फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Kolkata 70 year old woman struggle for two visually impaired children viral video

वायरल वीडियो: मां की ममता उम्र नहीं देखती, दो नेत्रहीन बच्चों के लिए 70 साल की महिला का संघर्ष

Tue, 01 Sep 2026 03:21 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Tue, 01 Sep 2026 03:21 PM IST
सार

वायरल वीडियोः कई बार हालात ऐसे हो जाते हैं कि बढ़ती उम्र भी जिम्मेदारियों के आगे छोटी पड़ जाती है। हाल ही में सोशल मीडिया पर कोलकाता से एक 70 वर्षीय महिला का ऐसा ही वीडियो सामने आया है। जिसमें उनके चेहरे की मुस्कान देखकर यह अंदाजा लगाना मुश्किल है कि वह जिंदगी के किस कठिन दौर से गुजर रही हैं।

विज्ञापन
Kolkata 70 year old woman struggle for two visually impaired children viral video
दो नेत्रहीन बच्चों का सहारा बनी 70 साल की मां - फोटो : @storiesbyaradhana

विस्तार

दो नेत्रहीन बच्चों के लिए मां का संघर्ष: उम्र बढ़ने के साथ इंसान को आराम और सहारे की जरूरत होती है, लेकिन कुछ परिस्थितियों में परिवार और जीवन की जिम्मेदारियां इतनी बढ़ जाती हैं कि व्यक्ति को बुढ़ापे में भी मेहनत और संघर्ष करते रहना पड़ता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर कोलकाता से एक 70 वर्षीय महिला का ऐसा ही वीडियो सामने आया है। जिसमें उनके चेहरे की मुस्कान देखकर यह अंदाजा लगाना मुश्किल है कि वह जिंदगी के किस कठिन दौर से गुजर रही हैं। उम्र के इस पड़ाव पर जहां इंसान आराम की उम्मीद करता है, वहीं उनके कंधों पर जिम्मेदारियों का बोझ आज भी कायम है। 

विज्ञापन


वीडियो की शुरुआत में एक बुजुर्ग महिला घर के बाहर सीढ़ियों पर बैठी नजर आती हैं। कैमरा जैसे-जैसे आगे बढ़ता है, उनके दोनों बच्चे भी दिखाई देते हैं। उन्हें देखते ही उनकी स्थिति का अंदाजा हो जाता है। महिला की बेटी करीब 50 साल की और बेटा 40 साल का है। दोनों जन्म से ही नेत्रहीन हैं।

विज्ञापन



मराठी में बात करने के लिए मुंबई के ऑटो ड्राइवर ने निकाला अनोखा जुगाड़, वायरल हुआ वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों की देखभाल और घर का खर्च चलाने की जिम्मेदारी महिला के कंधों पर है। उम्र के इस पड़ाव पर भी वह तीन घरों में काम करती हैं और इसी से होने वाली कमाई से परिवार का गुजारा चलता है। करीब 19 साल पहले कैंसर की वजह से उनके पति का निधन हो गया था। इसके बाद बच्चों की पूरी जिम्मेदारी अकेले उन्हीं पर आ गई। आर्थिक तंगी के कारण दोनों बच्चों को जरूरी ट्रेनिंग भी नहीं मिल सकी। इसके बावजूद महिला ने हिम्मत नहीं छोड़ी और आज भी अपने बच्चों के लिए लगातार मेहनत कर रही हैं।


 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Aradhana Chatterjee (@storiesbyaradhana)


वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। जिसे अबतक कई हजारों लोग देख चुके हैं तो वहीं सैकड़ों लोगों ने इसे लाइक भी किया है। भावुक कर देने वाले इस वीडियो को देख यूजर्स की खूब सारी प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं।  ऐसे में एक यूजर ने लिखा- जब महिला नहीं होंगी तब बच्चों का क्या होगा? वहीं कई यूजर्स महिला की मदद को आगे आए हैं और पैसे भेजने के लिए यूपीआई की मांग भी कर रहे हैं। 

 

70 साल की उम्र में, जब आमतौर पर इंसान आराम और सुकून की जिंदगी चाहता है, तब भी इस महिला की परिस्थितियां उन्हें लगातार मेहनत करने के लिए मजबूर कर रही हैं। उम्र बढ़ने के बावजूद उनके ऊपर अपने बच्चों की जिम्मेदारी है। लेकिन उनकी जिंदगी में असली खुशी और संतोष अपने बच्चों की मुस्कान से आता है। यही वजह है कि वह थकान और परेशानियों की परवाह किए बिना दिन-रात घरों में काम करती हैं, ताकि अपने बच्चों की जरूरतें पूरी कर सकें। उनके लिए बच्चों की खुशी ही सबसे बड़ा सुकून और उनकी मेहनत की सबसे बड़ी वजह है।


गोलगप्पे के ठेले पर पहुंची गाय, कपड़ों में फंसाई सींग तो दुकानदार ने ऐसे खिलाई पानीपुरी

नेपाल में आई भीषण तबाही के बीच भी टिका रहा यह हरा मकान, लोग बोले- इंजीनियरिंग का कमाल या कुदरत का करिश्मा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed