सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   rajnath singh targets ldf udf kerala campaign paravur

'यहां भगवान भी सुरक्षित नहीं': केरल में गरजे राजनाथ सिंह, बोले-एलडीएफ और यूडीएफ भ्रष्टाचार के यार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: राकेश कुमार Updated Wed, 01 Apr 2026 07:31 PM IST
विज्ञापन
सार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने केरल में एलडीएफ और यूडीएफ पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाते हुए कहा कि केरल में भगवान भी सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने दावा किया कि केवल भाजपा ही राज्य को सुरक्षित रख सकती है।
 

rajnath singh targets ldf udf kerala campaign paravur
राघोपुर में चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा नेता राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

केरल विधानसभा चुनाव के रण में उतरे देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा है। परवूर में एनडीए उम्मीदवार वत्सला प्रसन्ना कुमारी के पक्ष में हुंकार भरते हुए उन्होंने कहा कि आज 'गॉड्स ओन कंट्री' यानी ईश्वर की अपनी भूमि कहे जाने वाले केरल में खुद भगवान भी सुरक्षित नहीं बचे हैं। उन्होंने लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) और यूडीएफ यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) को भ्रष्टाचार के यार बताया है।
Trending Videos


सोने के लिए एलडीएफ ने भगवान अयप्पा के साथ किया छल-राजनाथ सिंह
राजनाथ सिंह ने कहा कि जिस तरह जुडास ने चांदी के कुछ सिक्कों के लिए ईसा मसीह को धोखा दिया था, ठीक उसी तरह सत्ताधारी एलडीएफ ने सोने के लिए भगवान अयप्पा के साथ छल किया है। रक्षा मंत्री ने सबरीमाला के कथित सोने की चोरी का मुद्दा उठाते हुए आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जनता की गाढ़ी कमाई और आस्था को लूटने वालों को बचाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: राज्यसभा: सरकार ने कहा- दो चरणों में पूरी हुई चक्रवात जोखिम न्यूनीकरण परियोजना, तटीय राज्यों को मिला लाभ

सीबीआई से कराई जाएगी सबरीमाला मामले की जांच- सिंह
राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस के एक बड़े नेता भी आरोपियों के साथ खड़े नजर आ चुके हैं। उन्होंने एलान किया कि सबरीमाला मामले की जांच सीबीआई से कराई जाएगी। इतना ही नहीं, राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि एलडीएफ और यूडीएफ भले ही आपस में लड़ने का ढोंग करते हों, लेकिन असलियत में वे एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। उनके झंडे अलग हो सकते हैं, पर उनकी सोच और नीयत एक ही है। वे दोनों भ्रष्टाचार के यार हैं।

चुनावी मंच से राजनाथ सिंह ने कहा कि आखिर एसडीपीआई और जमात-ए-इस्लामी जैसे कट्टरपंथी संगठनों से केरल की रक्षा कौन करेगा? उन्होंने दावा किया कि केवल भाजपा ही राज्य की सुरक्षा और संस्कृति को अक्षुण्ण रख सकती है। परवूर सीट पर मुकाबला बेहद कड़ा है। कांग्रेस के कद्दावर नेता वीडी सतीशन और एलडीएफ के ईटी टाइसन मास्टर मैदान में हैं। ऐसे में राजनाथ सिंह के इस दौरे ने केरल की सियासत का पारा चरम पर पहुंचा दिया है।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed