{"_id":"69d4d5c30e175d4ba6015586","slug":"stalin-slams-devendra-fadnavis-over-madurai-metro-project-remarks-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदुरै मेट्रो पर मचा घमासान: स्टालिन ने फडणवीस पर साधा निशाना, बोले- तमिलनाडु को ब्लैकमेल करना बंद करें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मदुरै मेट्रो पर मचा घमासान: स्टालिन ने फडणवीस पर साधा निशाना, बोले- तमिलनाडु को ब्लैकमेल करना बंद करें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: राकेश कुमार
Updated Tue, 07 Apr 2026 03:30 PM IST
विज्ञापन
सार
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस की आलोचना की है। पिछले दिनों फडणवीस ने कथित तौर पर कहा था कि मदुरै मेट्रो परियोजना के लिए भाजपा के उम्मीदवार की जीत जरूरी है। स्टालिन ने इसे असंविधानिक और मतदाताओं को धमकाने वाला कृत्य बताया है।
एमके स्टालिन, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री
- फोटो : @अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
तमिलनाडु में चुनावी सरगर्मी के बीच 'मदुरै मेट्रो' परियोजना को लेकर सियासी पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधा है। स्टालिन ने आरोप लगाया कि फडणवीस मदुरै मेट्रो परियोजना का इस्तेमाल मतदाताओं को 'ब्लैकमेल' करने के लिए कर रहे हैं।
क्या है पूरा विवाद?
दरअसल, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मदुरै में एक चुनावी रैली के दौरान कथित तौर पर कहा था कि अगर मदुरै के लोग भाजपा के विधायक को चुनते हैं, तभी इस शहर को मेट्रो रेल की सौगात मिल पाएगी। फडणवीस के इस बयान ने तमिलनाडु की राजनीति में भूचाल ला दिया है।
स्टालिन का 'डब्बा इंजन' वाला तंज
मुख्यमंत्री स्टालिन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक के बाद एक कई कड़े प्रहार किए। उन्होंने फडणवीस से सवाल किया कि क्या एक मुख्यमंत्री का काम सौदा करना और मतदाताओं को यह कहकर डराना है कि भाजपा को वोट दोगे तभी मेट्रो मिलेगी? स्टालिन ने कहा कि संविधान की शपथ लेने वाले एक मुख्यमंत्री को दूसरे राज्य में जाकर ऐसी भाषा बोलना शोभा नहीं देता।
स्टालिन यहीं नहीं रुके, उन्होंने भाजपा के मशहूर 'डबल इंजन सरकार' के नारे पर तंज कसते हुए इसे 'डब्बा इंजन मॉडल' बताया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से फंड आवंटन में भेदभाव के बावजूद तमिलनाडु 'द्रविड़ियन मॉडल' के दम पर दो अंकों की आर्थिक विकास दर हासिल कर रहा है।
यह भी पढ़ें: Fuel Surcharge: ईंधन की बढ़ती कीमतों के बीच एअर इंडिया ने बढ़ाया ईंधन सरचार्ज, जानें आपकी जेब पर क्या असर?
मेट्रो प्रोजेक्ट पर क्यों फंसा है पेंच?
बता दें कि तमिलनाडु सरकार ने मदुरै और कोयंबटूर मेट्रो के लिए विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट केंद्र को भेजी थी। हालांकि, केंद्र सरकार ने यह कहते हुए इसे वापस कर दिया कि इन शहरों की आबादी फिलहाल मेट्रो के लिए अनिवार्य 20 लाख की शर्त को पूरा नहीं करती है। इसी तकनीकी पेंच को अब भाजपा और डीएमके अपनी-अपनी राजनीति के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं।
स्टालिन ने कहा कि फडणवीस तमिलनाडु की उपलब्धियों और यहां के विकास कार्यों का अध्ययन करें, फिर कोई बयान दें। इस जुबानी जंग ने साफ कर दिया है कि आने वाले दिनों में दक्षिण की राजनीति और भी दिलचस्प होने वाली है।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन