बेहतर अनुभव के लिए ऐप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   IPL 2026: Rishabh Pant- Sanjiv Goenka Chat After Loss Sparks KL Rahul Comparison Concerns

IPL 2026: क्या पंत का भी होगा राहुल जैसा हाल? हार के बाद संजीव गोयनका और ऋषभ के बीच बातचीत का वीडियो आया सामने

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Swapnil Shashank Updated Thu, 02 Apr 2026 09:06 AM IST
विज्ञापन
सार

लखनऊ सुपर जाएंट्स की हार के बाद पंत और गोयनका के बीच हुई बातचीत ने टीम के अंदरूनी माहौल को चर्चा में ला दिया है। खराब बल्लेबाजी हार की मुख्य वजह रही, जबकि गेंदबाजों ने शुरुआत में अच्छा प्रदर्शन किया। अब सबकी नजर इस बात पर है कि यह मामला आगे कितना बढ़ता है और टीम मैनेजमेंट क्या रुख अपनाता है।

IPL 2026: Rishabh Pant- Sanjiv Goenka Chat After Loss Sparks KL Rahul Comparison Concerns
पंत, लैंगर और संजीव गोयनका के बीच बातचीत - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार

आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) की हार के बाद कप्तान ऋषभ पंत और टीम के मालिक संजीव गोयनका के बीच हुई बातचीत ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ छह विकेट से हार के बाद मैदान पर दोनों के बीच हुई बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इस वीडियो में पंत काफी आक्रामक अंदाज में बातचीत करते नजर आए, वहीं हेड कोच जस्टिन लैंगर भी इस चर्चा में शामिल होते दिखे। फैंस ने तुरंत इसकी तुलना 2024 में केएल राहुल और गोयनका के बीच हुए चर्चित विवाद से कर दी। राहुल तब लखनऊ के कप्तान थे और अब बतौर बल्लेबाज दिल्ली कैपिटल्स की टीम से खेल रहे हैं। बुधवार को दिल्ली ने लखनऊ को छह विकेट से हरा दिया।
Trending Videos

 

IPL 2026: Rishabh Pant- Sanjiv Goenka Chat After Loss Sparks KL Rahul Comparison Concerns
संजीव गोयनका और ऋषभ पंत - फोटो : Twitter
मैच का हाल: बल्लेबाजी रही फ्लॉप
लखनऊ की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 141 रन पर सिमट गई। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने यह लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। समीर रिज्वी और ट्रिस्टन स्टब्स ने शानदार बल्लेबाजी कर टीम को जीत दिलाई। लखनऊ की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखरी हुई नजर आई और कोई भी बड़ा साझेदारी नहीं बन सकी, जो हार की सबसे बड़ी वजह बनी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पावरप्ले में गेंदबाजों ने दिखाया दम
हालांकि गेंदबाजी में लखनऊ ने शुरुआत अच्छी की। मोहम्मद शमी ने केएल राहुल को शून्य पर आउट कर शुरुआती झटका दिया। वहीं मोहसिन खान और प्रिंस यादव ने भी असरदार गेंदबाजी की। प्रिंस यादव ने अक्षर पटेल को शानदार गेंद पर बोल्ड कर मैच में रोमांच बनाए रखा, लेकिन कम स्कोर के कारण दबाव बनाए रखना मुश्किल हो गया।

हार के बाद क्या बोले कप्तान पंत
मैच के बाद पंत ने हार की वजह बताते हुए कहा, 'जब आप 140 रन बनाते हैं, तो आपको ज्यादा कोशिश करनी पड़ती है… अगर सामने वाली टीम सामान्य क्रिकेट खेलती है तो वो जीत जाती है।' उन्होंने आगे कहा, 'नई गेंद से मदद मिल रही थी, लेकिन हम साझेदारी नहीं बना सके। जब रन कम होते हैं, तो आपको अलग फैसले लेने पड़ते हैं।' अपनी बल्लेबाजी पर पंत ने साफ कहा, 'इससे उबरने का सबसे अच्छा तरीका है इसे नजरअंदाज करना… ज्यादा सोचने से आप बैकफुट पर आ जाते हैं।'

क्या राहुल जैसी स्थिति बनेगी?
सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा इसी बात की हो रही है कि क्या पंत का हाल भी केएल राहुल जैसा हो सकता है। 2024 में राहुल और गोयनका के बीच हुई बातचीत ने काफी विवाद खड़ा किया था, जिसके बाद कप्तानी को लेकर सवाल उठे थे। उस सीजन के बाद लखनऊ ने उन्हें रिलीज कर दिया था। हालांकि, फैंस का ये भी कहना है कि संजीव गोयनका यहां रिलैक्स्ड नजर आ रहे हैं और दोनों के बीच आम बातचीत हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed