West Asia Conflict LIVE: ईरान में अबतक 600 से अधिक स्कूल तबाह; IRGC का दावा- तेल-अवीव पर जोरदार हमला किया
Israel Iran US Conflict Live Updates: Israel Iran US Conflict Live Updates: पश्चिम एशिया में एक महीने से ज्यादा समय से चल रहे संघर्ष में हालात अब विस्फोटक और बेकाबू हो चुके हैं। इस्राइल और अमेरिका का ईरान के साथ जारी भीषण टकराव अब अपने 35वें दिन में प्रवेश कर चुका है और हालात ज्यादा खतरनाक रूप ले चुका है। मिसाइलों की बारिश और लगातार धमाकों ने तबाही का मंजर खड़ा कर दिया है। यह युद्ध अब सीमाओं को तोड़कर वैश्विक खतरा बन गया है, जहां हर पल विनाश और अनिश्चितता का साया गहराता जा रहा है। अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में पढ़ें पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष से जुड़े तमाम पल-पल अपडेट्स...
लाइव अपडेट
IRGC का दावा- तेल पर अवीव पर जोरदार हमला किया
ईरानी रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया है कि उसने तेल अवीव और एय्लात में इस्राइली सेना और सैन्य औद्योगिक कंपनियों पर ताजा हमले करके भारी नुकसान पहुंचाया है। IRGC ने कहा कि इन हवाई हमलों में इस्राइली ठिकानों और उपकरणों को नष्ट किया गया। इस्राइल की तरफ से अब तक इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इलाके में सुरक्षा अलर्ट और एंटी-मिसाइल सिस्टम सक्रिय हैं। यह हमले ईरान और इस्राइली के बीच बढ़ते तनाव के बीच हुए हैं।
इस्राइल ने ईरान पर नए हमलों का लहर शुरू किया
इस्राइली सेना ने कहा है कि ईरान की ओर से इस्राइल की तरफ मिसाइलों की नई लहर दागी गई है और देश के कई क्षेत्रों में हवाई सुरक्षा अलर्ट जारी किया गया है। इस्राइली सैनिकों ने बयान में बताया कि उनकी एयर डिफेंस सिस्टम इन मिसाइलों को पहचानकर रोकने का प्रयास कर रही है। इस्राइल के होम फ्रंट कमांड ने जेरूसलम और तेल अवीव क्षेत्रों में चेतावनी सायरन भी बजाई हैं।
अचानक रिटायर हुए अमेरिकी सेना प्रमुख
अमेरिका की सेना में बड़ा बदलाव सामने आया है। पेंटागन ने पुष्टि की है कि अमेरिकी सेना के चीफ ऑफ स्टाफ जनरल रैंडी जॉर्ज ने अपने पद से तुरंत प्रभाव से रिटायरमेंट ले लिया है। पेंटागन के प्रवक्ता ने इस फैसले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जनरल जॉर्ज, जो सेना के 41वें चीफ ऑफ स्टाफ थे, अब अपने पद से हट चुके हैं। हालांकि, उनके अचानक रिटायर होने के पीछे की वजहों के बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। इस फैसले के बाद अब अमेरिकी सेना में नए नेतृत्व को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
अमेरिकी-इस्राइली हमलों में ईरान में 600 से अधिक स्कूल तबाह
ईरान ने दावा किया है कि 28 फरवरी से जारी हमलों में देश के शिक्षा क्षेत्र को भारी नुकसान हुआ है। ईरान के विदेश मंत्रालय के अनुसार, अमेरिका और इस्राइल के हमलों में अब तक 600 से ज्यादा स्कूल और शैक्षणिक संस्थान प्रभावित हुए हैं। ईरानी अधिकारियों का कहना है कि इन हमलों से स्कूलों की इमारतें नष्ट या क्षतिग्रस्त हुई हैं, जिससे बच्चों की पढ़ाई पर गंभीर असर पड़ा है। साथ ही कई जगह छात्रों और शिक्षकों के हताहत होने की भी खबरें सामने आई हैं। इस घटनाक्रम के बाद ईरान ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इस मुद्दे पर ध्यान देने और कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं, लगातार जारी हमलों के कारण देश में शिक्षा व्यवस्था भी बुरी तरह प्रभावित हो रही है।
ट्रंप के बेटों की कंपनी ड्रोन बेचकर युद्ध से लाभ उठाने की कोशिश में
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बड़े बेटे एरिक और डोनाल्ड जूनियर के निवेश वाली फ्लोरिडा की ड्रोन कंपनी पावरस खाड़ी देशों में अपने ड्रोन बेचने की कोशिश कर रही है। ये देश ईरान के हमलों से प्रभावित हैं और अमेरिकी सेना पर निर्भर हैं। कंपनी ने इन देशों में ड्रोन डेमो के जरिए अपने रक्षात्मक ड्रोन दिखाए हैं, जो ईरानी हमलों से सुरक्षा दे सकते हैं। आलोचक इसे नैतिकता के लिहाज से विवादित बता रहे हैं क्योंकि ट्रंप के बेटे युद्ध से लाभ कमा सकते हैं, जिसे उनके पिता ने कांग्रेस की मंजूरी के बिना शुरू किया था। कंपनी का कहना है कि उनका उद्देश्य अमेरिकी ड्रोन तकनीक को चीन और रूस से आगे रखना है और यह राजनीति से ऊपर है।
ईरान की मानवाधिकार वकील नसरीन सुतौदेह हिरासत में
ईरान की प्रसिद्ध मानवाधिकार वकील नसरीन सुतौदेह को तेहरान में उनके घर से इरानी खुफिया एजेंसियों ने गिरफ्तार कर लिया। 64 वर्षीय सुतौदेह सक्रिय लोगों, विपक्षी नेताओं और हिजाब हटाने वाली महिलाओं के केस लड़ती रही हैं। वह पहले भी कई बार जेल जा चुकी हैं और वर्तमान में स्वास्थ्य कारणों से जमानत पर बाहर थीं। उनकी बेटी ने कहा कि परिवार ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। सुतौदेह को दिल की बीमारी है, इसलिए उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है। यह गिरफ्तारी उस समय हुई है जब ईरानी सरकार ने युद्ध और विरोध प्रदर्शनों के बीच विरोधियों और राजनीतिक एक्टिविस्ट्स पर कड़ा शिकंजा कसा है।
साथ ही खबर है कि जेल में बंद नोबेल शांति पुरस्कार विजेता नरगेस मोहम्मदी भी दिल की बीमारी से पीड़ित हैं और हाल ही में उन्हें दिल का दौरा पड़ा। मानवाधिकार समूह इसे ईरानी प्रशासन की बढ़ती क्रूरता का संकेत मान रहे हैं।
IRGC का दावा- खाड़ी में युद्धविमान गिराया
ईरान की इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने दावा किया है कि उसने खाड़ी क्षेत्र में एक युद्धविमान को मार गिराया। आईआरजीसी ने कहा कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम ने केश्म द्वीप के दक्षिण में शत्रु का फाइटर जेट निशाना बनाया। हालांकि बयान में यह नहीं बताया गया कि यह जेट किस देश का था। आईआरजीसी के अनुसार, हमला लगने के बाद यह युद्धविमान हेंगाम द्वीप और क़ेश्म द्वीप के बीच खाड़ी में गिर गया। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है, क्योंकि अब तक यह साफ नहीं है कि जेट किस देश का था और हादसे में कोई जानी नुकसान हुआ या नहीं।
West Asia Conflict LIVE: ईरान में अबतक 600 से अधिक स्कूल तबाह; IRGC का दावा- तेल-अवीव पर जोरदार हमला किया
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने पश्चिम एशिया में युद्ध को रोकने के लिए अमेरिका, इस्राइल और ईरान को कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि लड़ाई जारी रही तो यह पूरे पश्चिम एशिया में फैल सकती है और दुनिया भर पर गंभीर असर डाल सकती है। गुटेरेस ने कहा कि अमेरिका और इस्राइल को अब युद्ध रोक देना चाहिए, क्योंकि यह पहले ही बहुत सारे लोगों के लिए मानवीय संकट और आर्थिक नुकसान पैदा कर चुका है। वहीं, ईरान को अपने पड़ोसियों पर हमले बंद करने की चेतावनी दी।
उन्होंने जोर देकर कहा कि युद्ध अपने आप खत्म नहीं होता, इसे केवल नेताओं के संवाद और कूटनीति के जरिए रोका जा सकता है। उनका कहना था, “अभी भी विकल्प मौजूद है और इसका इस्तेमाल तुरंत होना चाहिए। गुटेरेस ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र के कूटनीतिक प्रयास जारी हैं।