सब्सक्राइब करें
LSG Inning
6/0 (0.5 ov)
Rishabh Pant 4(4)*
Mitchell Marsh 1 (1)
Delhi Capitals elected to bowl

Live

LSG vs DC Live Score: लखनऊ की पारी शुरू, ऋषभ पंत-मिचेल मार्श क्रीज पर; दिल्ली ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 01 Apr 2026 06:13 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

IPL Live Cricket Score, LSG vs DC 2026 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज आईपीएल 2026 का पांचवां मुकाबला लखनऊ सुपर जाएंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। दोनों टीमों का यह मौजूदा सत्र में पहला मुकाबला है। दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। 

LSG vs DC IPL Live Score: Lucknow Super Giants vs Delhi Capitals Today IPL Match Scorecard Updates
लखनऊ बनाम दिल्ली - फोटो : LSG-DC-IPL/BCCI
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

07:33 PM, 01-Apr-2026

LSG vs DC Live Score: लखनऊ की पारी शुरू

लखनऊ की पारी शुरू हो चुकी है। ऋषभ पंत और मिचेल मार्श ओपनिंग के लिए क्रीज पर मौजूद हैं।
07:12 PM, 01-Apr-2026

LSG vs DC Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग 11

लखनऊ सुपर जाएंट्स: एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बदोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहसिन खान, मोहम्मद शमी, एनरिक नॉर्त्जे, प्रिंस यादव।

इम्पैक्ट खिलाड़ी: दिग्वेश राठी, अवेश खान, हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद, अक्षत रघुवंशी।

दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नीतीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार।

इम्पैक्ट खिलाड़ी: आशुतोष शर्मा, आकिब नबी, समीर रिजवी, दुष्मंथा चमीरा, करुण नायर।
07:01 PM, 01-Apr-2026

LSG vs DC Live Score: दिल्ली ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी

दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कप्तान अक्षर पटेल ने प्लेइंग 11 में चार विदेशी खिलाड़ियों के रूप में डेविड मिलर, पथुम निसांका, ट्रिस्टन स्टब्स और लुंगी एनगिडी को शामिल किया है। वहीं, लखनऊ ने एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलन पूरन और एनरिक नॉर्त्जे को बतौर विदेशी खिलाड़ी शामिल किया है।
06:18 PM, 01-Apr-2026

LSG vs DC Live Score: दिल्ली के लिए कौन करेगा आगाज?

दिल्ली कैपिटल्स ने पिछले सत्र में सात सलामी जोड़ियों को आजमाया लेकिन बात नहीं बनी। इस सत्र में उन्हें शीर्षक्रम में स्थिरता की उम्मीद होगी। केएल राहुल पारी का आगाज करेंगे लेकिन उनके साथ पृथ्वी शॉ, अभिषेक पोरेल या पाथुम निसांका में से कौन होगा, अभी तय नहीं है। मध्यक्रम को मजबूती देने के लिए डेविड मिलर को लाया गया है, जबकि दक्षिण अफ्रीका के ट्रिस्टन स्टब्स भी टीम में हैं। चोट के कारण मिचेल स्टार्क पहला मैच नहीं खेल सकेंगे लेकिन दिल्ली का गेंदबाजी आक्रमण मजबूत है। कप्तान अक्षर पटेल और कुलदीप यादव जैसे दो मैच विनर उसके पास हैं। उनके साथ लुंगी एनगिदी भी हैं जो टी20 विश्व कप में जबरदस्त फॉर्म में थे।
06:17 PM, 01-Apr-2026

LSG vs DC Live Score: बेहतर लग रही है लखनऊ की बल्लेबाजी

तेज गेंदबाज मोहसिन खान भी चोट से उबरकर वापसी कर रहे हैं, जबकि प्रिंस यादव ने भी अपनी मध्यम तेज गेंदबाजी से प्रभावित किया है। स्पिनर दिग्वेश सिंह राठी ने पहले साल में ही अपने प्रदर्शन की छाप छोड़ी थी और वह उस प्रदर्शन को दोहराना चाहेंगे। गेंदबाजी की तुलना में लखनऊ की बल्लेबाजी बेहतर लग रही है। मिचेल मार्श और एडेन मार्करम आईपीएल की सबसे खतरनाक सलामी जोड़ियों में से है। पिछले सत्र में चौथे नंबर पर कोई कमाल नहीं कर सके पंत ने तीसरे नंबर पर शतक जमाया था। वह तीसरे नंबर पर ही उतरेंगे, जबकि निकोलस पूरन चौथे नंबर पर खेलेंगे।
06:17 PM, 01-Apr-2026

LSG vs DC Live Score: पिछली सीजन अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतरे थे पंत

पिछले साल लखनऊ टीम के साथ बतौर कप्तान और स्टार बल्लेबाज अपने पहले साल में पंत अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतर सके थे। प्रमुख खिलाड़ियों खासकर तेज गेंदबाजों की चोटों ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी थी। इस साल उनके पास पूरी तरह से फिट टीम है और मोहम्मद शमी तथा एनरिच नॉर्त्जे जैसे अनुभवी गेंदबाजों के आने से आक्रमण मजबूत हुआ है। अक्सर चोटिल रहने वाले तेज गेंदबाज मयंक यादव ने पिछले एक साल में अपनी फिटनेस पर काफी काम किया है और लखनऊ को उम्मीद होगी कि वह उस भरोसे पर खरे उतरें जो टीम ने उन पर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:15 PM, 01-Apr-2026

LSG vs DC Live Score: लखनऊ की दिल्ली से टक्कर

लखनऊ सुपर जाएंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच बुधवार को आईपीएल 2026 का मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में सबसे ज्यादा नजर लखनऊ के कप्तान पंत पर होगी जो अपने प्रदर्शन में सुधार करना चाहेंगे। वहीं, दिल्ली के सामने ओपनिंग जोड़ी की चुनौती होगी क्योंकि इस टीम ने पिछले सीजन ओपनिंग संयोजन में काफी बदलाव किए थे। दोनों टीमों के बीच ये मैच लखनऊ के अटल विहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में होगा। 
06:00 PM, 01-Apr-2026

LSG vs DC Live Score: लखनऊ की पारी शुरू, ऋषभ पंत-मिचेल मार्श क्रीज पर; दिल्ली ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

IPL Live Cricket Score, LSG vs DC 2026 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज आईपीएल 2026 का पांचवां मुकाबला लखनऊ सुपर जाएंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों का यह मौजूदा सत्र में पहला मुकाबला है।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed