सब्सक्राइब करें

Live

Assembly Elections: बंगाल में SIR पर CM ममता के तेवर नरम नहीं; तमिलनाडु में CM स्टालिन ने महिला आरक्षण पर घेरा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला। Published by: Shivam Garg Updated Thu, 09 Apr 2026 03:36 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

Assembly Election Updates: असम, केरल और पुडुचेरी में आज मतदान हो रहा है। जबकि पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में चुनाव अभी बाकी हैं और सभी पार्टियां अंतिम तैयारियों में जुटी हैं, जनता के बीच अपने एजेंडे और मुद्दों को प्रमुखता से पेश कर रही हैं। अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में पढ़ें विधानसभा चुनाव से जुड़े सभी अपडेट्स...

Assembly Elections Tamil Nadu West Bengal BJP TMC Leader Modi Mamata Rallies speech candidate list news update
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला प्रिन्ट/एजेंसी
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

03:35 PM, 09-Apr-2026

गुजरात स्थानीय चुनाव: पूर्व IPS अधिकारी और पूर्व AAP नेता ने थमा भाजपा का दामन 

गुजरात में आगामी स्थानीय निकाय चुनावों से पहले, पूर्व गुजरात-कैडर के भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी एम एल निनामा और पूर्व आम आदमी पार्टी नेता राजू कारपड़ा ने गुरुवार को सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हो गए। निनामा, जिन्होंने अपने निर्धारित सेवा निवृत्ति से तीन महीने पहले स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली, अरावली जिले के शमलाजी में भाजपा में शामिल हुए। उनका स्वागत जनजाति विकास, खाद्य एवं आपूर्ति और उपभोक्ता मामले मंत्री पी सी बरांडा ने किया। 59 वर्षीय निनामा, जो अनुसूचित जनजाति समुदाय से ताल्लुक रखते हैं, मूलतः राज्य पुलिस सेवा अधिकारी थे और बाद में भारतीय पुलिस सेवा में प्रमोट होकर ट्रैफिक शाखा, गांधीनगर में पुलिस महानिरीक्षक के पद पर कार्यरत रहे।

वहीं, पूर्व AAP नेता राजू कारपड़ा ने गांधीनगर में भाजपा का दामन थामा। कारपड़ा ने 11 फरवरी को AAP में अपनी सभी जिम्मेदारियों से इस्तीफा दे दिया था। एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा अगर मैं किसानों के कल्याण के लिए वास्तव में काम करना चाहता हूं, तो मुझे सत्ताधारी पार्टी के साथ होना होगा। मैं चाहता हूँ कि सरकारी योजनाओं और लाभों का हर खेत तक पहुँच हो, और इसके लिए मैं भाजपा के साथ काम करूंगा। गुजरात में 15 नगर निगम सहित स्थानीय निकायों के चुनाव 26 अप्रैल को होंगे, जबकि वोटों की गिनती 28 अप्रैल को की जाएगी।
02:08 PM, 09-Apr-2026

तमिलनाडु: CM स्टालिन ने महिला आरक्षण बिल पर पूछे सवाल

वहीं, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने महिला आरक्षण बिल को लेकर केंद्र सरकार के इरादों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि चुनाव के बीच इस तरह का बड़ा फैसला लाना संदेह पैदा करता है और इसे राजनीतिक रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। स्टालिन ने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी 33% महिला आरक्षण का समर्थन करती है, लेकिन इसे बिना सीटों की संख्या बढ़ाए और राज्यों के साथ भेदभाव किए लागू किया जाना चाहिए।
02:00 PM, 09-Apr-2026

बंगाल में SIR पर CM ममता के तेवर नरम नहीं

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को भाजपा पर राज्य में सत्ता हथियाने के लिए 90 लाख से अधिक लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाने का आरोप लगाया और यह दावा किया कि उनकी पार्टी आगामी चुनावों में जीत हासिल करेगी।

उत्तर 24 परगना के मिनाखान में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए टीएमसी सुप्रीमो ने कहा कि उनकी पार्टी उन सभी लोगों के नाम को पुनः मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए अदालत जाएगी, जिन्हें हटाया गया है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा आपने बंगाल में सत्ता के लिए 90 लाख से अधिक लोगों के नाम हटा दिए, लेकिन हम जीतेंगे। यह टिप्पणी राज्य में विशेष गहन संशोधन (SIR) प्रक्रिया के बाद आई, जिसमें लगभग 91 लाख मतदाताओं के नाम हटाए गए थे।

टीएमसी प्रमुख ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा शासित राज्यों में लोगों को बंगाली बोलने के कारण प्रताड़ित किया जा रहा है। इसे विदेशी भाषा मानते हुए, बंगाली बोलने वाले लोगों को घुसपैठिया बताया जा रहा है।
01:58 PM, 09-Apr-2026

Assembly Elections: बंगाल में SIR पर CM ममता के तेवर नरम नहीं; तमिलनाडु में CM स्टालिन ने महिला आरक्षण पर घेरा

Assembly Election Updates: असम, केरल और पुडुचेरी में आज मतदान हो रहा है। जबकि पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में चुनाव अभी बाकी हैं और सभी पार्टियां अंतिम तैयारियों में जुटी हैं, जनता के बीच अपने एजेंडे और मुद्दों को प्रमुखता से पेश कर रही हैं। अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में पढ़ें विधानसभा चुनाव से जुड़े सभी अपडेट्स...

विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed