सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   udhayanidhi stalin puducherry election bjp criticism dmk campaign statehood demand political news

Puducherry Elections: उदयनिधि का केंद्र सरकार पर हमला, कहा- भाजपा ने पुदुचेरी को बनाया जनविरोधी नीतियों की लैब

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: अमन तिवारी Updated Tue, 07 Apr 2026 01:58 PM IST
विज्ञापन
सार

पुदुचेरी में चुनाव प्रचार के दौरान उदयनिधि स्टालिन ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने केंद्र पर जनविरोधी नीतियों का आरोप लगाते हुए पुदुचेरी को प्रयोगशाला बताया।

udhayanidhi stalin puducherry election bjp criticism dmk campaign statehood demand political news
द्रमुक नेता उदयनिधि स्टालिन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने पुदुचेरी में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह केंद्र शासित प्रदेश अब भाजपा की जनविरोधी नीतियों की प्रयोगशाला बन गया है। उदयनिधि ने कहा कि भाजपा पुदुचेरी पर पूरी तरह कब्जा करना चाहती है। उन्होंने इसकी तुलना तमिलनाडु से की, जहां भाजपा अन्नाद्रमुक के सहारे सत्ता में आना चाहती है।
Trending Videos


क्या बोले तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री?
द्रमुक गठबंधन के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करते हुए उदयनिधि ने कहा कि पुदुचेरी प्यार की धरती है। यहां के लोगों ने कभी नफरत की राजनीति को जगह नहीं दी। लेकिन अब यहां फासीवादी ताकतों की घुसपैठ बढ़ गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा यहां एआईएनआरसी (AINRC) के कंधों पर सवार होकर अपनी राजनीति कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर उठाए सवाल
शिक्षा नीति पर बात करते हुए उदयनिधि ने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय शिक्षा नीति के नाम पर जाति आधारित शिक्षा व्यवस्था थोप रही है। उन्होंने दावा किया कि ऐसी योजनाएं आने वाली पीढ़ियों का भविष्य बर्बाद कर देंगी। उन्होंने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की तारीफ की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने भाजपा की इन साजिशों को तमिलनाडु में घुसने से प्रभावी ढंग से रोक दिया।

पीएम के बयान पर भी निशाना साधा
उदयनिधि ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डबल इंजन सरकार वाले बयान पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस डबल इंजन सरकार ने विकास के लिए कुछ खास नहीं किया। इसके उलट, द्रविडियन मॉडल वाली सरकार ने 11.19 प्रतिशत की आर्थिक विकास दर सुनिश्चित की है।

ये भी पढ़ें: Pawan Khera Assam Police Search: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के दिल्ली आवास पहुंची असम पुलिस, तलाशी अभियान जारी

पूर्ण राज्य का दर्जा न देने के मामले पर सरकार को घेरा
पुदुचेरी को पूर्ण राज्य का दर्जा देने के मुद्दे पर उन्होंने केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि पुदुचेरी विधानसभा ने कई बार राज्य का दर्जा देने के लिए प्रस्ताव पास किए, लेकिन केंद्र ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। उदयनिधि के अनुसार, वे (केंद्र सरकार) पुदुचेरी को सिर्फ अपने नियंत्रण में रखना चाहते हैं।

अंत में उन्होंने 9 अप्रैल को होने वाले चुनाव का जिक्र किया। उन्होंने जनता से अपील की कि वे इस चुनाव में साबित कर दें कि पुदुचेरी आत्मसम्मान से जीने वाले लोगों की धरती है। उन्होंने भाजपा की नीतियों को जनता के भविष्य के लिए खतरा बताया।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed