सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Railways set a record for freight traffic, set a big target for 2020

Railways: माल ढुलाई में रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में रेलवे, 2020 के लिए तय किया ये बड़ा टारगेट

डिजिटल ब्यूरो। Published by: Riya Dubey Updated Thu, 09 Apr 2026 03:12 PM IST
विज्ञापन
सार

रिपोर्ट के अनुसार, भारत ने 2030 तक 3,000 मिलियन टन माल ढुलाई का लक्ष्य रखा है, जिसमें रेलवे की अहम भूमिका होगी। फिलहाल रेलवे की हिस्सेदारी करीब 30% है, लेकिन फ्रेट कॉरिडोर, विद्युतीकरण और सुधारों से इसकी क्षमता बढ़ रही है।

Railways set a record for freight traffic, set a big target for 2020
भारतीय रेलवे। - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार

भारत की अर्थव्यवस्था को गति देने में भारतीय रेलवे की भूमिका आने वाले वर्षों में और ज्यादा अहम होने वाली है। एक रिपोर्ट के अनुसार, देश ने 2030 तक 3,000 मिलियन टन माल ढुलाई क्षमता हासिल करने का लक्ष्य तय किया है। जिसमें रेलवे की बड़ी भूमिका होगी।

Trending Videos

माल ढुलाई में रेलवे की कितनी हिस्सेदारी?

एसोचैम-एईएससीएलए की रिपोर्ट के मुताबिक, फिलहाल माल ढुलाई में रेलवे की हिस्सेदारी करीब 30 फीसदी है। जो आगे बढ़ने की बड़ी संभावनाएं दिखाती है। रेलवे सेक्टर इस समय तेजी से बदलाव के दौर से गुजर रहा है। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर जैसी बड़ी परियोजनाओं और लगभग पूरी हो चुकी विद्युतीकरण प्रक्रिया से रेलवे की कार्यक्षमता बढ़ी है और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी भी मजबूत हुई है। इन सुधारों की वजह से अब माल ढुलाई पहले से ज्यादा तेज, सस्ती और भरोसेमंद हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जीडीपी में रेलवे की हिस्सेदारी

रिपोर्ट के अनुसार, रेलवे की हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए क्षमता बढ़ाना, फ्रेट कॉरिडोर का विस्तार, निजी क्षेत्र की भागीदारी और बेहतर लास्ट माइल कनेक्टिविटी पर खास ध्यान देना जरूरी है। साथ ही लॉजिस्टिक्स लागत को कम करना भी बेहद जरूरी है। फिलहाल यह देश की जीडीपी का करीब 7.97 फीसदी है।अगर इस लागत को कम किया जाता है, तो भारत की वैश्विक प्रतिस्पर्धा और मजबूत होगी और अर्थव्यवस्था को भी फायदा मिलेगा।

भारत रेलवे हर साल कितनी माल ढुलाई कर रहा?

भारतीय रेलवे पहले ही हर साल 1.6 अरब टन से ज्यादा माल ढुलाई कर रहा है और आने वाले समय में इसमें और तेजी आने की उम्मीद है। इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास, नीतिगत सुधार और डिजिटलीकरण की वजह से रेलवे सेक्टर देश की आर्थिक प्रगति का एक मजबूत आधार बनता जा रहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed