फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Romanian Woman Gets Emotional Watching Garba in Mumbai Video goes Viral on Internet

मुंबई में गरबा देख भावुक हुई विदेशी लड़की, बोली- भारत छोड़ने के बाद इन पलों को बहुत याद करूंगी

Fri, 16 Oct 2026 12:01 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 16 Oct 2026 12:01 PM IST
सार

Viral Video: रोमानिया की मारिया एलेक्जेंड्रा मुंबई के एक मॉल में गरबा देखकर भावुक हो गईं। भारतीय संस्कृति और नवरात्रि के माहौल ने उन्हें भारत से अपने लगाव की याद दिला दी। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है।
 

विज्ञापन
Romanian Woman Gets Emotional Watching Garba in Mumbai Video goes Viral on Internet
मुंबई में गरबा देख रोमानियाई लड़की का भर आया दिल - फोटो : इंस्टाग्राम@b.marialexandra

विस्तार

मुंबई में नवरात्रि के दौरान गरबा की धूम देखने को मिल रही है। ढोल की आवाज, रंग-बिरंगे कपड़े और गरबा करते लोगों का उत्साह हर किसी का ध्यान खींच लेता है। ऐसे में रोमानिया से आईं मारिया एलेक्जेंड्रा भी खुद को इस नजारे से दूर नहीं रख सकीं। वह मुंबई के एक मॉल में हो रहे गरबा को देखने के लिए रुकीं। यहां लोगों को नाचते और त्योहार मनाते देखकर वह इतनी भावुक हो गईं कि उनकी आंखों में आंसू आ गए। उन्होंने इस पल का वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जो अब सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है।

विज्ञापन


गरबा देखते-देखते भर आईं आंखें
मारिया ने अपने वीडियो में दिखाया कि कैसे बड़ी संख्या में लोग पारंपरिक कपड़े पहनकर गरबा कर रहे हैं। कोई गोल घेरे में घूम रहा है, तो कोई ढोल और संगीत की धुन पर कदम मिला रहा है। हर तरफ नवरात्रि की रौनक दिखाई दे रही है। इस दौरान मारिया भी सफेद कुर्ते और झुमकों में नजर आईं। हालांकि, उनके लिए यह सिर्फ एक डांस देखने का मौका नहीं था। वहां मौजूद लोगों की खुशी और त्योहार के माहौल ने उन्हें भावुक कर दिया। मारिया ने बताया कि उन्हें खुद भी समझ नहीं आ रहा था कि उनकी आंखों में आंसू क्यों आ गए। क्या वह भारतीय संस्कृति से प्रभावित थीं या फिर भारत छोड़ने का ख्याल उन्हें भावुक कर रहा था? वह इस भावना को ठीक से समझ नहीं पाईं। लेकिन उन्हें एहसास हुआ कि जब वह भारत से जाएंगी, तो ऐसे पलों को बहुत याद करेंगी।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Maria Alexandra (@b.marialexandra)

विज्ञापन
विज्ञापन



'भारत से प्यार क्यों हुआ', गरबा ने दिलाई याद
मारिया ने गरबा के पीछे छिपी आस्था के बारे में भी बात की। उनके लिए यह सिर्फ संगीत पर नाचने का तरीका नहीं, बल्कि मां दुर्गा की भक्ति से जुड़ा अनुभव था। उन्होंने महसूस किया कि यहां लोग खुशी मनाने के साथ अपनी आस्था भी जाहिर करते हैं। वीडियो के साथ मारिया ने लिखा कि इस अनुभव ने उन्हें याद दिलाया कि उन्हें भारत से प्यार क्यों हुआ था। उन्होंने नवरात्रि मनाने वाले लोगों से यह भी पूछा कि उनके लिए इस त्योहार के क्या मायने हैं। उनकी इस बात से साफ है कि वह भारतीय त्योहारों को सिर्फ देखने के बजाय उनके पीछे की भावनाओं को भी समझना चाहती हैं।

सोशल मीडिया पर लोगों ने की तारीफ
मारिया का वीडियो सामने आने के बाद कई यूजर्स ने उनकी भावनाओं की तारीफ की। लोगों को अच्छा लगा कि वह भारतीय संस्कृति और त्योहारों को समझने की कोशिश कर रही हैं। एक यूजर ने उनके अनुभव को प्रेरणादायक बताया, जबकि दूसरे ने कहा कि नई चीजें सीखने और अनुभव करने की कोई उम्र नहीं होती। कुछ लोगों ने मारिया को भारत के दूसरे त्योहारों को भी देखने की सलाह दी। एक यूजर ने कहा कि उन्हें दुर्गा पूजा और दिवाली का अनुभव भी जरूर लेना चाहिए। मारिया के लिए मुंबई में गरबा देखने की यह शाम एक ऐसी याद बन गई, जिसे वह भारत से दूर जाने के बाद भी शायद ही भूल पाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed