{"_id":"69cf83c776f85cdba800d9c0","slug":"election-campaign-assam-bjp-goes-all-out-shah-holds-public-meeting-in-goalpara-nitin-nabin-rallies-in-kamrup-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम में चुनाव प्रचार: BJP ने झोंकी पूरी ताकत, गोलपारा में अमित शाह की जनसभा, नितिन नवीन ने कामरुप में की रैली","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
असम में चुनाव प्रचार: BJP ने झोंकी पूरी ताकत, गोलपारा में अमित शाह की जनसभा, नितिन नवीन ने कामरुप में की रैली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमन तिवारी
Updated Fri, 03 Apr 2026 02:39 PM IST
विज्ञापन
सार
असम में भाजपा ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। अमित शाह ने असम में घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर निकालने का वादा किया। उन्होंने कांग्रेस पर आदिवासियों की अनदेखी का आरोप लगाया।
अमित शाह, नितिन नवीन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
असम में चुनाव प्रचार के लिए भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसी सिलसिले में गृह मंत्री अमित शाह ने गोलपारा के दुधनोई में एक बड़ी जनसभा की। वहीं, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने कामरूप में रैली को संबोधित किया। दोनों नेताओं ने कांग्रेस पर तीखे हमले किए और भाजपा के विकास कामों को गिनाया।
क्या बोले गृह मंत्री अमित शाह?
अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस ने यहाँ सिर्फ चुनाव लड़ने का काम किया, लेकिन आदिवासियों के कल्याण पर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि 75 साल में कांग्रेस ने किसी आदिवासी महिला को राष्ट्रपति नहीं बनाया। पीएम मोदी ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाकर आदिवासी समाज का सम्मान बढ़ाया। शाह ने बताया कि 2013 तक आदिवासियों का बजट सिर्फ 25 हजार करोड़ रुपये था, जिसे पीएम मोदी ने बढ़ाकर 1 लाख 38 हजार करोड़ रुपये कर दिया। उन्होंने आदिवासी संस्कृति, संगीत और कला को विश्व भर में बढ़ाने का काम किया है।
ये भी पढ़ें: Russia-India Ties: भारत दौरे पर रूस के डिप्टी PM मंटुरोव, व्यापार-ऊर्जा और पश्चिम एशिया समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा
शाह ने दुधनोई नदी का जिक्र करते हुए कहा कि इसे दूध की नदी कहते हैं, लेकिन यहाँ एक भी डेयरी नहीं है। उन्होंने वादा किया कि भाजपा सरकार हर जिले में बड़ी डेयरी खोलेगी और हर आदिवासी परिवार को एक गाय और एक भैंस देगी। शाह ने कांग्रेस पर असम को घुसपैठियों का अड्डा बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस आई, तो घुसपैठिए आदिवासी इलाकों में भी घुस जाएंगे। शाह ने वादा किया कि भाजपा सरकार अगले पांच साल में चुन-चुनकर सभी घुसपैठियों को बाहर निकालेगी। उन्होंने बताया कि इन घुसपैठियों की पहचान पहले ही की जा चुकी है।
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने क्या कहा?
वहीं कामरूप में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि भाजपा असम के हक की लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के समय घुसपैठियों ने लोगों की जमीनें लूट ली थीं। हिमंत बिस्वा सरमा की सरकार ने उन जमीनों को वापस दिलाने का बड़ा काम किया है।
अन्य वीडियो-
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन