फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Chinese manager joins Indian colleagues for Independence Day celebration marches with Tricolour

Viral Video: चीनी मैनेजर ने देश रंगीला गाने पर हाथ में तिरंगा लेकर किया मार्च, वीडियो ने जीता लोगों को दिल

Sun, 16 Aug 2026 01:21 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Sun, 16 Aug 2026 01:21 PM IST
सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक दफ्तर में बनाए गए स्वतंत्रता दिवस समारोह का वीडियो इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। इसमें एक चीनी मैनेजर हाथ में तिरंगा लेकर मार्च कर रहा है। 

विज्ञापन
Chinese manager joins Indian colleagues for Independence Day celebration marches with Tricolour
चीनी मैनेजर ने देश रंगीला गाने पर हाथ में तिरंगा लेकर किया मार्च - फोटो : instagram

विस्तार

Viral Video: हर भारतीय के लिए स्वतंत्रता दिवस गर्व और उत्साह का अवसर होता है। भारत हर साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाता है और पूरे दश में तिरंगा फहराया जाता है। इस दिन में लोग देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आते हैं। इस साल एक दफ्तर के स्वतंत्रता दिवस समारोह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। सबसे खास बात यह है कि समारोह में एक चीनी मैनेजर भी भारतीय कर्मचारियों के साथ पूरे उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस के जश्न में शामिल हुआ। 

विज्ञापन


वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि चीनी मैनेजर हाथ में भारतीय तिरंगा लेकर अपने भारतीय साथियों के साथ कदम से कदम मिलाकर मार्च कर रहा है। इस दौरान देशभक्ति गीत देश रंगीला बज रहा था। ऑफिस में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों ने इस खूबसूरत पल की खूब तारीफ की है।
विज्ञापन


हाथ में तिरंगा लेकर किया मार्च

सोशल मीडिया पर एक महिला ने वीडियो को शेयर किया था। महिला का नाम नीडहा है। वीडियो में कंपनी के स्वतंत्रता दिवस समारोह की झलक दिख रही है। इसमें चीनी मैनेजर भारतीय कर्मचारियों के साथ मार्च करता दिख रहा है। उसके हाथ में तिरंगा होने की वजह से लोगों का ध्यान खास तौर पर उसकी तरफ गया है। वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में बताया गया है कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कंपनी ने चीनी मैनेजर को भारतीय झंडा दिया और उसे देश रंगीला’ गीत पर अपने साथियों के साथ मार्च  कराया। खुशनुमा माहौल में समारोह आयोजित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram




Viral Video: केमिस्ट्री की मुश्किल पीरियॉडिक टेबल अब बनेगी सुपर आसान, टीचर का अनोखा तरीका हुआ वायरल

 वीडियो शेयर करने वाली नीडहा ने इस बात को साफ किया कि वह व्यक्ति चीन का रहने वाला है और बीजिंग से है, क्योंकि कुछ लोगों ने उसे चीनी होने पर आशंका जताई थी और उसे पूर्वोत्तर भारत का बतया था। नीडहा ने यह भी बताया कि वह खुद पूर्वोत्तर भारत की रहने वाली हैं और इसलिए वह वहां के लोगों को चीनी नहीं कहेंगी। उनकी सफाई के बाद यह साफ हो गया है कि वीडियो में नजर आ रहा व्यक्ति वास्तव में चीनी नागरिक है और कंपनी में मैनेजर के तौर पर कार्यरत है। 

Video: जलवा तेरा जलवा गाने पर जमकर नाचे पुलिसवाले, स्वतंत्रता दिवस पर खाकी के जश्न का वीडियो हुआ वायरल

इंटरनेट पर लोगों ने की तारीफ

वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने इसे काफी पसंद किया। कई लोगों ने विदेशी नागरिक को भारतीय कर्मचारियों के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाते देखकर प्यारा और दिल छू लेने वाला पल कहा है। कुछ लोगों ने ऑफिस में स्वतंत्रता दिवस मनाने के इस अंदाज की भी तारीफ की है। वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed