बेहतर अनुभव के लिए ऐप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PSL 2026: PCB Cracks Down Following Security Protocol Breach; Issues New Directives to All Teams

PSL 2026: सुरक्षा प्रोटोकॉल के उल्लंघन के बाद पीसीबी सख्त, सभी टीमों को नए निर्देश जारी किए; क्या है मामला?

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 01 Apr 2026 10:27 PM IST
विज्ञापन
सार

पीसीबी ने पीएसएल में सुरक्षा उल्लंघन के बाद सभी टीमों को सख्त निर्देश जारी किए कि बिना 24 घंटे पूर्व अनुमति कोई खिलाड़ी होटल में परिजनों से नहीं मिल सकता।

PSL 2026: PCB Cracks Down Following Security Protocol Breach; Issues New Directives to All Teams
शाहीन अफरीदी और सिकंदर रजा - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने एक टीम होटल में सुरक्षा प्रोटोकॉल का उल्लंघन होने के बाद पाकिस्तान सुपर लीग की सभी टीम को ताजा दिशा निर्देश जारी किए हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि आइंदा किसी तरह का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आइये पूरा मामला जानते हैं...
Trending Videos

पीसीबी ने भेजा ईमेल
लाहौर कलंदर्स के लिए खेल रहे जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि वह अपने परिजनों से टीम होटल में मिलने की अनुमति देने के लिये पीसीबी के शुक्रगुजार है। इसके बाद पीसीबी ने सभी आठ टीमों और अन्य अधिकारियों को ईमेल भेजा। पीसीबी ने ईमेल में कहा कि कोई भी खिलाड़ी या अधिकारी कम से कम 24 घंटे पहले बोर्ड से अनुमति लिए बिना टीम होटल में किसी परिजन से नहीं मिल सकता।

परिजनों से मुलाकात के लिए अलग से होगी व्यवस्था
समाचारा एजेंसी पीटीआई ने सूत्र के हवाले से बताया कि बोर्ड ने आगे स्पष्ट किया कि खिलाड़ियों के लिए उनके परिजनों से मुलाकात के लिए टीम होटल में कोई जगह तय की जाएगी। सूत्र ने कहा, 'बोर्ड ने साफ तौर पर कहा कि खिलाड़ी की पत्नी, माता पिता, भाई या बहन ही उनके कमरे के भीतर जा सकते हैं और वह भी बोर्ड से 24 घंटे पहले अनुमति लेने के बाद।'
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, मामला लाहौर कलंदर्स के कप्तान शाहीन अफरीदी और ऑलराउंडर सिकंदर रजा से जुड़ा है। हाल ही में दोनों पर सुरक्षा नियमों के उल्लंघन का आरोप लगा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों खिलाड़ियों ने हालिया शनिवार की रात को चार लोगों को जबरन होटल के कमरे तक पहुंचाया था जबकि इसके लिए पहले ही अनुमति नहीं दी गई थी।

स्थानीय पुलिस अधिकारी द्वारा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) और पीएसएल अधिकारियों को भेजी गई चिट्ठी में बताया गया कि इन चार मेहमानों को होटल में प्रवेश देने की अनुमति पहले ही खारिज कर दी गई थी। यह भी आरोप लगाया गया कि टीम मैनेजमेंट की ओर से कई बार अनुमति मांगी गई, लेकिन सुरक्षा कारणों से हर बार इनकार कर दिया गया। इसके बावजूद शाहीन और रजा ने ड्यूटी पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों के निर्देशों को नजरअंदाज करते हुए मेहमानों को अंदर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed