Viral Video: बिना कार-बस के निकली अनोखी बरात, कंधे पर बैठा दूल्हा, लोग बोले- यही है असली खुशी
Viral Video: वीडियो में एक बरात बिल्कुल अलग अंदाज में निकलती हुई दिखाई दे रही है। खास बात ये है कि न तो इसमें कोई कार है, न बस और न ही कोई महंगी सजावट।
विस्तार
Simple Baraat Viral Video: वर्तमान समय में लोग शादी को यादगार बनाने के लिए तरह-तरह की तरकीब अपना रहे हैं। पहले की तरह अब शादियां साधारण तरीके से नहीं होती हैं। शादी में दुल्हे की एंट्री, जयमाला से लेकर दूल्हा-दुल्हन के डांस तक सबकुछ खास होता है। जिसमें लाखों-करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं। लेकिन हाल ही में एक अनोखी बरात के वीडियो ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। वीडियो में एक बरात बिल्कुल अलग अंदाज में निकलती हुई दिखाई दे रही है। खास बात ये है कि न तो इसमें कोई कार है, न बस और न ही कोई महंगी सजावट।
Viral Video: स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन ने एक-दूसरे पर तानी स्पार्कल गन, वीडियो देख लोगों ने पकड़ा अपना सिर
वीडियो में गांव जैसे माहौल में बरात निकल रही है, जिसमें महिलाएं रंग-बिरंगे कपड़े पहनकर डांस करती नजर आ रही हैं। सबसे खास बात यह है कि इस बरात में किसी भी तरह की गाड़ियों का इस्तेमाल नहीं किया गया है। इतना ही नहीं, कुछ लोग अपने सिर पर सामान उठाए हुए हैं, जबकि दूल्हे को भी कंधे पर बैठाकर ले जाया जा रहा है।
इस बरात में न कोई महंगी कार थी, न कोई दिखावा, फिर भी सभी लोग दिल खोलकर खुशियां मना रहे थे। वायरल हो रहे इस वीडियो ने यह दिखा दिया कि, अगर दिल से खुशी मनाई जाए तो बिना पैसे खर्च किए भी यादगार पल बनाए जा सकते हैं। असली खुशी इन चीजों में नहीं, बल्कि लोगों के साथ और माहौल में होती है।
बरात के इस वीडियो पर लिखा कैप्शन इसे और खास बना रहा है, जिसमें लिखा है, बरात में न कार बस की बुकिंग की टेंशन न डीजल-पेट्रोल का झंझट तो वहीं ये भी लिखा है कि, 'दहेज सर पर दूल्हा कंधे पर'।