Hindi News
›
Video
›
India News
›
Nishikant Dubey on Biju Patnaik: Nishikant Dubey forced to apologize for statement regarding Biju Patnaik
{"_id":"69ccfdb5b9ee20ba930d58c6","slug":"nishikant-dubey-on-biju-patnaik-nishikant-dubey-forced-to-apologize-for-statement-regarding-biju-patnaik-2026-04-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Nishikant Dubey on Biju Patnaik: बीजू पटनायक पर निशिकांत दुबे ने ऐसा क्या कह दिया, जिसपर मांगनी पड़ी माफी?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Nishikant Dubey on Biju Patnaik: बीजू पटनायक पर निशिकांत दुबे ने ऐसा क्या कह दिया, जिसपर मांगनी पड़ी माफी?
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: Suresh Kumar Shah Updated Wed, 01 Apr 2026 04:42 PM IST
Link Copied
Nishikant Dubey on Biju Patnaik: हमेशा अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे ने बीते हफ्ते ओडिशा के पूर्व सीएम बीजू पटनायक को लेकर कुछ ऐसा कह दिया था, जिस पर खासा विवाद हुआ। अब निशिकांत दुबे ने अपने बयान पर माफी मांगी है। निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में बताया कि उनके बयान का गलत मतलब निकाला गया और ये उनके व्यक्तिगत विचार थे।
निशिकांत दुबे ने 1 अप्रैल को अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "पिछले हफ़्ते मीडिया से बात करते हुए मैने नेहरु गॉंधी परिवार के कारनामों के क्रम में पूर्व मुख्यमंत्री भारत के अग्रणी नेताओं में स्थान रखने वाले आदरणीय श्री बीजू पटनायक जी के संदर्भ में मेरी बातों से गलत अर्थ निकाला गया। पहले तो यह वक्तव्य मेरा व्यक्तिगत है। नेहरु जी के उपर मेरे विचार को बीजू पटनायक के उपर समझा गया।"
निशिकांत दुबे ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, 'बीजू बाबू हमारे लिए हमेशा ऊंचे कद के नेता रहे हैं और रहेंगे। मेरे वक्तव्य से अगर किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो मैं उसके लिए बिना शर्त माफी मांगता हूं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।