सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Younis Khan speaks on PCB action against Naseem Shah after social media controversy

Social Media Controversy: नसीम शाह पर PCB की कार्रवाई से नाखुश PAK के पूर्व कप्तान यूनिस, बोले- हद पार कर दी

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 01 Apr 2026 05:39 PM IST
विज्ञापन
सार

नसीम शाह पर पीसीबी द्वारा की गई कार्रवाई से पूर्व पाकिस्तानी कप्तान यूनिस खान खफा हैं। उन्होंने बोर्ड के एक्शन पर सवाल खड़े किए हैं और कहा है कि पीसीबी को उसके फैसले पर सोचना चाहिए। आइये पूरा मामला जानते हैं...

Younis Khan speaks on PCB action against Naseem Shah after social media controversy
मरियम नवाज-नसीम शाह-यूनिस खान - फोटो : ANI-Younis Khan (instagram)
विज्ञापन

विस्तार

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान यूनिस खान ने नसीम शाह के खिलाफ पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की कार्रवाई को गलत ठहराया है। उन्होंने कहा कि बोर्ड ने हद से ज्यादा बड़ी सजा दी है। दरअसल, तेज गेंदबाज नसीम शाह पर विवादित ट्वीट मामले में सोमवार को पीसीबी ने 20 मिलियन पाकिस्तानी रुपये (लगभग 72 हजार अमेरिकी डॉलर) का भारी जुर्माना लगाया। यह पाकिस्तान क्रिकेट के इतिहास के सबसे बड़े जुर्मानों में से एक माना जा रहा है।
Trending Videos

Younis Khan speaks on PCB action against Naseem Shah after social media controversy
मरियम नवाज और नसीम शाह - फोटो : ANI/Twitter
क्या है पूरा मामला?
नसीम शाह के सोशल मीडिया अकाउंट से एक ट्वीट सामने आया था, जिसमें उन्होंने पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज पर अप्रत्यक्ष रूप से टिप्पणी की थी। यह ट्वीट कुछ ही मिनटों में डिलीट कर दिया गया, जिसके बाद नसीम ने सफाई दी कि उनका अकाउंट हैक हो गया था।

यह विवाद पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के नए सीजन के उद्घाटन मैच से पहले शुरू हुआ। हाल ही में पीसीबी के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने घोषणा की थी कि पश्चिम एशिया संकट और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने के कारण ईंधन बचाने के लिए टूर्नामेंट बिना दर्शकों के आयोजित किया जाएगा। हालांकि, पहले मैच में कई वीआईपी मेहमान मौजूद थे, जिनमें मरियम नवाज भी शामिल थीं। उन्हें गद्दाफी स्टेडियम में खिलाड़ियों और अधिकारियों से मिलते देखा गया।

इसी दौरान नसीम शाह के अकाउंट से पीसीबी के एक पोस्ट को रीट्वीट करते हुए लिखा गया, 'उन्हें लॉर्ड्स की रानी की तरह क्यों ट्रीट किया जा रहा है?' इस टिप्पणी के बाद मामला तुरंत तूल पकड़ गया। नसीम ने बाद में एक और पोस्ट कर दावा किया कि उनका अकाउंट हैक हुआ था और अब उन्होंने उसे रिकवर कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Younis Khan speaks on PCB action against Naseem Shah after social media controversy
मरियम नवाज और नसीम शाह - फोटो : ANI/Twitter
पीसीबी का एक्शन
मामले की गंभीरता को देखते हुए पीसीबी ने नसीम को शो-कॉज नोटिस भेजा और तीन सदस्यीय अनुशासनात्मक समिति के सामने सुनवाई की। सुनवाई के दौरान नसीम शाह ने बिना शर्त माफी मांगी और अपने सोशल मीडिया मैनेजर को हटा दिया। पीसीबी ने उस मैनेजर को ब्लैकलिस्ट भी कर दिया, ताकि वह भविष्य में किसी भी खिलाड़ी के साथ काम न कर सके। इसके बावजूद बोर्ड ने सख्त रुख अपनाते हुए नसीम को उनके सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की कई शर्तों के उल्लंघन का दोषी पाया और भारी जुर्माना लगाया।

पीसीबी की कार्रवाई से खफा यूनिस खान
पीसीबी की कार्रवाई पर यूनिस खान ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा, 'जब नसीम (शाह) ने ट्वीट के लिए माफी मांग ली थी और यह भी साफ कर दिया था कि इसके पीछे उनके सोशल मीडिया मैनेजर का हाथ था और उन्होंने उसे नौकरी से निकाल दिया है, तो बोर्ड नसीम को सिर्फ एक चेतावनी देकर और बहुत कम जुर्माना लगाकर छोड़ सकता था।' उन्होंने कहा कि ऐसे कदम केवल खिलाड़ियों का मनोबल गिराने में ही योगदान देते हैं। यूनिस ने कहा, 'बोर्ड को अपने खिलाड़ियों का ध्यान रखना चाहिए।'

Younis Khan speaks on PCB action against Naseem Shah after social media controversy
मरियम नवाज और नसीम शाह - फोटो : ANI/Twitter
यूनिस ने पीसीबी की दोहरी कार्रवाई पर उठाए सवाल
इस दौरान पाकिस्तान के पू्र्व कप्तान ने बोर्ड पर चयनकर्ताओं और अधिकारियों पर भी कार्रवाई करने के लिए दबाव डाला। उन्होंने कहा, अगर चीजों को इतनी गंभीरता से लिया जाता है, तो बोर्ड के चयनकर्ताओं और अधिकारियों पर भी जुर्माना लगाया जाना चाहिए, जब वे गुमराह करने वाले बयान देते हैं या अपने कर्तव्यों को पूरा करने में नाकाम रहते हैं।'

पीसीबी का नया नियम
यूनिस ने पीसीबी से अपने फैसले पर फिर से विचार करने का आग्रह किया। नसीम शाह के ट्वीट के बाद, पीसीबी ने अपने सभी केंद्रीय और घरेलू अनुबंधित खिलाड़ियों के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इन निर्देशों के अनुसार, खिलाड़ियों या उनके सोशल मीडिया मैनेजरों को सोशल मीडिया पर कुछ भी पोस्ट करने से पहले बोर्ड से मंजूरी लेनी होगी, और किसी भी तरह की राजनीतिक पोस्ट को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बोर्ड ने यह साफ कर दिया है कि किसी भी राजनीतिक पोस्ट पर 10 मिलियन रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed