सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   kerala election Rahul gandhi meets 'Yamaraj', says 'Yama not happy' with UDF's health insurance scheme

जब बस में 'यमराज' मिले राहुल गांधी: केरल चुनाव कांग्रेस सांसद का दिखा अनोखा अंदाज, देखें वीडियो

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: Rahul Kumar Updated Wed, 01 Apr 2026 06:36 PM IST
विज्ञापन
kerala election Rahul gandhi meets 'Yamaraj', says 'Yama not happy' with UDF's health insurance scheme
राहुल गांधी केरल में चुनाव प्रचार के दौरान। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इन दिनों केरल में चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। इस दौरान राहुल गांधी ने चुनाव प्रचार के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। राहुल द्वारा साझा किए गए वीडियो में एक शख्स यमराज की पोशाक में दिख रहा है, जो राहुल गांधी से स्वास्थ्य नीति को लेकर बात कर रहा है। 

Trending Videos


अनोखे अंदाज में अपनी योजना का प्रचार
राहुल गांधी ने एक्स पर वीडियो साझा करते हुए लिखा कि कल केरल के बालुस्सेरी में बस में मेरी मुलाक़ात यमराज से हुई। बदकिस्मती से मुझे या यूडीएफ के दूसरे नेताओं को देखकर वे अधिक खुश नहीं हुए। यूडीएफ की 'ओमान चांडी स्वास्थ्य बीमा योजना' हर परिवार को 25 लाख रुपये का स्वास्थ्य कवरेज देने का वादा करती है, इससे यमराज का काम-धंधा तो छिन जाएगा, लेकिन हम जल्द ही उनके लिए कोई और काम ढूँढ़ देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल ने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि हमारा मकसद सीधा-सा है। केरल में किसी भी परिवार को कभी भी किसी मेडिकल संकट का आर्थिक बोझ न उठाना पड़े। 25 लाख रुपये के कवरेज के साथ, हम यह पक्का कर रहे हैं कि बीमारी कभी भी किसी परिवार से उसकी इज्जत, उसकी बचत या उसके भविष्य को न छीन पाए। स्वास्थ्य सेवा एक अधिकार है और यूडीएफ हर केरलवासी के लिए इस अधिकार को हकीकत बनाने के लिए यहां मौजूद है।



यूडीएफ ने चुनाव के लिए पांच 'इंदिरा गारंटी' का भी वादा किया है। इसमें महिलाओं के लिए राज्य परिवहन बसों में मुफ्त यात्रा, कॉलेज जाने वाली छात्राओं को हर महीने 1000 रुपये की सहायता और सामाजिक सुरक्षा पेंशन को बढ़ाकर 3000 रुपये प्रतिमाह करना शामिल है।

इसके अलावा गठबंधन ने पूर्व मुख्यमंत्री ओमान चांडी के नाम पर स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत हर परिवार को 25 लाख रुपये तक का कवर देने और छोटे कारोबारों के लिए 5 लाख रुपये तक के ब्याज मुक्त कर्ज का भी वादा किया है। केरल में विधानसभा चुनाव 9 अप्रैल को होने हैं, जबकि मतगणना 4 मई को की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed