सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu Elections BJP Candidates List Updates Ticket to Former Governor Tamilisai know Who Else Is on List

Tamil Nadu Elections: 27 भाजपा प्रत्याशियों की सूची जारी, पूर्व राज्यपाल भी प्रत्याशी; जानिए किस सीट से कौन?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/चेन्नई। Published by: Asmita Tripathi Updated Fri, 03 Apr 2026 02:08 PM IST
विज्ञापन
Tamil Nadu Elections BJP Candidates List Updates Ticket to Former Governor Tamilisai know Who Else Is on List
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में भाजपा ने पूर्व राज्यपाल को भी बनाया प्रत्याशी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में कुछ दिन ही बचे हैं। इसी बीच भाजपा ने शुक्रवार को 27 उम्मीदवारों को सूची जारी की। पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन को भाजपा ने टिकट दिया है। वह मायलापुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रही है।  वहीं, डॉ. एल मुरुगन को भाजपा ने अविनाशी (एससी) सीट से टिकट दिया है। वह वर्तमान में सूचना एवं प्रसारण; एवं  संसदीय कार्य राज्य मंत्री के रूप में कार्यरत हैं। इससे पहले वह मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री के रूप में भी कार्य किया।

Trending Videos

 

वहीं, वनाथी श्रीनिवासन को कोयंबटूर (उत्तर) सीट से चुनावी मैदान में है। उन्होंने पिछले चुनाव में इस सीट पर  कमल हासन को हराया था। वर्तमान में वह भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष भी है। नैनार नागेंद्रन को सातुर विधानसभा सीट से टिकट मिला है। वह अभी राज्य में भाजपा अध्यक्ष हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


विलावनकोड सीट से एस. विजयधारणी  से चुनावी मैदान में हैं। वह 2021 में कांग्रेस के टिकट पर जीती थीं। हालांकि लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुईं।

क्रम संख्या विधानसभा सीट उम्मीदवार का नाम
1 आवडी एम. राजसिम्हा महिंद्रा (एम. अश्विनीकुमार)
2 मायलापुर (डॉ.) तमिलिसाई सुंदरराजन
3 थल्ली डॉ. नागेश कुमार
4 तिरुवन्नामलै सी. एज़ुमलाई
5 रासीपुरम (एससी) डॉ. एस.डी. प्रेमकुमार
6 मोदक्कुरिची कीर्तिका शिवकुमार
7 उदगमंडलम भोजराजन
8 अविनाशी (एससी) डॉ. एल. मुरुगन
9 तिरुपुर (दक्षिण) एस. थंगराज
10 कोयंबटूर (उत्तर) वनाथी निवासन
11 तिरुवरुर गोवी चंद्रू
12 तंजावुर एम. मुरुगानंदन
13 गंधर्वकोट्टई (एससी) सी. उदयकुमार
14 पुदुक्कोट्टई एन. रामचंद्रन
15 अरंतांगी कविता कांत
16 तिरुपत्तूर के.सी. थिरुमारन
17 मानामदुरै (एससी) पोन. वी. बाल गणपति
18 मदुरै दक्षिण प्रो. रामा निवासन
19 सात्तुर नयनार नागेंद्रन
20 रामनाथपुरम जीबीएस के. नागेंद्रन
21 तिरुचेंदूर केआरएम राधाकृष्णन
22 वासुदेवनाल्लूर (एससी) अनंतन अय्यासामी
23 राधापुरम एस.पी. बालकृष्णन
24 नागरकोइल एम.आर. गांधी
25 कोलाचेल टी. शिवकुमार
26 पद्मनाभपुरम पी. रमेश
27 विलावनकोड एस. विजयधारणी



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed