सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   assam assembly elections ashok singhal bjp victory claim himanta biswa sarma nda vs congress assam politics

असम चुनाव में ऐतिहासिक जीत का दावा: मंत्री अशोक सिंघल बोले- 100+ सीटें जीतेगी भाजपा-NDA, कांग्रेस रेस से बाहर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अमन तिवारी Updated Fri, 03 Apr 2026 11:46 AM IST
विज्ञापन
सार

असम के मंत्री अशोक सिंघल ने दावा किया है कि भाजपा गठबंधन असम में एक बार फिर सरकार बनाएगा। उन्होंने कांग्रेस को कमजोर बताते हुए कहा कि जनता सुरक्षा और विकास के नाम पर भाजपा को वोट देगी। सिंघल अपनी सीट ढेकियाजुली से बड़ी जीत के प्रति आश्वस्त हैं।

assam assembly elections ashok singhal bjp victory claim himanta biswa sarma nda vs congress assam politics
अशोक सिंघल, भाजपा नेता, असम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

असम के वरिष्ठ मंत्री अशोक सिंघल ने दावा किया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा के पक्ष में ऐतिहासिक फैसला सुनाएगी। सिंघल ने एक इंटरव्यू में कहा कि भाजपा लगातार तीसरी बार राज्य की सत्ता में वापसी करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार जीत का आंकड़ा ऐतिहासिक होगा और एनडीए गठबंधन की सीटें कल्पना से भी ज्यादा होंगी। 
Trending Videos


क्या बोले मंत्री?
सिंघल खुद ढेकियाजुली विधानसभा सीट से तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा और उसके सहयोगी दल 100 का आंकड़ा भी छू सकते हैं। उनके अनुसार, राज्य में भाजपा के पक्ष में जबरदस्त माहौल है। सिंघल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वह अब अप्रासंगिक हो गई है। उसकी विधानसभा क्षेत्रों में कोई पैठ नहीं है, उसके उम्मीदवार हतोत्साहित हैं। कांग्रेस के उम्मीदवार कई क्षेत्रों में तो वे चुनाव प्रचार भी नहीं कर रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि विपक्ष सिर्फ नाम का रह गया है। उनका भाजपा के साथ कोई मुकाबला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रद्युत बोरदोलोई और भूपेन बोरा जैसे बड़े नेताओं के भाजपा में आने से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। अब कांग्रेस के नेताओं को एक-दूसरे पर भरोसा नहीं रहा। उन्हें डर लगा रहता है कि कौन कब पार्टी छोड़ देगा या कौन सत्ताधारी दल को खबरें पहुंचा रहा है।

ये भी पढ़ें: Rahul In Assam: असम में कांग्रेस की रैली, राहुल ने संविधान का जिक्र कर लिए अदाणी-पतंजलि के नाम; सरकार को घेरा

इन बातों पर भाजपा दे रही ध्यान
सिंघल ने कहा कि भाजपा तीन मुख्य बातों पर ध्यान दे रही है। जनता की सुरक्षा, संस्कृति की रक्षा और विकास। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में घुसपैठियों पर लगाम कसी गई है। अब लोगों को भरोसा है कि अवैध घुसपैठ की समस्या पूरी तरह हल हो जाएगी। सरकार संस्कार, संस्कृति और विरासत को बचाने के लिए काम कर रही है।

मंत्री ने किया दावा
विकास के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि सरकार छोटे और बड़े, दोनों स्तरों पर काम कर रही है। इससे युवाओं में आगे बढ़ने की नई उम्मीद जगी है। सिंघल ने अपनी सीट के बारे में बताया कि उन्हें असमिया, बोडो, चाय बागान मजदूर, गोरखा और बंगाली सहित सभी समुदायों का पूरा समर्थन मिल रहा है। उन्होंने चुनाव प्रचार के लिए पोस्टर या बैनर तक नहीं लगाए हैं।

सिंघल पहले आरएसएस और एबीवीपी के सदस्य रहे हैं। उन्होंने 2016 और 2021 के चुनावों में बड़े अंतर से जीत हासिल की थी। इस बार उनका मुकाबला कांग्रेस के बताश ओरांग से है। ढेकियाजुली सीट पर कुल सात उम्मीदवार मैदान में हैं। असम की 126 सीटों पर 9 अप्रैल को मतदान होगा और 4 मई को नतीजे आएंगे।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed