव के बावजूद उनकी तकनीक में सुधार नजर आया। उन्होंने कहा, 'हमने उनके खेलने के तरीके में कुछ बदलाव देखे, यह अच्छी बात है। ऐसा लग रहा है कि उन्होंने जिस काम पर मेहनत की थी, वह दबाव में भी कायम रहा। लेकिन यह 31 रन हैं। वह उस मौके को गंवाने से निराश हैं। उन्हें कुछ बड़े रन बनाने होंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed