{"_id":"6a82df35c8d0c0602001746e","slug":"darwish-rasooli-to-lead-afghanistan-squad-in-men-s-cricket-at-asian-games-2026-2026-08-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Asian Games: एशियाड में अफगानिस्तान की कमान दरविश रसूली के हाथ, 15 सदस्यीय टीम में नजीबुल्लाह-जनत भी","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
Asian Games: एशियाड में अफगानिस्तान की कमान दरविश रसूली के हाथ, 15 सदस्यीय टीम में नजीबुल्लाह-जनत भी
Mon, 17 Aug 2026 03:45 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, काबुल।
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, काबुल।
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 17 Aug 2026 03:45 PM IST
सार
अफगानिस्तान ने जापान में होने वाले 20वें एशियाई खेलों के पुरुष क्रिकेट मुकाबलों के लिए 15 सदस्यीय टीम घोषित कर दी है। मध्यक्रम के बल्लेबाज दरविश रसूली को कप्तान बनाया गया है। टीम में नजीबुल्लाह जादरान और करीम जनत जैसे अनुभवी खिलाड़ी हैं, जबकि घरेलू शापेजा क्रिकेट लीग में शानदार प्रदर्शन करने वाले कई युवा खिलाड़ियों को भी मौका मिला है।
विज्ञापन
दरविश रसूली
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने जापान के आइची-नागोया में होने वाले आगामी 20वें एशियाई खेलों के पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए 15 सदस्यीय टीम घोषित कर दी है। मध्यक्रम के बल्लेबाज दरविश रसूली को टीम की कमान सौंपी गई है। चयनकर्ताओं ने टीम में अंतरराष्ट्रीय अनुभव और युवा प्रतिभा का संतुलन बनाने की कोशिश की है। एशियाई खेलों का आयोजन 17 सितंबर से तीन अक्टूबर तक होगा। क्रिकेट मुकाबले कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले जाएंगे। यह मैदान इससे पहले 2026 पुरुष टी20 विश्व कप के ईस्ट एशिया-पैसिफिक उप-क्षेत्रीय क्वालिफायर की मेजबानी कर चुका है।
विज्ञापन
अनुभवी खिलाड़ियों के साथ युवाओं को मौका
अफगानिस्तान की टीम में अनुभवी नजीबुल्लाह जादरान और ऑलराउंडर करीम जनत को शामिल किया गया है। इनके अलावा हाल ही में संपन्न शापेजा क्रिकेट लीग (SCL) 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी राष्ट्रीय टीम में जगह मिली है। फॉर्म में चल रहे शीर्ष क्रम के बल्लेबाज मोहम्मद अकरम को पहली बार राष्ट्रीय टीम में जगह मिली है। उन्होंने एससीएल 2026 में आठ पारियों में 339 रन बनाए, जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल रहे।

एससीएल के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी टीम में
ऑलराउंडर इस्मत आलम को भी उनके शानदार घरेलू प्रदर्शन का इनाम मिला है। उन्हें SCL 2026 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था। उन्होंने टूर्नामेंट में 294 रन बनाने के साथ नौ विकेट भी हासिल किए। टीम में कुछ युवा खिलाड़ियों पर भी चयनकर्ताओं ने भरोसा जताया है। इनमें अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद नबी के बेटे हसन इसाखेल, फैसल खान शिनोजादा और नांग्याल खरोटी शामिल हैं।

एशियाड में तीन बार जीता है रजत
अफगानिस्तान का एशियाई खेलों में पुरुष क्रिकेट में शानदार रिकॉर्ड रहा है। टीम ने 2010, 2014 और 2022 के एशियाई खेलों में रजत पदक जीता था। अब उसकी नजर पहली बार स्वर्ण पदक जीतने पर होगी। आगामी एशियाई खेल क्रिकेट की महाद्वीपीय प्रतियोगिता में इस खेल की चौथी उपस्थिति होगी। पुरुष और महिला दोनों वर्गों में कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी। भारत मौजूदा पुरुष और महिला दोनों वर्गों का गत चैंपियन है।

अफगानिस्तान की 15 सदस्यीय टीम: दरविश रसूली (कप्तान), मोहम्मद इशाक (विकेटकीपर), मोहम्मद अकरम, हसन इसाखेल, खालिद तानिवाल, इमरान मीर, फैसल खान शिनोजादा, नजीबुल्लाह जादरान, फरमानुल्लाह सफी, इस्मत आलम, करीम जनत, नांग्याल खरोटी, अरब गुल मोमंद, फरीदून दाऊदजई और अब्दुल्ला अहमदजई।