सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Iran’s New Regime Presiden has just asked USA for CEASEFIRE: Donald Trump

'ईरान ने युद्धविराम का किया अनुरोध': ट्रंप ने सामने रखी शर्त, कहा- होर्मुज खोलने पर ही करेंगे सीजफायर पर विचार

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन। Published by: Nirmal Kant Updated Wed, 01 Apr 2026 06:29 PM IST
विज्ञापन
सार

जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि ईरान ने युद्धविराम का अनुरोध किया है। ट्रंप ने कहा कि होर्मुज पूरी तरह से खुलने पर ही इस अनुरोध पर विचार किया जाएगा। पढ़िए रिपोर्ट-

Iran’s New Regime Presiden has just asked USA for CEASEFIRE: Donald Trump
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि ईरानी शासन के नए राष्ट्रपति अपने पूर्ववर्तियों की तुलना में कहीं कम कट्टरपंथी और कहीं अधिक बुद्धिमान हैं। उन्होंने अभी-अभी अमेरिका से युद्धविराम का अनुरोध किया है। होर्मुज जलडमरूमध्य के पूरी तरह से खुला, मुक्त और सुरक्षित होने पर ही हम इस पर विचार करेंगे। तब तक हम ईरान को पूरी तरह तबाह कर देंगे या यूं कहें कि उसे पाषाण युग में वापस भेज देंगे। 
Trending Videos


विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रंप ने कही थी ईरान से बाहर निकलने की बात
इससे पहले, मंगलवार को ट्रंप ने पत्रकारों से बातचीत में कहा था कि अमेरिका जल्द ही ईरान से बाहर निकल आएगा। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, मुझे बस ईरान से निकलना है और हम बहुत जल्द ऐसा करेंगे। इसके बाद वे खुद ही गिर जाएंगे। आज शेयर बाजार लगभग रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, क्योंकि दो उन्हें दो बातें पता हैं। पहली- हमारा देश सुरक्षित है। हमें थोड़ा रास्ता (तरीका) बदलना पड़ा, क्योंकि हमारे पास खामेनेई नाम का एक पागल व्यक्ति था, जो अब हमारे बीच नहीं है। हमने पहले शासन परिवर्तन कर लिया है। हमने एक शासन को हटाया। फिर दूसरे को  हटाया। अब हमारे पास ऐसे लोगों का समूह है, जो बहुत अलग हैं। जो ज्यादा पहुंच में हैं। 

ये भी पढ़ें: NATO से बाहर निकलेगा US?: ट्रंप ने सैन्य गठबंधन को बताया कागजी शेर, जंग में शामिल न होने पर UK पर साधा निशाना

कई वर्षों तक परमाणु हथियार नहीं बना पाएगा ईरान: ट्रंप
ट्रंप ने कहा था कि वह बिना किसी समझौते के भी वहां से निकल जाएंगे। उन्होंने कहा, 'नहीं..उन्हें मेरे साथ समझौता करने की जरूरत नहीं है। जब हमें लगेगा कि उन्हें लंबे समय के लिए पाषाण युग में पहुंचा दिया गया है और वे परमाणु हथियार नहीं बना पाएंगे, तब हम वहां से निकल जाएंगे। समझौता हो या न हो, इससे फर्क नहीं पड़ता। हालांकि, संभवना है कि समझौता हो जाएगा, क्योंकि वे समझौता करना चाहते हैं। वे मुझसे ज्यादा समझौते करना चाहते हैं। लेकिन, जल्द यह सब खत्म हो जाएगा। वे कई वर्षों तक परमाणु हथियार नहीं बना पाएंगे। 

अमेरिकी राष्ट्रपति ने नाटो को बताया 'कागज का शेर'
इसके अलावा, ट्रंप ने बुधवार को यह भी कहा कि वह उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) से अमेरिका को बाहर निकालने पर गहराई से विचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा, नाटो ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल नहीं हुआ। ट्रंप ने नाटो को 'कागजी शेर' करार दिया। टेलीग्राफ के साथ इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा, 'यह गठबंधन (नाटो) एक कागजी शेर है और ब्रिटेन के पास नौसेना तक नहीं है।' 

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed