Hindi News
›
Photo Gallery
›
Cricket
›
IPL 2026: Sameer Rizvi Linked With Yesha Sagar? Dating Rumours Spark Massive Buzz
{"_id":"69ce241b194c776d0401e67e","slug":"ipl-2026-sameer-rizvi-linked-with-yesha-sagar-dating-rumours-spark-massive-buzz-2026-04-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स को जिताने वाले समीर रिजवी की रूमर्ड गर्लफ्रेंड कौन? तस्वीरों से इंटरनेट पर लगाई आग","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स को जिताने वाले समीर रिजवी की रूमर्ड गर्लफ्रेंड कौन? तस्वीरों से इंटरनेट पर लगाई आग
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Swapnil Shashank
Updated Thu, 02 Apr 2026 01:38 PM IST
सार
आईपीएल 2026 के दौरान समीर रिजवी और येशा सागर को लेकर डेटिंग अफवाहें तेजी से वायरल हो रही हैं। रेडिट पोस्ट से शुरू हुई यह चर्चा सोशल मीडिया पर ट्रेंड बन गई है। हालांकि, अब तक इस रिश्ते की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। येशा सागर एक जानी-मानी मॉडल, एक्ट्रेस और क्रिकेट प्रेजेंटर हैं, जिनकी बढ़ती लोकप्रियता ने इस चर्चा को और हवा दी है। फिलहाल यह मामला सिर्फ अटकलों तक सीमित है।
विज्ञापन
1 of 16
समीर रिजवी और येशा सागर
- फोटो : IANS/Instagram @yesha_sagar
आईपीएल 2026 का रोमांच फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। अब तक पांच मैच हुए हैं और पांचों में कड़ी टक्कर देखने को मिली है। बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स ने मुश्किलों से पार पाते हुए लखनऊ सुपर जाएंट्स को छह विकेट से हराया। इस जीत में सबसे अहम भूमिका युवा बल्लेबाज समीर रिजवी ने निभाई। उन्होंने 47 गेंद में पांच चौके और चार छक्कों की मदद से नाबाद 70 रन की पारी खेली।
Trending Videos
2 of 16
समीर रिजवी और येशा सागर
- फोटो : IANS/Instagram @yesha_sagar
हालांकि, इस मैच से ज्यादा समीर रिजवी किसी और वजह से सुर्खियों में आ गए हैं। वजह उनका प्रदर्शन नहीं, बल्कि एक मिस्ट्री गर्ल के साथ जुड़ी डेटिंग की चर्चाएं हैं। सोशल मीडिया पर इंडो-कनाडाई मॉडल और प्रेजेंटर येशा सागर का नाम उनके साथ जोड़ा जा रहा है। एक रेडिट पोस्ट से शुरू हुई यह चर्चा अब बड़े स्तर पर वायरल हो चुकी है।
समीर रिजवी और येशा सागर
- फोटो : IANS/Instagram @yesha_sagar
कौन हैं समीर रिजवी?
उत्तर प्रदेश से आने वाले समीर रिजवी ने आईपीएल 2024 के ऑक्शन में कमाल दिखाया था। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज को चेन्नई सुपर किंग्स ने 8.40 करोड़ रुपये में खरीदा था। इस ऑक्शन से पहले तक शायद ही कोई समीर को जानता था, लेकिन नीलामी में करोड़पति बन इस खिलाड़ी ने तहलका मचा दिया था। हालांकि, एक साल बाद ही चेन्नई ने उन्हें रिलीज कर दिया था। इसके बाद वह 2025 में दिल्ली में गए और इस सीजन भी दिल्ली के लिए ही खेल रहे हैं।
4 of 16
समीर रिजवी और येशा सागर
- फोटो : IANS/Instagram @yesha_sagar
समीर को यूपी की टीम में उनकी बल्लेबाजी के लिए दाएं हाथ सुरेश रैना 2.0 कहा जाता है। समीर ने अपने क्रिकेट करियर में सिर्फ यूपी ही नहीं बल्कि अन्य राज्यों में भी आयोजित कई टूर्नामेंट, ट्रॉफी खेलीं। उन्होंने हर जगह अपनी शानदार बल्लेबाजी का कमाल दिखाया। उन्होंने आईपीएल 2025 से पहले ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने 95 लाख रुपये में साइन किया था।
विज्ञापन
5 of 16
समीर रिजवी और येशा सागर
- फोटो : IANS/Instagram @yesha_sagar
रेडिट पोस्ट से शुरू हुआ पूरा मामला
इस कहानी की शुरुआत एक रेडिट यूजर के दावे से हुई, जिसमें कहा गया कि समीर रिजवी और येशा सागर एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इसके बाद कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने दावा किया, 'हां, 100 प्रतिशत… वह उनके साथ आईपीएल 2025 के मैचों में भी दिखी थीं।' बस यहीं से यह मामला तेजी से वायरल हो गया और सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।