बेहतर अनुभव के लिए ऐप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Rassie van der Dussen Retires from International Cricket After CSA Snub, Pens Emotional Note

रसी वान डर डुसेन ने लिया संन्यास: दक्षिण अफ्रीका ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से निकाला था; भावुक होकर लिखी ये बातें

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग Published by: Swapnil Shashank Updated Thu, 02 Apr 2026 12:28 PM IST
विज्ञापन
सार

रसी वान डर डुसेन ने क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के कॉन्ट्रैक्ट से बाहर होने के एक दिन बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी। अपने भावुक पोस्ट में उन्होंने परिवार, टीम, फैंस और साथियों का धन्यवाद किया। शानदार आंकड़ों के साथ उनका करियर खत्म हुआ, लेकिन वह अब भी घरेलू क्रिकेट और युवा खिलाड़ियों के मार्गदर्शन के लिए सक्रिय रहेंगे।

Rassie van der Dussen Retires from International Cricket After CSA Snub, Pens Emotional Note
रसी वान डर डुसेन - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी बल्लेबाज 37 साल के रसी वान डर डुसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का एलान कर दिया है। यह फैसला ऐसे समय आया है जब एक दिन पहले यानी बुधवार को ही क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (CSA) ने उन्हें अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया था। इसके बाद गुरुवार को डुसेन ने सोशल मीडिया पर एक लंबा भावुक पोस्ट साझा कर अपने करियर और सफर को याद किया।

Trending Videos

 

 

Rassie van der Dussen Retires from International Cricket After CSA Snub, Pens Emotional Note
रसी वान डर डुसेन - फोटो : Twitter

'गर्व और कृतज्ञता के साथ संन्यास ले रहा हूं'
डुसेन ने अपने पोस्ट में लिखा, 'मैं गर्व और गहरी कृतज्ञता के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करता हूं। प्रोटियाज जर्सी पहनना एक ऐसी उपलब्धि है, जो आपको परखती भी है और आपको शानदार तरीके से पुरस्कृत भी करती है। अपने देश के लिए खेलना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा है।'

परिवार और सफर को किया याद
उन्होंने अपने शुरुआती जीवन को याद करते हुए लिखा, 'चार भाइयों एड्रियन, निको, सीई और मैं, इनके बीच बड़े होते हुए प्रोटियाज बैज हमारे लिए हमेशा सबसे खास रहा। हम इस खेल को जीते थे और इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर तक ले जाना मेरे लिए गर्व की बात थी। मैं अपने माहौल, साथियों के प्यार और महान बनने की चाह का नतीजा हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

Rassie van der Dussen Retires from International Cricket After CSA Snub, Pens Emotional Note
रसी वान डर डुसेन (बाएं) - फोटो : instagram

टीम, बोर्ड और साथियों का जताया आभार
डुसेन ने अपने पोस्ट में क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका, कोच, मैनेजमेंट और टीम के साथियों को धन्यवाद दिया। उन्होंने लिखा, 'क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका और सभी कोचों-मैनेजर्स का धन्यवाद, जिन्होंने मुझे प्रोटियाज जर्सी पहनने का मौका दिया।' साथ ही डुसेन ने अपने एजेंट और दोस्त का जिक्र करते हुए कहा, 'आपकी वफादारी और समझदारी मेरे पूरे करियर में मेरी दिशा बनी रही।'

पत्नी और फैंस के लिए खास संदेश
डुसेन ने अपनी पत्नी के लिए लिखा, 'आप हर कदम पर मेरे साथ रहीं… मुश्किल और शानदार दोनों पलों में आपने मेरा साथ दिया।' फैंस को धन्यवाद देते हुए उन्होंने कहा, 'सड़कों और मैदानों पर रसी-रसी की आवाज सुनना और भरे स्टेडियम में खेलना एक अलग ही एहसास था, जो हमेशा मेरे साथ रहेगा।'

Rassie van der Dussen Retires from International Cricket After CSA Snub, Pens Emotional Note
रसी वान डर डुसेन - फोटो : instagram

युवा खिलाड़ियों को दी सलाह
डुसेन ने अगली पीढ़ी को प्रेरित करते हुए लिखा, 'बड़े सपने देखो और उन्हें पाने के लिए सब कुछ दे दो। मैं खुद को कभी दूसरों से ज्यादा खास नहीं मानता, लेकिन मैंने अपने सपनों को जिया। आप भी जी सकते हैं।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rassie van der Dussen (@rassie72)


 

Rassie van der Dussen Retires from International Cricket After CSA Snub, Pens Emotional Note
रसी वान डर डुसेन - फोटो : instagram

अंतरराष्ट्रीय करियर खत्म, लेकिन क्रिकेट जारी
उन्होंने साफ किया कि वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर जा रहे हैं, लेकिन घरेलू क्रिकेट खेलते रहेंगे और युवा खिलाड़ियों को मार्गदर्शन देंगे। डुसेन ने लिखा, 'प्रोटियाज के साथ मेरा सफर खत्म हुआ है, लेकिन क्रिकेट के साथ नहीं। मैं लायंस के लिए घरेलू क्रिकेट खेलता रहूंगा और अगली पीढ़ी को सिखाने का काम करूंगा। इसके लिए मैं प्रतिबद्ध हूं।'

एक शानदार करियर का अंत
डुसेन का करियर खासकर वनडे क्रिकेट में शानदार रहा, जहां उन्होंने 50 से ज्यादा की औसत से रन बनाए। वह लंबे समय तक दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी की रीढ़ रहे। दक्षिण अफ्रीका के लिए डुसेन ने 18 टेस्ट की 32 पारियों में 30.16 की औसत से 905 रन बनाए। इनमें छह अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने 71 वनडे में 50.13 की शानदार औसत से 2657 रन बनाए। इनमें छह शतक और 17 अर्धशतक शामिल हैं। 57 टी20 अंतरराष्ट्रीय में डुसेन ने 33.47 की औसत और 128.75 के स्ट्राइक रेट से 1406 रन बनाए। इनमें 10 अर्धशतक शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed