{"_id":"69d4baa438c2c4544c0183f0","slug":"kharge-claims-congress-will-win-more-than-70-seats-calls-cm-himanta-the-most-corrupt-in-the-country-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Assam Elections: खरगे का दावा- कांग्रेस 70 से अधिक सीटें जीतेगी; सीएम हिमंत को बताया देश में सबसे भ्रष्ट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Assam Elections: खरगे का दावा- कांग्रेस 70 से अधिक सीटें जीतेगी; सीएम हिमंत को बताया देश में सबसे भ्रष्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Riya Dubey
Updated Tue, 07 Apr 2026 01:34 PM IST
विज्ञापन
सार
मल्लिकार्जुन खरगे ने असम में मुख्यमंत्री हिमंत सरमा पर भ्रष्टाचार और परिवारवाद के आरोप लगाए, उनकी पत्नी के खिलाफ जांच की मांग की। साथ ही दावा किया कि कांग्रेस गठबंधन 70 से अधिक सीटें जीतकर सरकार बनाएगा।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे
- फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
विस्तार
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुवाहाटी में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान असम की भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सरमा देश के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री हैं और उनसे ज्यादा अहंकारी और घमंडी कोई दूसरा मुख्यमंत्री नहीं है।
कांग्रेस अध्यक्ष ने केंद्र सरकार से मांग की कि हिमंत सरमा की पत्नी के कथित विदेशी संपत्तियों और तीन देशों के पासपोर्ट रखने के आरोपों की जांच कराई जाए। उन्होंने कहा कि इन गंभीर आरोपों को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।
Trending Videos
हिमंत के परिवार पर लगाए गंभीर आरोप
खरगे ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री केवल अपने परिवार के विकास के लिए काम कर रहे हैं और चाय, कोयला व जमीन से जुड़े सिंडिकेट चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन मुद्दों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष ने केंद्र सरकार से मांग की कि हिमंत सरमा की पत्नी के कथित विदेशी संपत्तियों और तीन देशों के पासपोर्ट रखने के आरोपों की जांच कराई जाए। उन्होंने कहा कि इन गंभीर आरोपों को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।
पीएम मोदी को गांधी परिवार पर टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं
चुनावी दावों को लेकर खड़गे ने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व वाला गठबंधन असम की 126 सदस्यीय विधानसभा में 72-73 सीटें जीतकर सरकार बनाएगा।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए खरगे ने कहा कि उन्हें गांधी परिवार पर टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है, क्योंकि इस परिवार के सदस्यों ने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है। असम में चुनावी माहौल के बीच कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं, जिससे सियासी तापमान लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन