फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Himachal content creator reaches the top of a 50 foot tall tree in moments viral video

वायरल वीडियो: पेड़ पर चढ़ने का गजब अंदाज, लड़की ने चंद पलों में नाप दी 50 फीट की ऊंचाई

Tue, 15 Sep 2026 10:33 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Tue, 15 Sep 2026 10:33 AM IST
सार

वायरल वीडियो: सोशल मीडिया पर हिमाचल की एक लड़की का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह कुछ ही मिनटों में कई फीट ऊंचे पेड़ पर बेहद आसानी से चढ़ती नजर आ रही है। उसके पेड़ पर चढ़ने का अंदाज ऐसा है, मानो पेड़ की डालियां सीढ़ियों में बदल गई हों।

विज्ञापन
Himachal content creator reaches the top of a 50 foot tall tree in moments viral video
50 फीट ऊंचे पेड़ की चोटी पर पहुंची क्रिएटर - फोटो : @misspoojaguleria_

विस्तार

करीब 50 फुट ऊंचे पेड़ की चोटी पर पहुंची लड़की का वायरल वीडियो:  पेड़ पर चढ़ना हर किसी के लिए आसान नहीं होता। इसके लिए शरीर का संतुलन, फुर्ती और ऊंचाई पर सहज रहने का अनुभव जरूरी है। खासकर मैदानी इलाकों में पले-बढ़े लोगों के लिए इतनी ऊंचाई तक पेड़ पर चढ़ना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। लेकिन अगर कोई इंसान करीब 50 फुट ऊंचे पेड़ की चोटी पर कुछ पल ही में पहुंच जाए तो आप उसे क्या कहेंगे। हाल ही में सोशल मीडिया पर हिमाचल से एक लड़की का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह कुछ ही मिनटों में करीब 50 फीट ऊंचे पेड़ पर बेहद आसानी से चढ़ती नजर आ रही है। 

विज्ञापन



सोशल मीडिया वायरल वीडियो

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि, लड़की हाथ-पैरों का संतुलन बनाते हुए बेहद तेजी से करीब 50 फीट ऊंचे चीड़ के पेड़ पर चढ़ती नजर आ रही है। कुछ ही पलों में वह पेड़ की चोटी तक पहुंच जाती है और वहां जाकर कैमरे की ओर देखकर हाथ भी हिलाती है। खास बात यह है कि लड़की पारंपरिक सूट पहने हुए भी इतनी सहजता से पेड़ पर चढ़ती है कि उसका अंदाज देखकर लोग हैरान रह जाते हैं।

विज्ञापन



यहां देखें वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Miss Pooja Guleria (@misspoojaguleria_)


वीडियो पर लोगों के रिएक्शन
चंद पलों में करीब 50 फीट ऊंचे पेड़ की ऊंचाई नापने वाली लड़की के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसके वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा- मैंने आपको क्वीन ऑफ ट्री के तौर पर स्वीकार कर लिया है। दूसरे शख्स ने लिखा- ओलंपिक दीदी। वहीं कई यूजर्स ने उन्हें सुरक्षित रहने की सलाह भी दी है। 


घर के बाहर खेल रही बच्ची पर गाय ने किया हमला, सींग पकड़कर मां बनी ढाल, देखें वीडियो


फटा फोल्डर, हाथ में CV और आंखों में सपने, नौकरी की तलाश में 57 की महिला का जज्बा देख भावुक हुए लोग


पहले भी दिखा चुकी है पेड़ पर चढ़ने का हुनर
बता दें कि, लड़की ने पहली बार ऐसा कारनामा नहीं किया है। उसके इंस्टाग्राम अकाउंट पर ऐसे कई वीडियो मौजूद हैं, जिनमें वह बेहद फुर्ती के साथ देखते ही देखते पेड़ों पर चढ़ती नजर आती है। इन वीडियो से साफ है कि पेड़ पर तेजी से चढ़ना उसके लिए कोई नई बात नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed