सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2026 Points Table Update RCB MI CSK GT KKR RR PBKS DC LSG SRH Teams Standings Rankings Orange Purple Cap
SRH Inning
71/0 (5 ov)
Travis Head 36(17)*
Abhishek Sharma 33 (13)
Kolkata Knight Riders elected to bowl

IPL 2026: शुरुआती पांच मुकाबलों के बाद कैसी है आईपीएल की अंक तालिका, पर्पल और ऑरेंज कैप की दौड़ में कौन आगे?

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 02 Apr 2026 03:05 PM IST
विज्ञापन
सार

आईपीएल 2026 के शुरुआती पांच मुकाबलों के बाद अंक तालिका का हाल कैसा है और पर्पल कैप व ऑरेंज कैप की दौड़ में कौन से खिलाड़ी आगे हैं? आइये जानते हैं...

IPL 2026 Points Table Update RCB MI CSK GT KKR RR PBKS DC LSG SRH Teams Standings Rankings Orange Purple Cap
आईपीएल 2026 - फोटो : IPL
विज्ञापन

विस्तार

आईपीएल का 19वां संस्करण हर बदलते दिन के साथ दिलचस्प होता जा रहा है। बुधवार को लखनऊ सुपर जाएंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबले के बाद सभी टीमों के मौजूदा आईपीएल सत्र में एक-एक मैच भी हो गए। अब तक इस सत्र में पांच मैच खेले गए हैं। ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी है कि अंक तालिका का हाल कैसा है, और पर्पल कैप व ऑरेंज कैप की दौड़ में कौन से खिलाड़ी आगे हैं। आइये जानते हैं...
Trending Videos

IPL 2026 Points Table Update RCB MI CSK GT KKR RR PBKS DC LSG SRH Teams Standings Rankings Orange Purple Cap
आईपीएल 2026 के सभी कप्तान - फोटो : IPL/BCCI
कैसा है अंक तालिका का हाल?
आईपीएल के मौजूदा सीजन के शुरुआती पांच मुकाबलों के बाद अंक तालिका दिलचस्प हो गई है। सभी टीमों ने एक-एक मैच खेल लिया है, जिसके बाद राजस्थान रॉयल्स शीर्ष स्थान पर काबिज है। टीम ने अपना पहला मुकाबला जीतकर दो अंक हासिल किए हैं और उसका नेट रन रेट भी सबसे बेहतर है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु दूसरे और दिल्ली कैपिटल्स तीसरे स्थान पर हैं, दोनों के खाते में भी 2-2 अंक हैं, लेकिन नेट रन रेट के आधार पर उनकी रैंकिंग तय हुई है। मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स भी जीत के साथ क्रमशः चौथे और पांचवें स्थान पर मौजूद हैं।

वहीं दूसरी ओर, गुजरात टाइटंस, कोलकाता नाइट राइडर्स, लखनऊ सुपर जाएंट्स, सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स को अपने-अपने पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है, जिसके चलते ये टीमें फिलहाल अंक तालिका में निचले पायदान पर हैं। इन सभी टीमों के पास अभी भी वापसी का पूरा मौका है, क्योंकि टूर्नामेंट अभी शुरुआती चरण में है। आने वाले मुकाबलों में प्रदर्शन के आधार पर अंक तालिका में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईपीएल 2026 की अंक तालिका
टीम मैच जीते हारे अंक नेट रन रेट
राजस्थान रॉयल्स 1 1 0 2 +4.171
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 1 1 0 2 +2.907
दिल्ली कैपिटल्स 1 1 0 2 +1.397
मुंबई इंडियंस 1 1 0 2 +0.687
पंजाब किंग्स 1 1 0 2 +0.509
गुजरात टाइटंस 1 0 1 0 -0.509
कोलकाता नाइट राइडर्स 1 0 1 0 -0.687
लखनऊ सुपर जाएंट्स 1 0 1 0 -1.397
सनराइजर्स हैदराबाद 1 0 1 0 -2.907
चेन्नई सुपर किंग्स 1 0 1 0 -4.171

IPL 2026 Points Table Update RCB MI CSK GT KKR RR PBKS DC LSG SRH Teams Standings Rankings Orange Purple Cap
आईपीएल 2026 - फोटो : IPL
ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की दौड़ में कौन आगे?
आईपीएल के शुरुआती मुकाबलों के बाद अंक तालिका के अलावा ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की दौड़ भी दिलचस्प हो गई है। फिलहाल सबसे ज्यादा रन मुंबई इंडियंस के स्टार ओपनर रेयान रिकेल्टन ने बनाए हैं। उन्होंने एक मैच में अर्धशतक की मदद से 81 रन बनाए हैं और ऑरेंज कैप की दौड़ में शीर्ष पर बने हुए हैं। हालांकि, सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन उनसे सिर्फ एक ही रन पीछे हैं। उनके नाम 80 रन दर्ज हैं। आज एसआरएच का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा, अगर ईशान इस मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो ऑरेंज कैप हासिल कर सकते हैं।

वहीं, पर्पल कैप यानी टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लि्ट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के जैकब डफ संयुक्त रूप से शीर्ष पर मौजूद हैं। उन्होंने अब तक तीन विकेट झटके हैं जबकि टी नटराजन (दिल्ली), प्रसिद्ध कृष्णा (गुजरात), लुंगी एनगिडी (दिल्ली), विजयकुमार विशाक (पंजाब), शार्दुल ठाकुर (मुंबई) और रोमारियो शेफर्ड (आरसीबी) ने भी तीन-तीन विकेट लिए हैं, लेकिन इन सभी की इकोनॉमी अलग-अलग है।

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप के दावेदार (सबसे ज्यादा रन)
 
खिलाड़ी मैच रन शतक अर्धशतक
रेयान रिकेल्टन 1 81 0 1
ईशान किशन 1 80 0 1
रोहित शर्मा 1 78 0 1
कूपर कोनोली 1 72* 0 1
समीर रिजवी 1 70* 0 1
विराट कोहली 1 69* 0 1
अजिंक्य रहाणे 1 67 0 1
देवदत्त पडिक्कल 1 61 0 1
वैभव सूर्यवंशी 1 52 0 1
अंगकृष रघुवंशी 1 51 0 1

आईपीएल 2026: पर्पल कैप के दावेदार (सबसे ज्यादा विकेट)
 
खिलाड़ी मैच विकेट इकोनॉमी
जैकब डफी 1 3 5.50
टी नटराजन 1 3 7.25
प्रसिद्ध कृष्णा 1 3 7.25
लुंगी एनगिडी 1 3 7.36
विजयकुमार विशक 1 3 8.50
शार्दुल ठाकुर 1 3 9.75
रोमारियो शेफर्ड 1 3 13.50
जोफ्रा आर्चर 1 2 4.75
रवींद्र जडेजा 1 2 6.00
नांद्रे बर्गर 1 2 6.50
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed