Viral Video: लेट हुई महिला ने जोड़े वंदे भारत के आगे हाथ, फिर जो हुआ देखकर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
Viral Video: वीडियो में 2 महिलाएं वंदे भारत पकड़ने में लेट हो जाती हैं। ऐसे में वह हाथ जोड़कर लोको पायलट से ट्रेन रोकने की गुहार लगाने लगती है। लेकिन तभी कुछ ऐसा होता है, जिसे देखने के बाद इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है।
विस्तार
Viral Video: बच्ची ने क्यूट अंदाज में शख्स को दी हेलमेट पहनने की सलाह, वीडियो हुआ वायरल
वीडियो में आप देखेंगे कि वंदे भारत एक्सप्रेस जब प्लेटफॉर्म से विदा ले रही होती है, तब 2 महिलाएं अपने लगेज के साथ प्लेटफॉर्म पर दोनों हाथ जोड़कर लोको पायलट से 'प्लीज-प्लीज' करने लगती है। शायद वह चाह रही होती है कि लोको पायलट ट्रेन रोक दें, लेकिन तभी ट्रेन धीमी हो जाती है। जिसके साथ वीडियो भी खत्म हो जाता है। ऐसे में इस बात को कंफर्म नहीं किया जा सकता कि महिला ने ट्रेन पकड़ ही ली हो।
A woman begs a Vande Bharat pilot to stop the train, and he seems to stop it too
Amazing pic.twitter.com/oVgWVYrw3o— 𝕲𝖆𝖓𝖊𝖘𝖍 * (@ggganeshh) March 30, 2026
वीडियो को एक्स @ggganeshh पर शेयर किया गया है, जिसके कैप्शन में लिखा है, एक महिला वंदे भारत के लोको पायलट से ट्रेन रोकने की गुहार लगाती है और ऐसा लगता है कि वह ट्रेन रोक भी देता है।
Viral Video: प्रार्थना के बीच बच्चे की मासूमियत ने जीता लोगों का दिल, वीडियो हुआ वायरल
Viral Video: जियोमेट्री बॉक्स में बना डाला पास्ता, शख्स का ये जुगाड़ देख हिल जाएंगे आप
वंदे भारत का ये वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद लोग इस पर तरह-तरह के मिले-जुले कमेंट कर रहे हैं। कुछ यूजर्स इस बात के लिए लोको पायलट की तारीफ कर रहे है कि उसने इंसानियत दिखाई तो वहीं कई यूजर्स इसे गलत भी बता रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा, यह उन सैकड़ों लोगों के लिए सजा है जो समय पर ट्रेन में सवार हुए थे, हमें इसे बिल्कुल भी नहीं मनाना चाहिए। दूसरे यूजर ने लिखा, रेलवे स्टेशन पर विलंबित प्रस्थान/अनाधिकृत ठहराव के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए, जिसमें आपातकालीन चेन का उपयोग करने वाले यात्री भी शामिल हैं। यात्री और दोषी दोनों पर भारी जुर्माना लगाया जाना चाहिए।