PBKS vs GT Highlights: पंजाब किंग्स ने गुजरात को तीन विकेट से हराया, डेब्यू मैच में चमके कूपर कोनोली
{"_id":"69cbbff7a8ac2eb4960be245","slug":"pbks-vs-gt-live-cricket-score-punjab-kings-vs-gujarat-titans-ipl-2026-4th-match-updates-2026-03-31","type":"live","status":"publish","title_hn":"PBKS vs GT Highlights: पंजाब किंग्स ने गुजरात को तीन विकेट से हराया, डेब्यू मैच में चमके कूपर कोनोली","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्लांपुर
Published by: Sovit Chaturvedi
Updated Tue, 31 Mar 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
खास बातें
PBKS vs GT 2026: कूपर कोनोली ने अपने डेब्यू मैच में यादगार पारी खेली और पंजाब किंग्स को गुजरात टाइटंस के खिलाफ जीत दिलाने में सफल रहे। कोनोली ने नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली जिससे पंजाब ने आईपीएल 2026 की शुरुआत जीत से की।
कूपर कोनोली
- फोटो : IPL
विज्ञापन
Trending Videos
लाइव अपडेट
11:22 PM, 31-Mar-2026
PBKS vs GT Live Score: पंजाब किंग्स जीता
कूपर कोनोली के दम पर पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को तीन विकेट हराकर जीत से शुरुआत की। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 162 रन बनाए। जवाब में डेब्यू मैच खेलने वाले कोनोली ने शानदार नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली जिससे पंजाब किंग्स ने 19.1 ओवर में सात विकेट पर 165 रन बनाकर मैच जीता। पंजाब किंग्स की स्थिति एक समय नाजुक हो गई थी, लेकिन कोनोली ने एक छोर से मोर्चा संभाला और टीम को जीत दिलाई। कोनोली 44 गेंदों पर पांच चौकों और पांच छक्कों की मदद से 72 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, प्रभसिमरन सिंह ने 37 रन की पारी खेली। गुजरात के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने तीन विकेट झटके, जबकि रबादा, अशोक, राशिद और वाशिंगटन को एक-एक विकेट मिला।11:11 PM, 31-Mar-2026
PBKS vs GT Live Score: पंजाब को सातवां झटका
अशोक शर्मा ने मार्को यानसेन को आउट कर पंजाब किंग्स को सातवां झटका दिया। यह अशोक का आईपीएल में पहला विकेट है। अशोक ने इस मैच से ही आईपीएल में डेब्यू किया है। यानसेन 10 गेंदों पर एक छक्के की मदद से नौ रन बनाकर आउट हुए।10:58 PM, 31-Mar-2026
PBKS vs GT Live Score: कोनोली का पचासा
कूपर कोनोली ने 34 गेंदों पर अर्धशतक पूरा कर लिया है। कोनोली ने आईपीएल डेब्यू में पचासा लगाया है। कोनोली एक छोर से टिके हुए हैं और पंजाब की पारी को संभाले रखा है। कोनोली 25वें बल्लेबाज हैं जिन्होंने आईपीएल डेब्यू में 50+ स्कोर बनाया है।10:54 PM, 31-Mar-2026
PBKS vs GT Live Score: गुजरात की मैच में वापसी
प्रसिद्ध कृष्णा ने एक ही ओवर में पंजाब किंग्स को दो झटके दिए हैं। प्रसिद्ध ने पहले शशांक को आउट किया और फिर मार्कस स्टोइनिस को खाता खोले बिना पवेलियन भेजा। गुजरात ने मैच में वापसी कर ली है और पंजाब को लगातार झटके दिए हैं। पंजाब ने आखिरी 20 गेंदों पर चार विकेट बनाए हैं, जबकि इस दौरान 12 रन ही बना सकी है।10:49 PM, 31-Mar-2026
PBKS vs GT Live Score: पंजाब की पारी लड़खड़ाई
गुजरात ने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से मैच में वापसी कर ली है। पंजाब किंग्स ने 118 रन के स्कोर पर पांच विकेट गंवा दिए हैं। प्रसिद्ध कृष्णा ने शशांक सिंह को आउट किया जो चार रन बनाकर आउट हुए। कूपर कोनोली हालांकि क्रीज पर टिके हुए हैं।10:45 PM, 31-Mar-2026
PBKS vs GT Live Score: पंजाब को चौथा झटका
पंजाब किंग्स की पारी लड़खड़ा गई है और उसे चौथा झटका लगा है। वाशिंगटन सुंदर ने नेहाल वढेरा को अपना शिकार बनाया जो छह गेंदों पर तीन रन बनाकर आउट हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:39 PM, 31-Mar-2026
PBKS vs GT Live Score: श्रेयस आउट हुए
प्रसिद्ध कृष्णा ने पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर को अपना शिकार बनाया। पंजाब को 110 रन के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। श्रेयस 11 गेंदों पर दो छक्कों की मदद से 18 रन बनाकर आउट हुए। श्रेयस को मैच के दौरान हाथ में चोट लगी थी। कोनोली ने शॉट लगाया और गेंद सीधे उनके हाथों में लगी। इसके कुछ देर बाद ही श्रेयस अपना विकेट गंवा बैठे।10:33 PM, 31-Mar-2026
PBKS vs GT Live Score: पंजाब का स्कोर 100 के पार
गुजरात के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब तेजी से बल्लेबाजी कर रहा है। कूपर कोनोली ने आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखी है जिससे पंजाब का स्कोर 100 रन के पार पहुंच गया है।10:24 PM, 31-Mar-2026
PBKS vs GT Live Score: प्रभसिमरन पवेलियन लौटे
राशिद खान ने प्रभसिमरन सिंह को आउट कर पंजाब किंग्स को दूसरा झटका दिया है। प्रभसिमरन अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन 24 गेंदों पर एक चौका और चार छक्के की मदद से 37 रन बनाकर आउट हुए। प्रभसिमरन और कोनोली के बीच दूसरे विकेट के लिए 76 रनों की साझेदारी हुई।10:10 PM, 31-Mar-2026