{"_id":"69cc306f2262e950b100c1dc","slug":"maharashtra-hindi-news-updates-mumbai-bmc-nagpur-pune-education-politics-crime-cm-fadnavis-gadkari-2026-04-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra Updates: पुणे में महिला पत्रकार से यौन उत्पीड़न के आरोप में सामाजिक कार्यकर्ता पर मामला दर्ज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra Updates: पुणे में महिला पत्रकार से यौन उत्पीड़न के आरोप में सामाजिक कार्यकर्ता पर मामला दर्ज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Devesh Tripathi
Updated Wed, 01 Apr 2026 03:35 PM IST
विज्ञापन
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुणे पुलिस ने मंगलवार को शहर के एक सामाजिक कार्यकर्ता और कंटेंट क्रिएटर संतोष पंडित के खिलाफ एक महिला पत्रकार के कथित यौन उत्पीड़न के आरोप में मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पंडित के खिलाफ पार्वती पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
शहर के एक टेलीविजन चैनल के लिए काम करने वाली महिला पत्रकार ने बताया कि यह घटना सोमवार को हुई जब वह शहर में गिरफ्तार कथित 'बाबा' अशोक खरात से जुड़े मामलों के संबंध में आयोजित विरोध प्रदर्शन को कवर कर रही थी।
शिकायत में पीड़िता ने आरोप लगाया कि एक सामाजिक कार्यकर्ता ने विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया था, जिसमें कई मीडिया रिपोर्टर मौजूद थे। घटनास्थल पर पंडित ने पत्रकारों पर सड़क पर ट्रैफिक जाम करने का आरोप लगाते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग करना और गालियां देना शुरू कर दिया।
इसमें आगे कहा गया कि पंडित ने शिकायतकर्ता के पहनावे पर आपत्तिजनक टिप्पणी की और फिर अनुचित तरीके से घूरकर यौन उत्पीड़न किया। पंडित को उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर नागरिक मुद्दों को उठाने के लिए जाना जाता है।
पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर, आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 75 (यौन उत्पीड़न), 78 (पीछा करना), 352 (शांति भंग करने के लिए उकसाने के इरादे से अपमान), 351 (आपराधिक धमकी) और 196 (अश्लील कृत्य) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
ठाणे में क्रूरता: सोसाइटी में कुत्ते को पीट-पीटकर मार डाला, पुलिस जांच शुरू
महाराष्ट्र के ठाणे जिले से बेजुबान जानवर के साथ क्रूरता का मामला सामने आया है। कल्याण के भोईरवाड़ी इलाके की एक हाउसिंग सोसाइटी में रविवार रात एक आवारा कुत्ते को पीट-पीटकर मार दिया गया। पुलिस ने इस घटना के संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सोशल मीडिया पर इस घटना से जुड़े कुछ वीडियो वायरल हुए हैं। इन वीडियो में कुछ लोग सोसाइटी परिसर में लाठियां लेकर घूमते दिखाई दे रहे हैं। बाद में वह कुत्ता सोसाइटी की पार्किंग में मृत मिला। कुत्ते के शरीर पर चोट के निशान थे, जिससे पता चलता है कि मरने से पहले उसने बचने की काफी कोशिश की थी।
खड़कपाड़ा पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि जानवरों को खाना खिलाने वाले एक स्थानीय व्यक्ति ने इस मामले की शिकायत की। 'प्लांट्स एंड एनिमल्स वेलफेयर सोसाइटी' (PAWS) के प्रतिनिधियों ने भी पुलिस से संपर्क कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने सोमवार को पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 के तहत मामला दर्ज कर लिया। अब दोषियों की पहचान के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इस सोसाइटी में विवाद का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले 27 मार्च को भी एक निवासी के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। तब एक महिला ने आरोप लगाया था कि उस व्यक्ति ने आवारा कुत्तों को जहर देने की धमकी दी है। दरअसल, एक बच्चे को कुत्ते के काटने के बाद वह व्यक्ति नाराज था। पुलिस उस पुराने मामले की भी जांच कर रही है।
Trending Videos

सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर के घर पर मिला हथियारों का जखीरा, गिरफ्तार
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में हथियारों का जखीरा रखने के आरोप में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि हथियारों का जखीरा घर में रखने के आरोप में सुरेंद्र पांडुरंग पाटिल को गिरफ्तार किया गया है जिसके इंस्टाग्राम पर तीन लाख से अधिक फॉलोअर हैं।
ठाणे पुलिस ने बताया कि पाटिल के घर से पांच देसी पिस्तौल और रिवॉल्वर, जिनमें से कुछ पर ‘मेड इन यूएसए’ लिखा हुआ था, और दो एयर गन जब्त की गईं है। इनके अलावा 371 कारतूस, 167 एयर गन के छर्रे, एक तलवार, एक बटन नाइफ, एक धारदार हथियार और दो स्टील की छड़ें भी बरामद की गईं। जब्त किए गए हथियारों की कीमत 10 लाख रुपये है।
दुराचार के मामले में एक हफ्ते पहले जेल से बाहर आया था आरोपी...पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्टार मास्टर पाटिल का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उस पर एक विधवा और पुणे की एक युवती के साथ दुराचार का भी आरोप है। इस मामले में उसे जमानत पर रिहा हुए हफ्ता ही हुआ था। वह रील बनाने के लिए मशहूर है इसलिए उसे रील मास्टर कहा जाता है। पता चला है कि उसने एक बार थानेदार की कुर्सी पर बैठकर रिवाल्वर लहराते हुए भी रील बना चुका है।

पूर्व आयकर अफसर को 19 साल बाद छह महीने की जेल
विशेष सीबीआई अदालत ने 19 साल पुराने मामले में एक पूर्व आयकर अधिकारी को छह महीने के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। विशेष जज डी एस देशमुख ने 20,000 रुपये के रिश्वत मामले में अभियुक्त दीनानाथ कृष्ण पुथरन (77) पर 4,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है। चार्टर्ड अकाउंटेंट और एक कर सहायक को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया गया। मामला 2007 का है और तब पुथरन नवी मुंबई के वाशी में आयकर अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। एक कंपनी के प्रबंध निदेशक समराज नाइकर ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से शिकायत की थी। आरोप था कि पुथरन उनकी कंपनी और उनकी पत्नी की टैक्स फाइलों की जांच पूरी करने के लिए 40,000 रुपये मांग रहे थे। 3 जनवरी, 2007 को सीबीआई की एक टीम ने पुथरन को 20,000 रुपये की तय राशि स्वीकार करने के बाद पकड़ लिया।

बीएमसी के 154 साल के इतिहास में पहली महिला कमिश्नर बनीं अश्विनी भिड़े
महाराष्ट्र की फडणवीस सरकार ने प्रशासनिक नियुक्तियों में नारी शक्ति को प्राथमिकता देते हुए नया इतिहास रचा है। 1872 में स्थापित देश की सबसे अमीर महानगरपालिका (बीएमसी) की कमान पहली बार किसी महिला अधिकारी को सौंपी गई है। 1995 बैच की आईएएस अश्विनी भिड़े ने भूषण गगरानी का स्थान लिया है। मेट्रो रेल विस्तार में अहम भूमिका निभाने वाली भिड़े अपनी कार्यकुशलता और अनुशासन के लिए जानी जाती हैं। राज्य में मुख्य सचिव सुजाता सौनिक और डीजीपी रश्मि शुक्ला के बाद अब बीएमसी में यह नियुक्ति महिला सशक्तीकरण की दिशा में बड़ा कदम है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया पर इसे ऐतिहासिक और समावेशी शासन की जीत बताया है। वहीं, पदभार ग्रहण करने के बाद अश्विनी भिड़े ने मीडिया से कहा कि मुंबई जैसे वैश्विक शहर की सेवा का अवसर मिलना गौरव की बात है। मेरी प्राथमिकता बुनियादी ढांचे का विकास और जनसेवा होगी।