{"_id":"69cce94a52d89ee6da049e00","slug":"west-bengal-mamata-banerjee-said-to-tmc-candidates-be-cautious-filing-nominations-new-officers-reject-them-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bengal: ममता बनर्जी को सता रहा नए अधिकारियों का डर, टीएमसी उम्मीदवारों से कहा- नामांकन भरते समय सतर्क रहें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bengal: ममता बनर्जी को सता रहा नए अधिकारियों का डर, टीएमसी उम्मीदवारों से कहा- नामांकन भरते समय सतर्क रहें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: Nitin Gautam
Updated Wed, 01 Apr 2026 03:15 PM IST
विज्ञापन
सार
एक रैली में टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने आरोप लगाया है कि चुनाव आयोग ने नए अधिकारियों की नियुक्ति टीएमसी उम्मीदवारों के नामांकन रद्द करने के लिए की है। उन्होंने अपनी पार्टी के उम्मीदवारों से अतिरिक्त सतर्कता बरतने की अपील की।
ममता बनर्जी, सीएम, पश्चिम बंगाल
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने बुधवार को आरोप लगाया कि चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त नए अधिकारियों को उनकी पार्टी के उम्मीदवारों के नामांकन खारिज करने की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने टीएमसी प्रत्याशियों से नामांकन दाखिल करते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की। गौरतलब है कि बंगाल में चुनाव एलान के बाद बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल हुआ है।
ममता बनर्जी को सता रहा इस बात का डर
बीरभूम जिले के नानूर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने कहा, 'सब कुछ बदल दिया गया है, यहां नया सेटअप है। चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त नए अधिकारी आपके नामांकन खारिज करने के लिए लगाए गए हैं, इसलिए नामांकन भरते समय सतर्क रहें।' उन्होंने भाजपा पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पार्टी राजनीतिक फायदे के लिए केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है।
मुख्यमंत्री ने खासकर महिलाओं से भाजपा को वोट न देने की अपील करते हुए कहा, 'वे (भाजपा) महिला विरोधी हैं, इसलिए एसआईआर में गलती का हवाला देकर उनके नाम हटाए जा रहे हैं।' इससे पहले बुरवान में एक अन्य रैली में ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा ग्रामीण इलाकों में लोगों से नकद पैसे देने के नाम पर उनके बैंक खाता नंबर मांग रही है। उन्होंने लोगों से ऐसी जानकारी साझा न करने की सलाह दी। राज्य की 294 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को होंगे, जबकि मतगणना 4 मई को होगी।
अपनी रैलियों में भाजपा पर जमकर निशाना साध रहीं ममता बनर्जी
ममता बनर्जी अपनी रैलियों में भाजपा पर जमकर निशाना साध रही हैं। खासकर एसआईआर को लेकर वे खासी हमलावर हैं। हाल ही में बेलदा में एक रैली में ममता बनर्जी ने कहा था कि भाजपा चुनाव खत्म होते ही गैस और कैश देना बंद कर देगी। ममता बनर्जी ने भाजपा पर समाज को बांटने का गंभीर आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा समाज के विभिन्न वर्गों के बीच नफरत और झगड़े पैदा कर रही है। मुख्यमंत्री के अनुसार, भाजपा इस तनावपूर्ण स्थिति का फायदा उठाकर देश को लूटना चाहती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे भाजपा के बहकावे में न आएं। ममता बनर्जी ने साफ किया कि भाजपा केवल सत्ता के लिए लोगों को आपस में लड़ाने का काम कर रही है और चुनाव के बाद वह अपने वादों से मुकर जाएगी।
ये भी पढ़ें- धेमाजी में BJP की रैली: PM बोले- कांग्रेस के राजकुमार हार का शतक लगाएंगे; चाय के साथ चिप भी बनेगी असम की पहचान
Trending Videos