फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   student protest jpsc jssc 95 percent demands agreed exam cancellation cbi probe talks hemant soren

Jharkhand News: वार्ता के लिए पहुंचे छात्र, मंत्रियों का इंतजार; CGL रद्द और CBI जांच पर पेंच

Mon, 17 Aug 2026 02:00 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Mon, 17 Aug 2026 02:00 PM IST
सार

रांची में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली और अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का आंदोलन सोमवार को 24वें दिन भी जारी रहा। सरकार और छात्रों के बीच स्टेट गेस्ट हाउस में वार्ता प्रस्तावित है।

विज्ञापन
student protest jpsc jssc 95 percent demands agreed exam cancellation cbi probe talks hemant soren
छात्र प्रदर्शनकारी शशांक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

JPSC और JSSC की भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली और अनियमितताओं के खिलाफ रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छात्रों का आंदोलन सोमवार को 24वें दिन भी जारी है। आंदोलन के बीच सरकार और छात्र प्रतिनिधियों के बीच सोमवार को स्टेट गेस्ट हाउस में वार्ता प्रस्तावित है। निर्धारित समय पर छात्रों का 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल स्टेट गेस्ट हाउस पहुंच गया, लेकिन सरकार की ओर से वार्ता में शामिल होने वाले चारों मंत्री अभी तक वहां नहीं पहुंचे हैं। छात्र प्रतिनिधि मंत्रियों के पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री आवास में मंत्रियों की बैठक, JPSC-JSSC मुद्दे पर मंथन

बताया जा रहा है कि इस बीच सरकार के चारों मंत्री मुख्यमंत्री आवास पर मौजूद हैं और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ JPSC-JSSC मामले को लेकर विचार-विमर्श कर रहे हैं। इसके बाद मंत्रियों के स्टेट गेस्ट हाउस पहुंचने की संभावना है, जहां छात्रों के प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत होनी है।

विज्ञापन

बारिश के बीच स्टेट गेस्ट हाउस में डटे छात्र

इधर, रांची में बारिश के बीच छात्र स्टेट गेस्ट हाउस में सरकार के प्रतिनिधियों का इंतजार कर रहे हैं। छात्रों और सरकार के बीच प्रस्तावित यह वार्ता आंदोलन के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। सरकार की ओर से मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, दीपिका पांडेय सिंह, चमरा लिंडा और संजय सिंह यादव को वार्ता में शामिल होना है। वहीं, छात्रों की ओर से 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल सरकार के सामने अपनी मांगें रखेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

CGL परीक्षा रद्द और CBI जांच की मांग पर अटका पेंच

छात्रों की प्रमुख मांगों में JSSC-CGL परीक्षा रद्द करना और भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की CBI जांच कराना शामिल है। छात्र प्रतिनिधियों के अनुसार, सुधारों से जुड़ी कई मांगों पर सरकार के साथ सहमति बनने की बात सामने आई है, लेकिन परीक्षा रद्द करने और CBI जांच के मुद्दे पर अब तक सहमति नहीं बन सकी है।

लंबे आंदोलन के समाधान की उम्मीद

ऐसे में अब सभी की नजर मुख्यमंत्री आवास में चल रही बैठक और उसके बाद स्टेट गेस्ट हाउस में होने वाली वार्ता पर टिकी है। छात्रों को उम्मीद है कि सरकार उनकी प्रमुख मांगों पर ठोस निर्णय लेगी और पिछले 24 दिनों से चल रहे आंदोलन का कोई समाधान निकलेगा। वहीं, सरकार की ओर से भी बातचीत के जरिए मामले को सुलझाने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed