{"_id":"69d4627717d3b0a209078338","slug":"imphal-2-children-killed-in-bomb-explosion-in-manipur-news-in-hindi-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"मणिपुर के बिष्णुपुर में बम धमाका: दो बच्चों की मौत, दो महिलाएं घायल; पांच जिलों में 3 दिन के लिए इंटरनेट बंद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मणिपुर के बिष्णुपुर में बम धमाका: दो बच्चों की मौत, दो महिलाएं घायल; पांच जिलों में 3 दिन के लिए इंटरनेट बंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
Published by: Pavan
Updated Tue, 07 Apr 2026 03:03 PM IST
विज्ञापन
सार
मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में आधी रात में संदिग्ध कुकी उग्रवादियों ने एक घर पर बम से हमला किया। इस हमले में दो नवजात बच्चों की मौत हो गई, जबकि उन दोनों की मां गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। स्थानीय भाजपा नेता ने इस हमले की निंदा की और पीड़ितों के प्रति संवेदना जताई है।
मणिपुर में धमाके के बाद का मंजर
- फोटो : पीटीआई
विज्ञापन
विस्तार
मणिपुर में एक बार फिर हिंसक घटना सामने आई है। मंगलवार देर रात बिष्णुपुर जिले के मोइरांग ट्रोंग्लाओबी इलाके में संदिग्ध कुकी उग्रवादियों द्वारा किए गए बम हमले में दो मासूम बच्चों की मौत हो गई, जबकि उनकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई।
यह भी पढ़ें - Kerala: तीसरी पारी में रोड़ा बन सकता है विजयन का रवैया; सहयोगी भी कार्यशैली से नाराज, गहराएगी सत्ता विरोधी लहर
रात में सोते वक्त किया गया हमला
यह घटना रात करीब एक बजे की है, जब एक बम सीधे एक आम नागरिक के घर पर आ गिरा। उस समय घर में मौजूद तीनों लोग, एक पांच साल का बच्चा, छह महीने की बच्ची और उनकी मां, अपने कमरे में सो रहे थे। अचानक हुए धमाके में दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मां घायल हो गई।
5 जिलों में 3 दिन के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद
मणिपुर सरकार ने ने इंफाल वेस्ट, इंफाल ईस्ट, थोउबल, काकचिंग और बिष्णुपुर जिलों में इंटरनेट और मोबाइल डेटा सेवाओं को अस्थायी रूप से बंद करने का आदेश जारी किया है। सरकार के निर्देश के अनुसार यह प्रतिबंध तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है और अगले तीन दिनों तक जारी रहेगा। अधिकारियों का कहना है कि यह फैसला एहतियातन लिया गया है, ताकि किसी भी तरह की अफवाहों और गलत सूचनाओं को फैलने से रोका जा सके।
जातीय हिंसा की चपेट में रहा है मोइरांग ट्रोंग्लाओबी इलाका
जिस मोइरांग ट्रोंग्लाओबी इलाके में यह हमला हुआ, वह निचले क्षेत्र में आता है और चुराचांदपुर के पहाड़ी इलाकों के काफी करीब है। यह इलाका पहले भी 2023 और 2024 में जातीय हिंसा के दौरान लगातार गोलीबारी और तनाव का केंद्र रहा है।
यह भी पढ़ें - पश्चिमी विक्षोभ ने बदला मौसम का मिजाज: अब 10 अप्रैल तक आंधी, पानी और बर्फबारी; कैसा है आपके राज्य का हाल?
भाजपा विधायक ने की हमले की निंदा
इस घटना के बाद स्थानीय भाजपा विधायक टीएच शांति सिंह ने इस हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इसे बेहद क्रूर और अमानवीय कृत्य बताया। विधायक ने कहा कि यह हमला आतंकवाद से कम नहीं है और समाज में ऐसी घटनाओं के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए। उन्होंने हमले में मारे गए बच्चों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि इतने छोटे और मासूम बच्चों की इस तरह हत्या होना बेहद दुखद और निंदनीय है। साथ ही उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना भी व्यक्त की।
अन्य वीडियो
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन