Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Bees Covered the Sweets But Customers Kept Buying Them Video goes Viral

मिठाइयों पर मधुमक्खियों का कब्जा, फिर भी खरीदने के लिए टूट पड़े लोग, हरियाणा का वीडियो देख चकरा जाएगा सिर

Thu, 12 Nov 2026 10:53 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 12 Nov 2026 10:53 AM IST
सार

Viral Video: हरियाणा के भिवानी में मिठाइयों पर मधुमक्खियों के झुंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दावा है कि मधुमक्खियों से ढकी होने के बावजूद करीब दो लाख रुपये की मिठाइयां बिक गईं। इस नजारे ने मिठाइयों की सफाई और खाने की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
 

विज्ञापन
Bees Covered the Sweets But Customers Kept Buying Them Video goes Viral
मिठाइयों से ज्यादा नजर आईं मधुमक्खियां - फोटो : एक्स@sahii199

विस्तार

दिवाली का त्योहार आते ही बाजारों में रौनक बढ़ जाती है। मिठाई की दुकानों पर भी खूब भीड़ देखने को मिलती है। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कई दुकानदार अपनी दुकान के बाहर भी मिठाइयों के स्टॉल लगा लेते हैं। रंग-बिरंगी मिठाइयां देखकर लोगों का मन भी इन्हें खरीदने का करने लगता है। लेकिन जरा सोचिए कि आप मिठाई खरीदने जाएं और वहां मिठाइयों पर मधुमक्खियों का पूरा झुंड बैठा हो तो क्या करेंगे? जाहिर सी बात है कि ज्यादातर लोग वहां से बिना कुछ खरीदे ही लौट जाएंगे। हालांकि, हरियाणा के भिवानी से सामने आए एक वीडियो में नजारा कुछ अलग ही देखने को मिला। यहां मिठाइयों पर इतनी मधुमक्खियां बैठी थीं कि मिठाइयां नजर आना भी मुश्किल हो गया, लेकिन इसके बावजूद लोग इन्हें खरीदते रहे।

विज्ञापन


मिठाइयों से ज्यादा नजर आईं मधुमक्खियां
दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें मिठाइयों की दुकान पर रखी मिठाइयों को मधुमक्खियों ने पूरी तरह से घेर रखा है। मिठाई के ऊपर और आसपास इतनी मधुमक्खियां नजर आ रही हैं कि पहली नजर में समझना मुश्किल हो जाता है कि वहां मिठाई रखी है या मधुमक्खियों का छत्ता। वीडियो में दुकानदार की मिठाइयों पर मधुमक्खियों का झुंड साफ देखा जा सकता है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


दो लाख की मिठाई बिकने का दावा
इस वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि यह नजारा हरियाणा के भिवानी इलाके का है। हैरानी की बात यह है कि इतनी बड़ी संख्या में मधुमक्खियां मिठाइयों पर बैठी होने के बाद भी उनकी बिक्री जारी रही। दावा है कि करीब दो लाख रुपये की मिठाइयां बिक गईं। हालांकि, वीडियो में मिठाइयों की कुल बिक्री या इस रकम की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं होती है। इसके बावजूद यह नजारा लोगों को हैरान कर रहा है।

मधुमक्खियों से मिठाई खाना कितना सही?
वीडियो सामने आने के बाद मिठाइयों की सफाई को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। सवाल उठ रहा है कि आखिर इतनी सारी मधुमक्खियों के मिठाइयों पर बैठने के बाद भी उन्हें खरीदना कितना सही है? त्योहारों के समय खाने-पीने की चीजों की साफ-सफाई का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। किसी भी खाद्य पदार्थ को खुले में रखने से उसमें धूल-मिट्टी और दूसरे बाहरी तत्व पहुंच सकते हैं। ऐसे में मिठाइयों को ढक कर रखना और साफ-सुथरी जगह पर बेचना जरूरी है।


यूजर्स ने दिए मजेदार रिएक्शन
वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स भी तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि ये आम मक्खियां नहीं, बल्कि मधुमक्खियां हैं और ये गंदगी नहीं फैलातीं। वहीं, एक यूजर ने लिखा कि मधुमक्खियां तो सिर्फ खाने की चीजों पर ही नजर आती हैं। एक और यूजर ने दावा किया कि मधुमक्खियां बीमारियां नहीं फैलातीं। वहीं, कुछ लोगों ने मजाक में कहा कि मधुमक्खियों ने तो मिठाई का स्वाद ही बढ़ा दिया होगा। हालांकि, मधुमक्खियों के बारे में ऐसी धारणाओं के आधार पर खुले में रखी मिठाइयों को सुरक्षित नहीं माना जा सकता। फिलहाल यह वीडियो लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है।

वायरल: बेटी को अकेले नहीं जाने दिया, सुबह अंधेरे में साइकिल लेकर निकल पड़े पिता, वीडियो देख नम हो जाएंगी आंखें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed