सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Artemis 2 crew clears Earth's orbit as it heads to moon NASA Mission Orion spacecraft

Artemis II: आर्टेमिस-2 मिशन ने पार की पृथ्वी की कक्षा, 54 साल बाद चंद्रमा की ओर बढ़ा मानव दल

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, फ्लोरिडा Published by: Devesh Tripathi Updated Fri, 03 Apr 2026 08:49 AM IST
विज्ञापन
सार

नासा का आर्टेमिस-2 मिशन सफलतापूर्वक पृथ्वी की कक्षा से आगे बढ़कर चंद्रमा की ओर रवाना हो गया है। यह भविष्य के मानवयुक्त चंद्र अभियानों के लिए एक महत्वपूर्ण तकनीकी और ऐतिहासिक उपलब्धि है। यह मिशन लगभग 10 दिनों का होगा, जिसमें चंद्रमा के चारों ओर चक्कर लगा कर महत्वपूर्ण तकनीकी प्रणालियों का परीक्षण किया जाएगा। यह परीक्षण भविष्य के उन मिशनों के लिए अहम होगा, जिनका लक्ष्य चंद्रमा की सतह पर अंतरिक्ष यात्रियों को उतारना है।

US Artemis 2 crew clears Earth's orbit as it heads to moon NASA Mission Orion spacecraft
नासा का आर्टेमिस-II मिशन लॉन्च - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

नासा के आर्टेमिस-2 मिशन ने अंतरिक्ष अन्वेषण के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। इस मिशन का मानव दल सफलतापूर्वक पृथ्वी की कक्षा से बाहर निकलकर अब चंद्रमा की ओर अग्रसर हो चुका है। यह कदम मानवता की गहरे अंतरिक्ष में वापसी की दिशा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है।
Trending Videos


नासा के अनुसार, ओरियन अंतरिक्ष यान ने एक अहम ट्रांसलूनर इंजेक्शन बर्न को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। इस प्रक्रिया के तहत यान के मुख्य इंजन को लगभग छह मिनट तक चलाया गया, जिससे यह पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण प्रभाव से बाहर निकलकर चंद्रमा की ओर निर्धारित कक्षा में प्रवेश कर गया। इस दौरान करीब 6,000 पाउंड का थ्रस्ट उत्पन्न हुआ, जिसने यान को सटीक दिशा में आगे बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Artemis II: अंतरिक्ष में टॉयलेट का जिक्र! आर्टेमिस-2 में गए यात्रियों के कमांडर ने पहले संदेश में क्या कहा?

पांच मिनट से ज्यादा चला ट्रांसलूनर इंजेक्शन बर्न
मिशन प्रबंधन टीम ने इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया के लिए सर्वसम्मति से 'गो' सिग्नल दिया था। यह बर्न कुल 5 मिनट 49 सेकंड तक चला। इसके सफलतापूर्वक पूरा होने के साथ ही अंतरिक्ष यात्री 1972 के अपोलो 17 के बाद पहली बार चंद्रमा के चारों ओर यात्रा करने के लिए आधिकारिक रूप से रवाना हो गए हैं।

नासा बोला- अमेरिका के लिए निर्णायक पल
नासा के प्रमुख जेरेड इसाकमैन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस उपलब्धि की पुष्टि करते हुए कहा कि ट्रांसलूनर इंजेक्शन बर्न सफलतापूर्वक पूरा हो गया है और आर्टेमिस-2 का दल अब चंद्रमा की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने इसे एजेंसी के लिए एक निर्णायक क्षण बताते हुए कहा कि अमेरिका एक बार फिर अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा भेजने के मिशन में सक्रिय हो गया है।

आर्टेमिस-2 मिशन में ये चार अंतरित्र यात्री शामिल
इस मिशन में क्रिस्टीना कोच, विक्टर ग्लोवर, रीड वाइसमैन के साथ कनाडाई अंतरिक्ष एजेंसी के जेरेमी हैनसेन शामिल हैं। अंतरिक्ष में अपने पहले पूर्ण दिन के दौरान दल ने नियमित गतिविधियों के तहत इंजन बर्न की तैयारी और माइक्रोग्रैविटी में फिटनेस बनाए रखने के लिए व्यायाम सत्र पूरे किए।

ये भी पढ़ें: 54 साल बाद फिर चांद की उड़ान: नासा का आर्टेमिस-II मिशन लॉन्च; 10 दिन तक चंद्रमा की परिक्रमा करेंगे एस्ट्रोनॉट

मिशन कंट्रोल ने दिन की शुरुआत ग्रीन लाइट गीत बजाकर की, जिससे महत्वपूर्ण ऑपरेशनों के लिए सकारात्मक माहौल बनाया गया। ओरियन यान का सर्विस मॉड्यूल इंजन, जो उच्च थ्रस्ट देने में सक्षम है, ने चंद्रमा की दिशा में सटीक गति प्रदान की।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed