{"_id":"69d4f114439a38ea280039dd","slug":"rohit-pawar-slams-parth-pawar-over-congress-downfall-remark-baramati-bypoll-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारामती उपचुनाव: अजित पवार के बेटे पर भड़के रोहित पवार, कहा- कांग्रेस के पतन की बात करना गलत; जमीन पर रहें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बारामती उपचुनाव: अजित पवार के बेटे पर भड़के रोहित पवार, कहा- कांग्रेस के पतन की बात करना गलत; जमीन पर रहें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Published by: राकेश कुमार
Updated Tue, 07 Apr 2026 05:27 PM IST
विज्ञापन
सार
बारामती उपचुनाव में कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार उतारे जाने पर पार्थ पवार ने पार्टी के 'पतन' की भविष्यवाणी कर दी थी। इस पर शरद पवार खेमे के रोहित पवार ने कहा कि राजनीति में परिपक्वता जरूरी है, जमीन पर रहें। रोहित ने कहा कि कांग्रेस को न्याय चाहिए और संवाद के जरिए इस चुनाव को निर्विरोध कराया जा सकता है, न कि अहंकार भरी बयानबाजी से।
अजीत पवार और उनके बेटे पार्थ (फाइल)
- फोटो : एएनआई
विज्ञापन
विस्तार
बारामती विधानसभा उपचुनाव को लेकर महाराष्ट्र की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। एनसीपी के विधायक रोहित पवार ने सोमवार को पार्थ पवार के उस बयान पर आपत्ति जताई है, जिसमें उन्होंने कांग्रेस के 'पतन' की बात कही थी। रोहित पवार ने पार्थ को नसीहत देते हुए कहा कि सत्ता में हों या विपक्ष में, इंसान को हमेशा जमीन पर रहना चाहिए और किसी भी पार्टी के लिए 'पतन' जैसे शब्दों का इस्तेमाल करना शोभा नहीं देता।
क्या है पूरा मामला?
इसी साल जनवरी में एक विमान हादसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन के बाद बारामती सीट खाली हुई है। इस सीट पर 23 अप्रैल को उपचुनाव होने हैं। सत्ताधारी महायुति गठबंधन ने अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को मैदान में उतारा है। वहीं, एनसीपी शरद पवार गुट और शिवसेना यूबीटी ने अजित पवार के सम्मान में कोई उम्मीदवार नहीं उतारा, लेकिन कांग्रेस ने यहां से आकाश मोरे को टिकट देकर मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है। कांग्रेस के इस कदम से नाराज पार्थ पवार ने कहा था कि उनकी मां के खिलाफ उम्मीदवार उतारकर कांग्रेस ने बड़ी गलती की है। यह महाराष्ट्र में कांग्रेस के पतन की शुरुआत है।
यह भी पढ़ें: बारामती विधानसभा उपचुनाव: सुनेत्रा ने सपकाल को फोन कर मांगा समर्थन; उम्मीदवार मैदान में उतारेगी कांग्रेस?
रोहित पवार ने दिखाया आईना
पार्थ के इसी बयान को लेकर रोहित पवार ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि किसी भी नेता को बोलने से पहले सोचना चाहिए। यह कहना कि कांग्रेस खत्म हो गई है या उसका पतन हो रहा है, पूरी तरह गलत है। हर पार्टी अपना आधार मजबूत करने की कोशिश करती है। मुझे लगता है कि पार्थ ने यह बयान जल्दबाजी में दिया है। संवाद के जरिए इस चुनाव को निर्विरोध कराया जा सकता है, न कि अहंकार भरी बयानबाजी से।
रोहित पवार ने आगे कहा कि सुप्रिया सुले ने पहले ही चुनाव को निर्विरोध कराने की अपील की थी, जिसका सम्मान कई दलों ने किया। कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने भी कहा कि अगर अजित पवार की मौत के मामले में एफआईआर दर्ज की जाती है और उन्हें न्याय मिलता है, तो वह अपना नामांकन वापस ले सकते हैं। रोहित पवार ने वरिष्ठ नेताओं जैसे छगन भुजबल और सुनेत्रा पवार से अपील की है कि वे कांग्रेस नेतृत्व से संवाद करें ताकि यह चुनाव निर्विरोध संपन्न हो सके।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन