सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Furious Protests Against Bomb Attack in Manipur Thousands Take to the Streets Despite Curfew

Bomb Attack: मणिपुर में बम हमले के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, कर्फ्यू के बावजूद सड़कों पर उतरे हजारों लोग

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Sandhya Kumari Updated Thu, 09 Apr 2026 03:21 PM IST
विज्ञापन
सार

मणिपुर के पांच जिलों में कर्फ्यू के बावजूद बम हमले के खिलाफ प्रदर्शन हुए। दो बच्चों की मौत से गुस्साए लोगों ने टायर जलाए। झड़पों में तीन की मौत, कई घायल हुए। पुलिस ने तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।

Furious Protests Against Bomb Attack in Manipur Thousands Take to the Streets Despite Curfew
हजारों लोगों का बम हमले के विरोध में प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला प्रिंट (सांकेतिक)
विज्ञापन

विस्तार

मणिपुर के घाटी क्षेत्रों के पांच जिलों में कर्फ्यू को दरकिनार करते हुए हजारों लोगों ने बम हमले के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने टायर जलाकर विरोध जताया और दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की। इस हमले में दो मासूम बच्चों की मौत हो गई थी।

Trending Videos

सीएम से मिलने पहुंचे प्रतिनिधि

इंफाल पश्चिम जिले के टिड्डिम लाइन में ऑल मणिपुर यूनाइटेड क्लब्स ऑर्गनाइजेशन (AMUCO) के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने रैली निकाली। प्रदर्शनकारियों ने घटना की निंदा करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। हालांकि सुरक्षा बलों ने रैली को क्वाकेइथेल के पास आगे बढ़ने से रोक दिया। बाद में संगठन के प्रतिनिधियों को मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह से मिलने ले जाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

7 अप्रैल को हुआ था हमला

7 अप्रैल को बिष्णुपुर जिले के त्रोंगलाओबी इलाके में संदिग्ध उग्रवादियों ने एक घर पर बम फेंका था, जिसमें 5 साल के बच्चे और उसकी 6 महीने की बहन की मौत हो गई थी। घटना के बाद आक्रोशित भीड़ ने सीआरपीएफ कैंप पर हमला कर तोड़फोड़ और वाहनों में आगजनी की। स्थिति को काबू करने के लिए सुरक्षा बलों की ओर से की गई फायरिंग में तीन प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई, जबकि 30 लोग घायल हो गए।

कई इलाकों में प्रदर्शन और झड़पें

आज इंफाल पश्चिम के समुरोउ में प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। बिष्णुपुर के मोइरांग लामखाई और निंगथौखोंग में टायर जलाकर सड़क जाम किया गया। इंफाल पूर्व, थौबल और काकचिंग जिलों में भी इसी तरह के प्रदर्शन देखने को मिले।

बुधवार रात इंफाल पूर्व के खुरई लामलोंग में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच झड़प हुई, जहां भीड़ ने पथराव किया। जवाब में सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले दागे।
पुलिस ने त्रोंगलाओबी घटना के बाद चलाए गए अभियान में यूनाइटेड कुकी नेशनल आर्मी के तीन संदिग्ध सदस्यों को गिरफ्तार किया है। हालांकि पुलिस ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि उनका इस हमले से सीधा संबंध है या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed