सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   amit Shah skips Golakgunj poll rally in Assam's Dhubri district due to helicopter glitch

Amit Shah: अमित शाह के हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी, धुबरी में होने वाली रैली को करना पड़ा रद्द

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी। Published by: Rahul Kumar Updated Fri, 03 Apr 2026 03:30 PM IST
विज्ञापन
सार

केंद्रीय मंत्री अमित शाह के हेलीकॉप्टर में शुक्रवार को तकनीकी खराबी आ गई। जिसके चलते वह असम के धुबरी में रैली को संबोधित नहीं कर सके। बता दें कि अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर असम में हैं। 

amit Shah skips Golakgunj poll rally in Assam's Dhubri district due to helicopter glitch
अमित शाह, केंद्रीय गृह मंत्री - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी के कारण असम के धुबरी जिले के गोलकगंज में शुक्रवार को होने वाली पहली चुनावी रैली रद्द कर दी गई। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार, शाह गुवाहाटी से गोलकगंज के लिए रवाना हुए थे लेकिन उनका हेलीकॉप्टर उतर नहीं सका, जिसके कारण रैली रद्द कर दी गई।

Trending Videos

फोन से रैली को किया संबोधित
हेलीकॉप्टर की लैडिंग न हो पाने के कारण बाद अमित शाह  ने लोगों को फोन के जरिए संबोधित किया  रैली में शामिल न हो पाने के लिए माफी मांगी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार अश्विनी राय सरकार को वोट देने की अपील की, ताकि मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा को फिर से मुख्यमंत्री बनाया जा सके और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथ मजबूत हों सकें। अमित शाह शाह ने चुनाव जीतने के बाद विजय जुलूस में शामिल होने का जनता से वादा किया। बाद में वह अपने अगले कार्यक्रम के लिए पड़ोसी ग्वालपाड़ा जिले के दुधनोई के लिए रवाना हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद अमित शाह गोलपाड़ा जिले के दूधनोई में अपनी अगली जनसभा के लिए रवाना हो गए। गौरतलब है कि गृह मंत्री दो दिवसीय असम दौरे पर हैं। इससे पहले उन्होंने कालीआबोर में एजीपी उम्मीदवार केशव महंत के समर्थन में भी रैली की थी। शुक्रवार को उनकी तीन सभाएं प्रस्तावित थीं, जिनमें कामरूप जिले के पलाशबाड़ी में भी एक सभा शामिल थी। असम की 126 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान 9 अप्रैल को होगा, जबकि मतगणना 4 मई को की जाएगी।

ये भी पढें:  AAP Politics: 'जो डर गया, समझो मर गया.. मोदी के खिलाफ बोलने में हिचकिचाते हैं'; राघव के जवाब पर 'आप' का पलटवार

शाह ने कांग्रेस पर साधा निशाना
दूधनोई में अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस ने यहाँ सिर्फ चुनाव लड़ने का काम किया, लेकिन आदिवासियों के कल्याण पर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि 75 साल में कांग्रेस ने किसी आदिवासी महिला को राष्ट्रपति नहीं बनाया। पीएम मोदी ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाकर आदिवासी समाज का सम्मान बढ़ाया। शाह ने बताया कि 2013 तक आदिवासियों का बजट सिर्फ 25 हजार करोड़ रुपये था, जिसे पीएम मोदी ने बढ़ाकर 1 लाख 38 हजार करोड़ रुपये कर दिया। उन्होंने आदिवासी संस्कृति, संगीत और कला को  विश्व भर में बढ़ाने का काम किया है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed